06/09/2026
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात गिरिडीह स्थित आवास पर हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक थे। दिसंबर 2024 में उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी और उनके पास नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन तथा कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी।
वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते थे।