BHN Bharat Haryana news

BHN Bharat Haryana news Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BHN Bharat Haryana news, Media/News Company, Hisar.

मोहित पानू ने कई लड़कियों की जिंदगी भी बर्बाद कर दिया  इसके ऊपर रेप केस भी चल रहा है
01/03/2026

मोहित पानू ने कई लड़कियों की जिंदगी भी बर्बाद कर दिया इसके ऊपर रेप केस भी चल रहा है

यह mohit Pannu फ्रॉड है इसने मेरे पैसे का रखें और कई लोगों के भी यह मोहित पन्नू पहले न्यूज़ चैनल पर काम करता था RSN  new...
01/03/2026

यह mohit Pannu फ्रॉड है इसने मेरे पैसे का रखें और कई लोगों के भी यह मोहित पन्नू पहले न्यूज़ चैनल पर काम करता था RSN news में मोहित पन्नू ने कई लोगों के साथ फ्रॉड किया और अब यह विज्ञापन के नाम से लोगों पैसे लेकर काम नहीं करता और फ्रॉड हो जाता है यह इसके ऊपर रेप केस भी चल रहा है और लोगों को ब्लैकमेल भी करता है यह

24/02/2026
14/01/2026

अमर उजाला हिसार के ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ संवाददाता सुरेंद्र दलाल जी की माता जी का निधन हो गया है। भगवान उनकी माता जी की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति दे। ओम शांति

प्रेस नोटहिसार पुलिस23.12.2025*हिसार पुलिस ने साल 2025 में 284 नशा तस्कर किए गिरफ्तार**नशा प्रभावित क्षेत्रों में हिसार ...
23/12/2025

प्रेस नोट
हिसार पुलिस
23.12.2025

*हिसार पुलिस ने साल 2025 में 284 नशा तस्कर किए गिरफ्तार*

*नशा प्रभावित क्षेत्रों में हिसार पुलिस की कार्रवाई*

*नशा तस्करों की संपति की अटैच, PIT एनडीपीएस एक्ट के तहत 8 नशा तस्करों पर भी की कार्रवाई*

*नशा करने वालो की पहचान कर करवाया इलाज*

*अवैध शराब, जुआ और सट्टेबाजी में संलिप्त आरोपियों को भी किया गिरफ्तार*

हिसार पुलिस ने साल 2025 में नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो, अवैध शराब, जुआ और सट्टेबाजी में संलिप्तो के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री शंशाक कुमार सावन ने बताया कि हिसार पुलिस ने नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 148 अभियोग अंकित किए। जिनमें 16 अभियोगों में वाणिज्यिक, 117 में माध्यम और 15 अभियोग में छोटी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया, साथ ही 284 आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। गिरफ्तार आरोपियों से हिसार पुलिस ने निम्न मादक पदार्थ बरामद किए है। :-
1. अफीम :- 6 किलो 680 ग्राम
2. हेरोइन/चिट्ठा :- 2 किलो 98 ग्राम
3. चूरा पोस्त :- 2014 किलोग्राम
4. गांजा :- 222 किलो 300 ग्राम
5. चरस/सुल्फा :- 309 ग्राम
6. नशीली दवाएं :- 23714 टैबलेट्स, कैप्सूल और इंजेक्शन।

*नशा प्रभावित क्षेत्रों में हिसार पुलिस की कार्रवाई*

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री शशांक कुमार सावन ने बताया कि हिसार पुलिस द्वारा नशा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार की जा रही कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विशेषकर गांव पीरावाली और अंबेडकर बस्ती में नशा तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

*पीरावाली एवं अंबेडकर बस्ती में की गई कार्रवाई।*

• गांव पीरावाली में इस वर्ष 29 अभियोग दर्ज कर 63 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए।
• अंबेडकर बस्ती, हिसार में 24 अभियोग दर्ज कर 53 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

*नशा तस्करों की 60 लाख रुपए की संपत्तियाँ अटैच*

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को अटैच किया जा रहा है। इस वर्ष दो कुख्यात नशा तस्करों की लगभग 60 लाख रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियाँ संलग्न की गईं।

*पेशेवर नशा तस्करों पर PIT NDPS के तहत कड़ी कार्रवाई — 8 गिरफ्तार*

हिसार पुलिस ने नशीले पदार्थों के लगातार व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों पर PIT NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई तेज कर दी है, जिससे आरोपी कम से कम एक वर्ष तक जेल से बाहर न आ सकें।

• इस वर्ष 8 कुख्यात नशा तस्करों को PIT NDPS के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

• 10 अन्य के खिलाफ कार्रवाई प्रगति पर है, जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

