Hisar TV

Hisar TV Hisar

08/08/2026
 #हिसार  #पुलिस की  #चेतावनी : सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने एवं झूठी व भ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त...
20/06/2026

#हिसार #पुलिस की #चेतावनी : सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने एवं झूठी व भ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

हिसार, 20 जून। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार हिसार पुलिस आमजन एवं मीडिया संस्थानों से अपील करती है कि सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया अथवा अन्य किसी भी माध्यम से ऐसी समाचार सामग्री का प्रसारण अथवा प्रकाशन न किया जाए, जिससे सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हो, धार्मिक अथवा सामुदायिक सौहार्द प्रभावित हो, सामाजिक एवं धार्मिक त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बाधित होने की स्थिति उत्पन्न हो अथवा किसी धर्म, समाज, समुदाय अथवा सरकारी कर्मचारी के विरुद्ध बिना तथ्य एवं सत्यापन के झूठी, भ्रामक अथवा मनगढ़ंत जानकारी प्रसारित की जाए।

यह देखा गया है कि कुछ मामलों में बिना तथ्यात्मक पुष्टि के समाचार, पोस्ट अथवा अन्य सामग्री प्रसारित कर आमजन को भ्रमित करने तथा कानून एवं व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है। इस प्रकार की गतिविधियां सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे एवं सार्वजनिक शांति के लिए हानिकारक हैं।

हिसार पुलिस स्पष्ट करती है कि यदि कोई व्यक्ति, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, डिजिटल माध्यम, प्रिंट मीडिया अथवा अन्य कोई माध्यम जानबूझकर झूठी, भ्रामक, उकसाऊ अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत सख्त एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिसार पुलिस सभी नागरिकों एवं मीडिया संस्थानों से अपील करती है कि किसी भी समाचार अथवा सूचना के प्रकाशन एवं प्रसारण से पूर्व उसकी सत्यता एवं तथ्यात्मकता की पुष्टि अवश्य करें तथा समाज में शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

16/06/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ हिसार CIA ने बैंक मैनेजर की गाड़ी में अफीम रखकर उसे फर्जी केस में फसाया, कोर्ट ने बैंक मैनेजर को किया बरी और CIA इंचार्ज कप्तान सिंह, SI भूप सिंह, ASI वीरेंद्र, ASI धर्मबीर, कॉन्सटेबल सुनील, संदीप समेत 11 पुलिसकर्मियों को आरोपी मानते हुए सम्मन जारी किया

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ₹7.62 लाख की राशि वापस दिलाकर हिसार साइबर पुलिस ने दिलाई बड़ी राहतहिसार, 07 जून ।पुलिस अधी...
07/06/2026

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ₹7.62 लाख की राशि वापस दिलाकर हिसार साइबर पुलिस ने दिलाई बड़ी राहत

हिसार, 07 जून ।पुलिस अधीक्षक हिसार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला साइबर क्राइम थाना द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना साइबर क्राइम हिसार में दर्ज एफआईआर नंबर 13/2026 के मामले में पीड़ित व्यक्ति को ₹7,62,000 (सात लाख बासठ हजार रुपये) की ठगी गई राशि सफलतापूर्वक वापस दिलाई गई है।

इस मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक हरजिंदर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकिंग संस्थानों व अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित की राशि वापस करवाने में सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस अधीक्षक हिसार ने साइबर क्राइम थाना की टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि जिला पुलिस साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, निवेश संबंधी धोखाधड़ी, ओटीपी अथवा बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें तथा साइबर अपराध होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। हिसार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयासरत है।

पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार*थाना बरवाला पुलिस की कार्रवाई, आ...
07/06/2026

पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार
*थाना बरवाला पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को रिमांड पर लेकर की जाएगी गहन पूछताछ
हिसार, 07 जून। पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार आर्थिक अपराधों एवं ठगी के मामलों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बरवाला पुलिस ने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 3 लाख 50 हजार रुपये लूटने के एक पुराने मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भुरा सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी कीर्ति नगर, सिरसा के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना बरवाला प्रभारी निरीक्षक कर्मजीत सिंह ने बताया कि दिनांक 10 सितंबर 2025 को रिंकू मेहन पुत्र जोगिन्द्र पाल निवासी शिवपुरी, लुधियाना ने शिकायत दी थी कि वह होजरी का कार्य करता है। कुछ दिन पूर्व उसने फेसबुक पर कम समय में पैसे दोगुने करने संबंधी एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए संपर्क नंबर पर बातचीत करने के बाद आरोपियों ने उसे हिसार बुलाया। शिकायतकर्ता अपने साथ 3 लाख 50 हजार रुपये नकद लेकर हिसार के जिंदल चौक पहुंचा, जहां आरोपियों ने उसे सरसौद मोड़ पर बुलाया। आरोपियों ने उसे विश्वास में लेने के लिए कुछ असली नोट दिखाए तथा उसकी नकदी से भरे बैग पर नजर रखी। इसके बाद आरोपियों ने पैसे दोगुने करने का लालच देकर योजनाबद्ध तरीके से उसका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में 3 लाख 50 हजार रुपये नकद मौजूद थे।
शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले ही सुमेर पुत्र गोपीचंद निवासी जींद को गिरफ्तार कर चुकी है। अब जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी भुरा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में शामिल अन्य साथियों, ठगी की रकम तथा गिरोह की गतिविधियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति पैसे दोगुने करने, कम समय में अधिक मुनाफा देने या असामान्य लाभ का लालच देने वाले विज्ञापनों और प्रस्तावों पर विश्वास न करे। ऐसे अधिकांश प्रलोभन ठगी का माध्यम होते हैं। सोशल मीडिया पर मिलने वाले किसी भी निवेश या कमाई संबंधी ऑफर की पूरी तरह जांच-पड़ताल करने के बाद ही कोई कदम उ

07/06/2026

कैथल में शराब की लत ने छीनी जिंदगी? ट्रेन हा*दसे में युवक की मौ@""त
कुरुक्षेत्र-जींद रेल ट्रैक पर युवक की दर्दनाक मौ@**त, ट्रेन की चपेट में आने से शरीर के हुए टुकड़े-टुकड़े

कैथल जिले के गांव टीक निवासी कुलविंदर सिंह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौ@***त हो गई। हा*"दसा इतना भयावह था कि युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए।
बताया जा रहा है कि कुलविंदर सिंह पिछले कुछ समय से घर से लापता रहता था। परिजनों के अनुसार वह शराब का सेवन करता था और कई बार बिना बताए घर से चला जाता था। कभी-कभी वह घर वापस आ जाता था, जबकि कई दिनों तक उसका कोई पता नहीं चलता था।
हाद*से की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौ@**त से परिवार में शोक की लहर है।
नोट: पुलिस जांच पूरी होने तक मौ@**त के कारणों को लेकर किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

गुमशुदा की सूचना कृपया करके इस पोस्ट को शेयर करें
07/06/2026

गुमशुदा की सूचना कृपया करके इस पोस्ट को शेयर करें

 #जब  #युवाओं का भविष्य पेपर लीक से बर्बाद होता है ,जब लाखों पढ़े -लिखें युवा रोजगार की तलाश में भटकते है ,जब शिक्षा और ...
06/06/2026

#जब #युवाओं का भविष्य पेपर लीक से बर्बाद होता है ,जब लाखों पढ़े -लिखें युवा रोजगार की तलाश में भटकते है ,जब शिक्षा और स्वास्थ्य महंगे होते जाते है तब ये संगठन अक्सर खामोश नजर आते है !
सिर्फ हिन्दू मुस्लिम ढूंढकर लोगों को बढ़काकर एक धार्मिक जहर घोलने का काम तो जरूर करते है ये उनसे अलग इनकी भूमिका क्या है ??

सवाल किसी धर्म या आस्था का नहीं है ,सवाल प्राथमिकताओं का है !

अगर राष्ट्र निर्माण की बात होती है ,तो शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार भी उतने ही महत्वपूर्ण मुद्दे है जितने बाक़ी सामाजिक और सांस्कृतिक विषय है !!

✍🏻हर्ष छिकारा ✍🏻

06/06/2026

Breaking news
पंजाब बनेगा पहला राज्य जो सिर्फ एक राज्य (हिमाचल) की गाड़ियों से प्रवेश शुल्क लेगा।

Address

Kaithal Road Hisar
Hisar
125001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hisar TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share