06/08/2026
हिण्डौन सिटी
हिण्डौन में मानसून का असर, बारिश से शहर पानी-पानी
झमाझम बारिश और तेज गर्जना से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित
घने काले बादलों ने दिन में ही अंधेरे जैसा बना माहौल
मंडावरा रोड, स्टेशन रोड और बयाना मार्ग पर जलभराव से यातायात बाधित।
कटरा बाजार, भायलापुरा और सराफा बाजार में दुकानों तक पहुंचा पानी
स्कूल जाने वाले बच्चों को बारिश और भरे पानी के बीच निकलना पड़ा
"मेघ मेहरबान, शहर बेहाल"—सावन की बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल।
किसानों के लिए राहत की बारिश, शहरवासियों के लिए बनी बड़ी चुनौती