*नशा करने वालो की पहचान कर करवाया इलाज।*
इसके साथ ही हिसार पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए पुलिस की नशा मुक्ति टीम का गठन किया हुआ है। जो गांव गांव पहुंच आमजन को नशे के प्रति जागरूक कर रही है। नशा मुक्ति टीम जागरूकता के साथ साथ नशे से पीड़ित नागरिकों की पहचान करती है। पुलिस टीम ने नशे के चुंगल में फसे नागरिकों की पहचान कर 290 व्यक्तियों का इलाज करवाया है और 650 नागरिकों की काउंसलिंग कर उन्हे नशे को छोड़ने के प्रति प्रेरित किया है ताकि वे नशा छोड़ जीवन की मुख्य धारा में शामिल हो सके। पुलिस टीम ने बीते एक साल के दौरान जिले के नशा प्रभावित गावों में 590 बार विजिट कर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया है। साथ ही नशे का कारोबार करने वालो के बारे में पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है।

*अवैध शराब, जुआ और सट्टेबाजी में संलिप्त आरोपियों पर भी कार्रवाई।*
नशीले पदार्थों के साथ साथ हिसार पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालो पर भी असरदार कार्रवाई की है। हिसार पुलिस ने एक वर्ष में आबकारी अधिनियम के तहत 75 अभियोग अंकित कर 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 3061 बोतल देसी शराब, 8112 बोतल अंग्रेजी शराब, 1600 लीटर लाहन और अवैध शराब की 3 चलती भट्ठी को भी नष्ट किया है।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा है कि पुलिस ने एक वर्ष में जुवारियाे, सट्टेबाजों और क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वालो पर भी कार्रवाई की है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत 10 अभियोग अंकित कर 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे सट्टे/जुआ में प्रयोग 7 लाख 70 हजार 420 रुपए बरामद किए है।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस हाल ही में एनडीपीएस मामलों में जेल जा चुके तथा लगातार नशा तस्करी कर रहे पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर कठोर कार्रवाई कर रही है। हिसार पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। नशा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी, सघन छापेमारी, संपत्ति जब्ती और PIT NDPS की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी। आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक को नशा तस्करी, अवैध रूप से जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य किसी भी अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 01662-237150, 88140-57100, 88140-58100 व 112 पर सूचित करे।

23/12/2025

चर्च के बाहर क्रिसमस का विरोध कुछ सामाजिक संगठनों के द्वारा किये जाने का अनुमान है
अगर ये विरोध हुआ तो जरूर जाती धर्म वाला मामला होगा
तो मेरा सुझाव है के किसी भी परेशानी से बचने के लिए हमको परहेज करना चाहिए ऐसी खबरों का
ताकी किसी कानूनी पछड़े से भी बचें रहें
ऐसा मेऱा सुझाव बाकी फैसला आपका खुद का

21/11/2025

प्रेस नोट
हिसार पुलिस
21.11.2025
ऑपरेशन ट्रैकडाउन (5–20 नवंबर 2025) — हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगठित अपराध व असामाजिक तत्वों पर निर्णायक प्रहार
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री शशांक कुमार सावन ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत हिसार पुलिस ने संगठित अपराध, गैंगस्टर गतिविधियों, असामाजिक तत्वों एवं अवैध हथियारों पर व्यापक और सख्त अभियान चलाते हुए महत्वपूर्ण सफलताएँ हासिल की हैं।
इस अभियान का मुख्य फोकस— अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध असलों की बरामदगी और संभावित जघन्य अपराधों की रोकथाम रहा।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ
➤ 255 आरोपी गिरफ्तार
• 31 चिन्हित/मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार
• विभिन्न मामलों में कुल 224 अन्य अपराधी गिरफ्तार
➤ 11 आदतन अपराधियों की बेल रद्द कर्रवाई गई है ।
➤ 20 अपराधियों की नई हिस्ट्री-शीट खोली गई
➤ अवैध हथियार बरामदगी
ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान अवैध हथियारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए—
• 6 अवैध पिस्तौल
• 19 जिंदा कारतूस
बरामद किए गए।

➤ इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी
हिसार पुलिस ने अभियान के दौरान 2 इनामी वांछित अपराधियों को दबोचा—
• हरदीप उर्फ लवली, निवासी पीरावली— थाना प्रबंधक सदर हिसार द्वारा गिरफ्तार ।
राजस्थान पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के मामले में 10,000 रुपये इनामी।
4 अपराधिक मामले दर्ज ।
• भजन सिंह उर्फ कल्लर भैणी, एबीवीटी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार—
o हवाई फायर कर दहशत फैलाने का 5,000 रुपये इनामी वांछित
o लगभग 44 आपराधिक मामले दर्ज, आदतन अपराधी ।

