HISAR PREM

HISAR PREM Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from HISAR PREM, Media/News Company, Hisar.

31/08/2026
हकृवि में क्षेत्रीय अनुसंधान एवं विस्तार एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित- प्रदेश के पांच जिलों के कृषि अधिकारियों व वैज्ञा...
31/08/2026

हकृवि में क्षेत्रीय अनुसंधान एवं विस्तार एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित
- प्रदेश के पांच जिलों के कृषि अधिकारियों व वैज्ञानिकों ने लिया भाग
-रबी व खरीफ फसलों की समस्याओं और समाधान पर वैज्ञानिकों व कृषि अधिकारियों ने किया मंथन
हिसार, 29 अगस्त।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के हिसार जोन की क्षेत्रीय अनुसंधान एवं विस्तार एडवाइजरी कमेटी की बैठक सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने की।
डॉ. राजबीर गर्ग ने कहा कि बैठक का उद्देश्य किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं को कृषि अधिकारियों के माध्यम से वैज्ञानिकों के समक्ष रखना तथा उनका समाधान सुनिश्चित करना है। बैठक में रबी की फसल गेहूं, चना, सरसों, जौ, जई, बरसीम सहित खरीफ की कपास, धान, बाजरा एवं मूंग की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने धान में बौना रोग की स्थिति नियंत्रण में रहने पर संतोष व्यक्त करते हुए डॉ. राकेश चुघ के नेतृत्व में पौध रोग विभाग द्वारा की गई निरंतर निगरानी की सराहना की।
गेहूं विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं फार्म निदेशक डॉ. ओ.पी. बिश्नोई ने डब्ल्यूएच 1270, डीबीडब्ल्यू 303, डीबीडब्ल्यू 327 एवं पीबीडब्ल्यू 872 जैसी अगेती तथा डब्ल्यूएच 1142 एवं डब्ल्यूएच 1402 जैसी कम पानी वाली गेहूं किस्मों की जानकारी दी। डॉ. राम अवतार ने सरसों की बिजाई, सिंचाई एवं रोग-कीट प्रबंधन संबंधी सुझाव दिए।
छात्र कल्याण निदेशक एवं मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा के 23 जिलों में से लगभग 16-17 जिलों में वर्षा सामान्य से कम रही है तथा 2 सितंबर तक वर्षा की संभावना नहीं है।
कृषि अधिकारियों ने बताया कि इसके बावजूद खरीफ फसलों की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। इस वर्ष धान में विषाणु जनित बौना रोग तथा कपास में गुलाबी सुंडी का प्रकोप कम रहा, जबकि धान में पत्ता लपेट सुंडी तथा कपास में सफेद मक्खी, तेले एवं चुरड़े का प्रकोप कुछ क्षेत्रों में देखा गया।
उपरोक्त संस्थान के सह-निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. अशोक कुमार गोदारा ने भिवानी, हिसार, जींद, फतेहाबाद एवं सिरसा जिलों से आए कृषि अधिकारियों तथा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. भूपेंद्र सिंह ने पिछले वर्ष के किसान खेत परीक्षणों के परिणाम प्रस्तुत किए तथा आगामी वर्ष के परीक्षण सुनिश्चित किए। बैठक में विश्वविद्यालय के मीडिया सलाहकार डॉ. संदीप आर्य एवं परियोजना निदेशक डॉ. एस.के. धनखड़ सहित अन्य वैज्ञानिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग व अन्य अधिकारी

राष्ट्रीय एकरूपता से ही समाज के हर वर्ग को मिलेगा प्रगति का समान अवसर : डॉ. कमल गुप्ताहिसार प्रेस क्लब में रक्षाबंधन पर्...
28/08/2026

राष्ट्रीय एकरूपता से ही समाज के हर वर्ग को मिलेगा प्रगति का समान अवसर : डॉ. कमल गुप्ता
हिसार प्रेस क्लब में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पहुंचे पूर्व मंत्री, पत्रकारों से सांझा किए समसामयिक विचार
हिसार : रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शुक्रवार को हिसार प्रेस क्लब कार्यालय पहुंचे। अनौपचारिक दौरे के दौरान उन्होंने क्लब सदस्यों और पत्रकारों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि का स्वागत क्लब के संरक्षक देवेंद्र उप्पल व क्लब के प्रधान राज पराशर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया रेडियो के निदेशक पवन कुमार जी ने की।
इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों के अनुरोध पर डॉ. गुप्ता ने समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए देश की शिक्षा व्यवस्था में राष्ट्रीय एकरूपता लाने की पुरजोर वकालत की।
पत्रकारों और प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय की मांग को देखते हुए देश में राष्ट्रीय स्तर पर एक समान शिक्षा प्रणाली (शिक्षा की एकरूपता) लागू होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज के विचारकों और प्रबुद्ध लोगों से अपील की कि वे इस दिशा में सक्रिय कदम उठाएं और एक जनआंदोलन बनाएं।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि शिक्षा में एकरूपता आने से समाज में बढ़ रहा आर्थिक और सामाजिक अंतराल समाप्त होगा। जब देश के प्रत्येक बच्चे को एक समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, तभी हर सामाजिक वर्ग समान रूप से प्रगति कर सकेगा। यही कदम भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पार्टी प्रवक्ता सुरेश गोयल 'धूपवाला' भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति डीपीआरओ वरिंदर वर्मा, कुलदीप रावलवासिया, सतबीर सिंह, बिंदु शर्मा, शीशपाल वर्मा, महेंद्र गोयल, श्याम नागपाल के अतिरिक्त अन्य पत्रकार भी मौजूद थे।

Address

Hisar
125001

Telephone

+17082811886

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HISAR PREM posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to HISAR PREM:

Shortcuts

Share