21/05/2026
गर्मी के मौसम को लेकर पुलिस कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
– एसपी श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के निर्देशन में 90 से अधिक पुलिसकर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
– सर्वेश हॉस्पिटल हिसार के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंकुश सिवाच ने पुलिसकर्मियों को दिए गर्मी से बचाव के महत्वपूर्ण सुझाव
फतेहाबाद, 21 मई। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* के दिशा निर्देशन में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए आज थाना यातायात फतेहाबाद में विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के मौसम में आमजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय पहल की गई। शिविर में हिसार के सर्वेश हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अंकुश सिवाच एवं उनकी टीम द्वारा 90 से अधिक पुलिसकर्मियों का मेडिकल चेकअप किया गया।
इस दौरान विशेष रूप से नाकों एवं यातायात ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, शरीर का तापमान सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा पुलिस कर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं गर्मी के मौसम में फिट रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
डॉ. अंकुश सिवाच ने पुलिस कर्मियों को गर्मी से बचाव के प्रभावी उपाय बताते हुए कहा कि लगातार धूप एवं उच्च तापमान में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में पानी, तरल पदार्थ एवं इलेक्ट्रोलाइट लेते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित दिनचर्या एवं समय-समय पर आराम करना गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने स्वयं उपस्थित पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि स्कूल टाइम के दौरान अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ मौजूद रहें तथा उसके बाद ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार ड्यूटी का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है और ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी को अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों एवं चिकित्सकों से संपर्क करना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मी हर परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। ऐसे में उनका स्वस्थ, सुरक्षित एवं ऊर्जावान रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के लिए निरंतर सकारात्मक एवं मानवीय पहल कर रहा है, ताकि पुलिस कर्मी बेहतर स्वास्थ्य के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।
शिविर के दौरान पुलिस कर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया