Active India News

Active India News Active India News
“Don't cry when the sun is gone, because the tears won't let you see the stars.“........ Shanker Dhiwan
(4)

04/09/2026

मदद जवान किसान गौसेवा समिति -आर्यनगर गौशाला में किए जा रहे मेंटेनेंस एवं व्यवस्थाओं के कार्यों का जायजा लेने और संगठन के पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए अनिता मलिक जी एवं डॉक्टर बबली चाहर जी (खुशी फाउंडेशन) का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। 🙏

गौसेवा के इस पुनीत कार्य में आपका सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन संगठन के सभी साथियों के लिए प्रेरणादायक है।

गौमाता की सेवा में आपका सहयोग हमारा हौसला है।



03/09/2026

🐄 आर्यनगर गौशाला 🐄

🍛 विशाल भंडारा 🍛

आगामी "20 सितंबर" को मदद जवान किसान गौसेवा समिति और आर्यनगर पशु चिकित्सालय के आह्वान पर आर्यनगर गौशाला में विशाल मेघा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

📅 दिनांक:20 सितंबर
⏰ समय:प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
📍 स्थान:आर्यनगर गौशाला
📞 संपर्क: 09313082344

🙏 सभी गौसेवियों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों से सादर निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

*गौसेवा • समाजसेवा • राष्ट्रसेवा* 🇮🇳🐄

01/09/2026

एक Scan तुरन्त madad

#हिसार

गांव पनिहारी में गौशाला विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी ‘बाबा गोविंद गिरी’ उर्फ मुकेश गिरफ्तार, ...
27/08/2026

गांव पनिहारी में गौशाला विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी ‘बाबा गोविंद गिरी’ उर्फ मुकेश गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त लोहे का चिमटा बरामद : एसपी सिद्धांत जैन

हिसार : पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, IPS के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने गांव पनिहारी में गौशाला की दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद में मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 24 इंच लंबा लोहे का चिमटा भी बरामद किया है।
*मुख्य आरोपी गिरफ्तार*
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार उर्फ बाबा गोविंद निवासी शामली, उत्तर प्रदेश, हाल डेरा बाबा दयापुरी, गांव पनिहारी के रूप में हुई है।
*यह था पूरा मामला*
दिनांक 31 जुलाई 2026 को गांव पनिहारी में गौशाला की दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान शिकायतकर्ता बलबीर पुत्र मनीराम निवासी पनिहारी तथा उसके परिजनों के साथ आरोपी बाबा गोविंद गिरी व उसके सहयोगियों द्वारा डंडों, लाठियों, ईंट-पत्थरों व लोहे के चिमटे से हमला किया गया। हमले में कई लोगों को चोटें आई थीं। शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में मुकदमा दर्ज किया गया था।
*मामले में पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां*
थाना बरवाला पुलिस द्वारा मामले में अब तक निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है—
• 06 अगस्त 2026: आरोपी बिन्द्र पुत्र बलजीत निवासी पनिहारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
• 14 अगस्त 2026: आरोपी राममेहर पुत्र लिछमण तथा धनसिंह पुत्र भरतसिंह, दोनों निवासी पनिहारी, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
• 26 अगस्त 2026: मामले के मुख्य आरोपी मुकेश कुमार उर्फ बाबा गोविंद गिरी को गिरफ्तार किया गया।
*वारदात में प्रयुक्त लोहे का चिमटा बरामद*
पुलिस टीम ने अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार उर्फ बाबा गोविंद गिरी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 24 इंच लंबा लोहे का चिमटा बरामद किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय बरवाला के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
*अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी*
पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून हाथ में लेकर हिंसा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
*एसपी सिद्धांत जैन का संदेश*
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, IPS ने कहा कि, “कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक, सामाजिक या पंचायती विवादों का समाधान कानून एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए, हिंसा के माध्यम से नहीं। हिसार पुलिस ऐसे मामलों में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।”
हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

रजत चौधरी के जन्मदिन पर समर्थकों में दिखा उत्साह, गौसेवा और जरूरतमंद छात्रों को बांटी अध्ययन सामग्रीनई दिल्ली। भारतीय जन...
27/08/2026

रजत चौधरी के जन्मदिन पर समर्थकों में दिखा उत्साह, गौसेवा और जरूरतमंद छात्रों को बांटी अध्ययन सामग्री

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रजत चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जन्मदिन की पूर्व संध्या से ही उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का पहुंचना शुरू हो गया था। देर रात तक बड़ी संख्या में समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के अवसर पर रजत चौधरी ने दिन की शुरुआत गौशाला पहुंचकर गौसेवा के साथ की। इसके बाद उन्होंने जरूरतमंद छात्रों को स्कूल बैग और पढ़ाई से संबंधित सामग्री वितरित की। पूरे दिन उनके निवास स्थान पर sekdo पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का बधाई देने के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। वहां सभी के लिए जलपान भोजन आदि की वयवस्था रही।

इस अवसर पर रजत चौधरी ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं की ओर से मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए जो दिशा-निर्देश प्राप्त होते हैं, उन्हें पूरी निष्ठा के साथ धरातल पर लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
दिल्ली प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सोशल मीडिया प्रमुख साहिल यादव ने भी रजत चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं तिरंगा फूलों की माला पहना कर दी दीं। उन्होंने कहा कि रजत चौधरी एक ऊर्जावान युवा नेता हैं और सभी को साथ लेकर चलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि रजत चौधरी लगातार संगठन और पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय रहते हैं, जिसके चलते युवाओं में उनके प्रति उत्साह देखने को मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान युवा नेता द्वारका श्रीरामलीला समिति के संरक्षक एवं अध्यक्ष आकाश राजेश गहलोत, सुमित राणा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने रजत चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

27/08/2026

पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा की बेटियों के लिए बड़ी सौगात ? भाई अनिल शर्मा हर बेटी की कर रहा ही FD

23/08/2026

सड़कों पर कचरा खाने से कई गौमाताएँ और अन्य पशु गंभीर रूप से बीमार एवं चोटिल हो जाते हैं। आइए, मिलकर इनके जीवन की रक्षा करें।

📢 यदि आपको कोई चोटिल, बीमार या बेसहारा गाय/पशु दिखाई दे तो उसकी जानकारी तुरंत साझा करें।

📞 संपर्क करें: 093130 82344

✅ सेवाएँ वर्तमान में हिसार और तोशाम क्षेत्र में शुरू कर दी गई हैं।

आपका एक फोन किसी बेजुबान की जान बचा सकता है।

🙏 मदद जवान किसान गौसेवा समिति


#हिसार

जींद में उमड़ा स्नेह का सैलाब, पीढ़ियों के विश्वास ने दिखाई सियासी ताकत-कुलदीप बिश्नोई बोले : यह रैली नहीं, अपनों का स्न...
23/08/2026

जींद में उमड़ा स्नेह का सैलाब, पीढ़ियों के विश्वास ने दिखाई सियासी ताकत

-कुलदीप बिश्नोई बोले : यह रैली नहीं, अपनों का स्नेह मिलन था; भजनलाल परिवार से दशकों पुराने रिश्तों की तीसरी पीढ़ी भी साथ-

जींद। सियासी तौर पर बेहद अहम माने जाने वाले जींद की धरती पर रविवार को कुलदीप बिश्नोई के स्नेह मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से अभिभूत कुलदीप बिश्नोई ने इसे महज एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि चौधरी भजनलाल परिवार से दशकों पुराने रिश्तों और पीढ़ियों के विश्वास का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि जींद ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आज के आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि यहां भीड़ जुटाने की कोशिश नहीं की गई थी। यह केवल अपनों से मिलने का स्नेह मिलन था, लेकिन लोगों का उत्साह और भागीदारी इतनी बड़ी रही कि समारोह ऐतिहासिक बन गया। उन्होंने कहा कि राजनीति में भीड़ जुटाई जा सकती है, लेकिन पीढ़ियों का विश्वास केवल सेवा, संघर्ष और लगातार लोगों के बीच रहने से हासिल होता है। उन्होंने अपने पिता चौधरी भजनलाल की राजनीतिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि पिता से मिली विरासत मेरे माथे का ताज है, मगर जनता का विश्वास मेरे कर्मों का हिसाब है। चौधरी भजनलाल जी ने दशकों पहले जिन रिश्तों की नींव रखी थी, आज उनकी तीसरी पीढ़ी भी उसी आत्मीयता और विश्वास के साथ हमारे साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा राजनीतिक सम्मान उनके लिए कुछ नहीं हो सकता।
कुलदीप बिश्नोई ने समारोह की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी है। मेहनत मेरे साथियों की है, आशीर्वाद जनता का है और विश्वास जींद का है। जब कार्यकर्ता का जोश और जनता का विश्वास एक साथ खड़ा होता है तो बदलाव की ताकत पैदा होती है। उन्होंने कहा कि जींद हरियाणा की राजनीति में हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। यहां की जनता ने समय-समय पर प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करने में अपनी भूमिका निभाई है। ऐसे में स्नेह मिलन में उमड़ी भीड़ को वह केवल संख्या के तौर पर नहीं देखते, बल्कि इसे जनता के साथ कायम रिश्तों की मजबूती के रूप में देखते हैं।
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जींद सहित पूरे हरियाणा से पहुंचे बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का वह दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह स्नेह मेरा संबल है और यह विश्वास मेरी जिम्मेदारी है। जींद ने आज जो आशीर्वाद दिया है, उसे मैं जीवन भर याद रखूंगा।
कुलदीप ने कहा कि आज के आयोजन ने एक बार फिर साबित किया है कि राजनीति में स्थायी ताकत केवल पद या संगठन से नहीं, बल्कि लोगों के साथ बने आत्मीय रिश्तों से मिलती है। जींद की जनता का यह स्नेह उनके लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि रिश्ते राजनीति से नहीं, दिल से बनते हैं और जब रिश्ते पीढ़ियों तक कायम रहें तो वही सबसे बड़ी विरासत बन जाते हैं।

21/08/2026

गांव बांडाहेड़ी निवासी राजकुमार खिचड़ के पैर के उपचार के लिए मदद जवान किसान गौसेवा समिति द्वारा आर्थिक सहायता की गई। समिति ने राजकुमार को अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने में सहयोग किया।

जांच के बाद चिकित्सक ने राजकुमार खिचड़ के स्वास्थ्य को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि अब राजकुमार बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

राजकुमार ने उपचार में सहयोग करने के लिए "मदद जवान किसान गौसेवा समिति" का आभार व्यक्त किया।

समिति के मेडिकल विंग के चेयरमैन डॉक्टर वेदपाल सोनी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की चिकित्सा सहायता के लिए संगठन आगे भी हरसंभव सहयोग करता रहेगा।

आगे डॉक्टर वेदपाल सोनी ने कहा कि समाज के सहयोग से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है और सेवा कार्य इसी भावना के साथ निरंतर जारी रहेगा।

#हिसार

20/08/2026

गांव देवां में हालात खराब ! क्या Anil Maan Nalwa गांव के हालात सुधारने में कामयाब होंगे

#हिसार

Address

Hisar

Telephone

+919313082344

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Active India News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Active India News:

Shortcuts

Share