➤ जघन्य अपराधों की गुत्थियाँ सुलझीं
• सुंदर नगर निवासी राजेश हत्याकांड (6 अक्टूबर 2025) का ब्लाइंड मर्डर सुलझाते हुए
5 आरोपी गिरफ्तार
• हत्या प्रयास व हवाई फायरिंग से दहशत फैलाने के दो मामलों में
6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने कहा कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने जिले में संचालित संगठित अपराध, नशा नेटवर्क और असामाजिक गतिविधियों को कमजोर करते हुए अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया है।
उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस अपराधियों की हर हरकत पर पैनी नजर बनाए हुए है और आगे भी ऐसे ही प्रभावी अभियान लगातार जारी रहेंगे।

➤नशा प्रभावित क्षेत्रों में हिसार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री शशांक कुमार सावन ने बताया कि हिसार पुलिस द्वारा नशा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार की जा रही कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विशेषकर गांव पीरावाली और अंबेडकर बस्ती में नशा तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
पीरावाली एवं अंबेडकर बस्ती में कार्रवाई

• गांव पीरावाली में इस वर्ष 27 अभियोग दर्ज कर 60 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए।
• अंबेडकर बस्ती, हिसार में 23 अभियोग दर्ज कर 50 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

➤एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

इस वर्ष हिसार पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 129 अभियोग दर्ज कर 248 आरोपी गिरफ्तार किए गए। कार्रवाई के दौरान बरामद मादक पदार्थ:
• अफीम: 6 किलो ग्राम
• डोडा पोस्त: 2013 किलोग्राम
• गांजा: 161 किलो
• हेरोइन/चिट्टा: 1 किलो 947 ग्राम
• टैबलेट्स: 20,126

➤नशा तस्करों की संपत्तियाँ अटैच — 60 लाख की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को अटैच किया जा रहा है।
इस वर्ष दो कुख्यात नशा तस्करों की लगभग 60 लाख रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियाँ संलग्न की गईं।

➤पेशेवर नशा तस्करों पर PIT NDPS के तहत कड़ी कार्रवाई — 7 गिरफ्तार

हिसार पुलिस ने नशीले पदार्थों के लगातार व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों पर PIT NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई तेज कर दी है, जिससे आरोपी कम से कम एक वर्ष तक जेल से बाहर न आ सकें।

• इस वर्ष 7 कुख्यात नशा तस्करों को PIT NDPS के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

• 5 अन्य के खिलाफ कार्रवाई प्रगति पर है, जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस हाल ही में एनडीपीएस मामलों में जेल जा चुके तथा लगातार नशा तस्करी कर रहे पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर कठोर कार्रवाई कर रही है। हिसार पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। नशा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी, सघन छापेमारी, संपत्ति जब्ती और PIT NDPS की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।

हिसार पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए विशेष अभियान — बड़ी संख्या में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने बताया कि हिसार पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है।
उन्होंने बताया कि—
• इस वर्ष सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 1114 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
• ड्रिंक एंड ड्राइव के 800 चालान जारी किए गए हैं।
• बुलेट मोटरसाइकिल में पटाखा/लाउड साइलेंसर लगाकर सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस वर्ष 452 बुलेट मोटरसाइकिलों के संशोधित साइलेंसर उतरवाए गए हैं और चालान किए गए हैं।
• पुलिस ऐसे मिस्त्रियों की पहचान भी कर रही है जो अवैध साइलेंसर लगाते हैं। उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की गई ।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि इन कार्रवाइयों का मुख्य उद्देश्य—
• सड़क हादसों में कमी लाना,
• सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाना,
• तथा नागरिकों को सुरक्षित और सुचारू यातायात उपलब्ध कराना है।
हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि—
• हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
• वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।
• शराब पीकर वाहन न चलाएं — यह जानलेवा और दंडनीय है।
• बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, स्टंट या ट्रिपल राइडिंग से बचें।
• सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें।

मानकों से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर भी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि जिलेभर में पुलिस द्वारा उन आयोजनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है जहां निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक आवाज में डीजे बजाया जाता है। इस महीने 16 डीजे संचालकों/आयोजन स्थलों के खिलाफ चालान कर कार्रवाई की गई है तथा कुछ मामलों में उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे की आवाज निर्धारित सीमा से अधिक न रखें और ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें, ताकि सभी के लिए शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो सके।

दिनांक 14 नवंबर 2025 को दो महिलाएँ रेलवे स्टेशन रोहतक से गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ रही थीं। रास्ते में TT ने उन्हे...
17/11/2025

दिनांक 14 नवंबर 2025 को दो महिलाएँ रेलवे स्टेशन रोहतक से गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ रही थीं। रास्ते में TT ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास पैसे नहीं थे। उन्होंने एक भाई का मोबाइल माँगा और अपने घर पर फोन किया। उन्होंने ऑनलाइन पैसे माँगे और उस भाई ने उन्हें पैसे दिये थे।

उसी महिला ने एक बच्चे का अपहरण किया है।
कृपया वह व्यक्ति अपना मोबाईल नंबर साझा करें ताकि हम उसके माध्यम से उस आरोपी महिला तक पहुँच सकें और बच्चे को उसकी माँ तक वापस पहुँचा सकें। उस व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसको उचित इनाम वह प्रशंसा पत्र दिलवाया जाएगा। 88148-88719

प्रेस नोटहिसार पुलिस17.11.2025हिसार शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध – सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक।प...
17/11/2025

प्रेस नोट
हिसार पुलिस
17.11.2025

हिसार शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध – सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक।

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन, आईपीएस ने कहा है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा दुर्घटना-निरोधक दृष्टि से हिसार नगर क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
1. तोशाम व राजगढ़ की ओर से आने वाले भारी वाहन दिल्ली, सिरसा तथा चंडीगढ़ की दिशा में जाने के लिए साउथ बाईपास का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

2. दिल्ली व हांसी की ओर से आने वाले वाहन राजगढ़ एवं तोशाम की दिशा में जाने के लिए साउथ बाईपास का ही प्रयोग करें।

3. चंडीगढ़, कैथल व सिरसा की ओर से आने वाले वाहन राजगढ़ और तोशाम की तरफ जाने के लिए बगला रोड होकर साउथ बाईपास से गुजरें।

*विशेष निर्देश*

किसी भी प्रकार का भारी सामान शहर के किसी भी क्षेत्र में उतारने या ले जाने का कार्य रात्रि 10 बजे के बाद ही किया जाएगा।

आदेशों की उल्लंघना पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें ताकि शहर में सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

प्रेस नोट हिसार पुलिस17.11.2025*जिंदल पुल के नीचे से एक व्यक्ति काबू, 9.65 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा और स्कूटी बरामद।*   पुलि...
17/11/2025

प्रेस नोट
हिसार पुलिस
17.11.2025

*जिंदल पुल के नीचे से एक व्यक्ति काबू, 9.65 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा और स्कूटी बरामद।*

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने जिंदल पुल के नीचे से एक व्यक्ति को काबू कर 9.65 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया है।
टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो युवक नशीला पदार्थ लेकर जिंदल पुल के नीचे खड़े किसी का इंतजार कर रहे है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंची तो एक स्कूटी एक साथ दो व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम को देख वे भागने की कोशिश करने लगे, जिस पर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को स्कूटी सहित काबू किया और दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठा भाग गया। काबू किए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुखजीत उर्फ बिट्टू वासी सैनियान मोहल्ला हिसार बताया और भागने वाले की पहचान मॉडल टाउन निवासी दीपक के रूप में हुई। नियमनुसार पुलिस उप अधीक्षक श्री संजीव कुमार की मोजुदगी में तलाशी लेने पर उक्त सुखजीत उर्फ बिट्टू के कब्जे से एक पॉलिथीन की थैली से 9.65 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/ चिट्टा और स्कूटी को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त सुखजीत उर्फ बिट्टू और दीपक के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर सुखजीत उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हेरोइन/चिट्टा के बारे की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी ये नशीला पदार्थ सैनियान मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति से लेकर आए है। आरोपी सुखजीत उर्फ बिट्टू को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है अभियोग में आगामी कार्रवाई जारी है।

11/11/2025

इस वीडियो को अधिक से अधिक ज्यादा शेयर करें
आज दिनांक 11 नवंबर 2025 को राजगढ़ रोड पर महिला का पर्स मिला है ! इस पर्स में कुछ पैसे हैं व बच्चे की आइटम है ! अपनी पहचान बताकर इस नंबर पर संपर्क करके ले जाएं!
Address श्री श्याम फ्लावर शॉप नंबर 9 मटका चौक न्यू टैक्सी स्टैंड 9992788897 .9896739649

10/11/2025

दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 1 की मौत, 8 गाड़ियां जलीं, NSG-NIA की टीमें रवाना, दिल्ली में धमाके के बाद मुंबई में भी हाई अलर्ट

दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद यहां अफरातफरी मच गई है. धमाके में एक की मौत हो गई है और 7-8 लोगों के घायल होने की खबर है. धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई और उसकी चपेट में कुछ और लोग भी आ गए.

Address

Hisar

Telephone

+919996633070

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BHN Bharat Haryana news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BHN Bharat Haryana news:

Shortcuts

Share