ARG TIMES

ARG TIMES Daily News Update
(1)

16/04/2026

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह चौटाला आज हिसार में छात्र संवाद कार्यक्रम में पहुंचे इस अवसर पर उन्होंने क्या कहा देखिए पूरी रिपोर्ट

11/04/2026

किसानों का प्रदर्शन हरियाणा में रोके टोल प्लाजा

सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल को आखिरकार मिल ही गई जमानत
11/04/2026

सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल को आखिरकार मिल ही गई जमानत

10/04/2026

सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल को रिहा किया गया

वतन चाहे मेरा हो किसी ओर का युद्ध न हो।चंडीगढ़  ( एस के गौड़ ) हरियाणा प्रदेश की प्रमुख साहित्यिक संस्था "काव्य कदम’ का ...
08/04/2026

वतन चाहे मेरा हो किसी ओर का युद्ध न हो।

चंडीगढ़ ( एस के गौड़ ) हरियाणा प्रदेश की प्रमुख साहित्यिक संस्था "काव्य कदम’ का मासिक कवि सम्मेलन प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह ‘मानव’ की अध्यक्षता में टी. एस. सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सेक्टर-17 चंडीगढ़ में हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कवयित्री अनीता नरवाल तथा हिसार की बेटी कोमल स्वामी सिरसा से विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रही। कुशल मंच संचालन सीमा चहल ‘पुष्प’ द्वारा किया गया।
मशहूर ग़ज़लकार राजन तेजी ‘सुदामा’ ने अपनी खूबसूरत ग़ज़ल पेश की-
बाद तेरे आज मेरी ज़िन्दगी को क्या हुआ है,
तमस अब हर जगह ये रोशनी को क्या हुआ है।।
अध्यक्ष बलवान सिंह ‘मानव’ ने सुनाया -
मैं अपने में ही बह गया हूँ ,मै आधा था आधा ही रह गया हूँ।।
मुख्य अतिथि अनीता नरवाल ने अपनी ग़ज़ल ऐसे सुनाई -
खुद ही महफिल वो सजा लेंगे हमारा क्या है,
लाज अपनी वो बचा लेंगे हमारा क्या है
कवि वीरेंद्र राय ने ‘बरसों बाद की वह बरसात’ सुनाकर सबको भावुक कर दिया।
ममता ग्रोवर की रचना कुछ ऐसे थी-
पतझड़ चली गई आकर बहार अभी बाक़ी है।
मकां को घर बनाने का ख़ुमार अभी बाक़ी है।।
हास्य कवि अश्वनी मल्होत्रा 'भीम' ने हास्य कविता सुबह सवेरे एक दिन मैं गली में जा रहा था,
दूर खड़ा एक कुत्ता मुझे ही देखे जा रहा था’
सुनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
स्मृति शर्मा ने अपनी ओजस्वी रचना-
ये नन्हा दीपक जो जल रहा है ।
घने अँधेरे को खल रहा है।।
सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया।
कवयित्री करिश्मा वर्मा ‘किट्टू’ ने मां पर रचना सुनाई
वो एक हस्ती भगवान से कम नहीं है,
उनका आँचल आसमान से कम नहीं है’
देवयानी पुरी ने ‘यूँ तो आज बहुत आधुनिक हो गए हैं हम, लेकिन इस आधुनिक समाज से पूछती हूँ कि मेरा अस्तित्व क्या है’ सुनाकर वर्तमान परिवेश पर कटाक्ष किया।
संदीप भगवाड़िया ने दर्दभरी ग़ज़ल सुनाई -
मेरे जख्मों की तरफ तू भी नजर करके तो देख,
है गुजरता किस तरह तन्हा सफर करके तो देख।
शशि जरोड़िया की ग़ज़ल एक बानगी देखिए -
तुझे क्या ख़बर मेरे हमसफ़र मेरा मरहला कोई और है, प्रभात पांडेय ने मुक्तक
धीरे-धीरे सही चल रही ज़िंदगी, तेरे अभाव में जल रही ज़िंदगी’ सुनाकर धाक जमा दी।
कुमार शशि ‘गुरु’ ने अधूरे प्रेम पर ‘एक कहानी ऐसी भी...
जो शुरु तो हुई थी मुस्कुराहटों से’ सुनाकर प्रेम रस की बौछार कर दी।
विश्वजीत सिंह शब्द जी ने समय पर बहुत सुंदर प्रस्तुति दी -
समय के दो राहों पर खड़ा हूं
एक ओर जाऊं तो दर्शन छूटे
दूसरी ओर जाऊं तो मनन छूटे।
मीना जागलान ने ‘मैं कोई बड़ा शब्द नहीं, बस एक सच्ची भावना हूँ’ पेश कर सबको मुग्ध कर किया। सिरसा से विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारी कवयित्री कोमल स्वामी जी ने देश पर अपनी रचना व्यक्त की -
वतन चाहे मेरा हो किसी ओर का,
कोई किसी के विरुद्ध युद्ध न हो।
इस अवसर पर पाल अजनबी, नीरजा शर्मा, राकेश सिंह, नवनीत सिंह बक्शी, ममता ग्रोवर आदि अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाओं से खूब शमां बांधा। संस्था के प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार वर्मा ‘राम’ और पूर्व कोषाध्यक्ष राज गुणपाल ‘बालकिया’ ने सम्मेलन की सफलता पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। अंत में, रचनाकार अतिथियों, टी. एस. लाइब्रेरी की अध्यक्षा नीजा सिंह और अन्य साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। श्रोताओं ने साहित्य रसास्वादन का खूब आनंद उठाया।

04/04/2026

हिसार की नई अनाज मंडी में कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह मंगवा निरीक्षण करने पहुंचे देखिए पूरी रिपोर्ट

01/04/2026

हिसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष जून प्रैस को संबोधित करते हुए

28/03/2026

हरियाणा सरकार में मंत्री श्रुति चौधरी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली के लिए क्षेत्र वासियों को निमंत्रण दिया, इस अवसर पर श्रुति चौधरी ने चौधरी बंसीलाल की उपलब्धियों को गिनाया

27/03/2026

हिसार, रामनवमी के शुभ अवसर पर हिसार शहर में निकली शोभायात्रा

26/03/2026

हिसार, जाट एजुकेशन सोसाइटी हिसार की प्रेस कॉन्फ्रेंस

23/03/2026

हिसार हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मेला खरीफ के आयोजन पर संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैन

22/03/2026

हिसार, हिंदू नव वर्ष "विक्रम संवत " के अवसर पर हिसार में निकल गई ध्वज यात्रा l इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नाच गाकर यात्रा का आनंद उठाया

Address

Hisar
125001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ARG TIMES posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share