MSNewschannel

MSNewschannel For News Related To Karauli And Bharatpur Division , Subscribe To MsNewsChannel And Like The Page

11/04/2026
11/04/2026

#हिसार:-
सतलोक आश्रम प्रकरण में सजा काट रहे संत रामपाल जेल से रिहा
हरियाणा के हिसार से एक बड़ी खबर सामने आई है। सतलोक आश्रम प्रकरण में उम्रकैद की सजा काट रहे संत रामपाल शुक्रवार को 11 साल, 4 महीने और 24 दिन बाद हिसार की सेंट्रल जेल-2 से रिहा हो गए।
रिहाई के दौरान उनके परिवार के सदस्य 7 गाड़ियों में उन्हें लेने के लिए जेल पहुंचे। संत रामपाल सफेद पर्दों से ढकी फॉर्च्यूनर में बैठकर जेल से बाहर निकले। गाड़ी में बैठते समय वे मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।
मुख्य बिंदु:
📍 स्थान: सेंट्रल जेल-2, हिसार (हरियाणा)
⏳ सजा अवधि: 11 साल, 4 महीने और 24 दिन
🚗 परिवार के लोग 7 गाड़ियों में पहुंचे
🚙 सफेद पर्दे लगी फॉर्च्यूनर में रवाना हुए
🙂 बाहर निकलते समय मुस्कुराते हुए नजर आए...

तरनतारन, 02 फरवरी: पंजाब के तरनतारन जिले के गांव मालमोहरी में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब एक शादी समारो...
03/02/2026

तरनतारन, 02 फरवरी: पंजाब के तरनतारन जिले के गांव मालमोहरी में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब एक शादी समारोह के दौरान गोली लगने से एक आर्मी जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है, जो खडूर साहिब के रहने वाले थे और भारतीय सेना में कार्यरत थे। यह घटना बेहद दर्दनाक इसलिए है क्योंकि गुरसेवक की अपनी शादी महज 5 दिन पहले ही हुई थी। जानकारी के मुताबिक, गुरसेवक शादी समारोह में डीजे पर दोस्तों के साथ नाच रहे थे, तभी अचानक गोली चली और वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। जिस घर में नई बहू के आने का जश्न था, वहां अब मातम पसरा है और दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विराट हिंदू सम्मेलन विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा कल तैयारी शुरू हिंडौन सिटी शहर के शिव बस्ती में कल  विराट हिंदू सम्म...
31/01/2026

विराट हिंदू सम्मेलन विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा कल तैयारी शुरू

हिंडौन सिटी शहर के शिव बस्ती में कल विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसकी पूर्व तैयारी बस्ती एवं बाबा पैलेस में जोर-शोर से चल रही हैं। विराट हिंदू सम्मेलन में सर्वप्रथम प्रातः 9:00 बजे से शिव कॉलोनी स्थित गोसाई मंदिर से विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में जितेंद्रिय संत श्री श्री 1008 श्री हरेंद्रा नंद जी महाराज शामिल रहेंगे शोभा यात्रा गोसाई मंदिर पानी की टंकी के पास शिव कॉलोनी से प्रारंभ होकर मंडावरा रोड चेतराम कॉलोनी शिव कॉलोनी अग्रवाल कॉलोनी नई मंडी से होते हुए बाबा पैलेस पहुंचेगी। बाबा पैलेस में विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान गौ पूजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां संत जी का प्रवचन बौद्धिक कर्ता द्वारा उद्बोधन संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भारत माता की आरती की जावेगी अंत में प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रहेगा अतः समाज जागरण तथा सामाजिक समरसता के उद्देश्य से अपनी वस्तु में आयोजित हो रहे विराट हिंदू सम्मेलन में सभी हिंदू धर्म प्रेमी बंधु बांधव अपने परिवार व मित्रजनों सहित पधार कर सम्मेलन को भव्यता प्रदान करें एवं धर्म लाभ उठाएं।

करौली जिले के लोकप्रिय कलाकार मनीष मस्ताना द्वारा
31/01/2026

करौली जिले के लोकप्रिय कलाकार मनीष मस्ताना द्वारा

भव्य दृश्य: : सतलोक आश्रम उड़दन बैतूल (म.प्र.)‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ [ Sant Rampal Ji MaharajGod Kabir, Satlok ...
28/01/2026

भव्य दृश्य: : सतलोक आश्रम उड़दन बैतूल (म.प्र.)

‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎
‎ ‎ ‎ ‎
‎ ‎

[ Sant Rampal Ji Maharaj
God Kabir, Satlok Ashram Indore,
Kabir Parmeshwar, Sant Garibdas Ji ]
--------------------------


गुरुद्रोही रामचंद्र यादव को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार 🙏🏻🙏🏻
23/01/2026

गुरुद्रोही रामचंद्र यादव को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार 🙏🏻🙏🏻

🇮🇳 शहीदों को नमन 🇮🇳 जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भदरवाह उप-विभाग के थानाला क्षेत्र में सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो...
23/01/2026

🇮🇳 शहीदों को नमन 🇮🇳
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भदरवाह उप-विभाग के थानाला क्षेत्र में सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से देश ने अपने 10 वीर सपूतों को खो दिया।
यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतर्राज्यीय सड़क पर खन्नी टॉप के पास हुआ, जब सेना का बुलेटप्रूफ वाहन ऊंची पोस्ट की ओर जा रहा था। वाहन में कुल 17 जवान सवार थे, जिनमें से नियंत्रण खोने के बाद वाहन करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे 10 जवान शहीद और 7 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
देश की रक्षा में तैनात हमारे जवान हर पल जोखिम उठाते हैं। आज पूरा देश शोक में है, लेकिन इन वीरों के साहस और बलिदान पर गर्व भी करता है। 🙏 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि। 🙏
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं

Address

Hindaun
322230

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MSNewschannel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MSNewschannel:

Share