AMK News

AMK News News Channel

24/09/2024
24/09/2024

*आज का राशिफल*
*24 सितम्बर 2024 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा व सहयोग कर आपको खुशी मिलेगी। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी शुभचिंतक से बात हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिलेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। किसी नजदीकी के लिए चिंता ध्यान आकर्षित करेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

24/09/2024

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*अष्टमी का श्राद्ध आज*

*इतिहास की 24 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 सितम्बर 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी - 12:41 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा - 21:54 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* बव. - 12:41 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* व्यतीपात - 13:25 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 06:10
*🌄सूर्यास्त-* 18:14
*🌙चन्द्रोदय-* 23:02
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - 09:55 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:48 से 12:36
*🤖राहुकाल-* 15:13 से 16:44
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 आश्विन बदी सप्तमी 12:41 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , अष्टमी का श्राद्ध आज , मध्याष्टमी श्राद्ध , कालाष्टमी , श्री अशोकाष्टमी , श्री महालक्ष्मी व्रत सम्पन्न (चन्द्रोदय व्यापिनी) , व्यतीपात पुण्यम् , द्विपुष्कर योग सूर्योदय से 12:39 तक , यमघण्टयोग 21:54 से सूर्योदय तक , जीवित्पुत्रिका व्रत (जीउतिया , पंचांगभेद से कल भी) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें , श्री दत्तगीर महाराज पुण्यतिथि - हिवरा संगम (पुसद) , मैडम भीकाजी कामा जन्मदिन , अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) / विश्व समुद्री दिवस व विश्व सफाई दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आश्विन बदी अष्टमी 12:13 तक पश्चात् नवमी शुरु , नवमी का श्राद्ध आज , सौभाग्यवतीनां श्राद्ध , मातृ नवमी , जीवित्पुत्रिका व्रत / पारण।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न्यायागतस्य द्रव्यस्य*
*बोद्धव्यौ द्वावतिक्रमौ।*
*अपात्रे प्रतिपत्तिश्च*
*पात्रे चाप्रतिपादनम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३३-५९
*अर्थात्*
_न्यायपूर्वक उपार्जित किये हुए धन के दो ही दुरुपयोग समझने चाहिए। अपात्र को देना और सत्पात्र को न देना।_
🌹

*24 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉*

1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने नई दुनिया की खोज के लिए दूसरा अभियान शुरू किया।
1688 - फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1726 - ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
1742 - बोस्टन का फैन्यूविल हॉल जनता के लिए खोला गया।
1748 - शाहरुख ग्रेटर खोरासन के शासक बन गए। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1788 - 'थियेटर वार' तब शुरू हुई, जब डेनमार्क-नॉर्वे की सेना स्वीडन पर हमला किया था।
1789 - अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
1805 – फ़्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी।
1829 – रूस और ऑटटोमन साम्राज्य के बीच एड्रियानोपल की शांति सन्धि हुई।
1852 – फ्रांसीसी इंजीनियर ने हाइड्रोजन से भरे वायुयान से उड़ान भरी।
1853 – लंदन में पहले प्रांतीय दैनिक समाचार पत्र 'नार्दर्न डेली टाइम्स' का प्रकाशन हुआ।
1895 – साइकिल से दुनिया घूमने वाली एनी लॉनडॉनडेरी विश्व की पहली महिला बनीं।
1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में अछूतों के अधिकारों के लिए पूना पैक्‍ट पर हस्‍ताक्षर हुए।
1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
1948 - होंडा मोटर कंपनी की स्थापना। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1960 – अमेरिका ने विश्व का पहला नाभिकीय शक्ति से चालित विमानवाहक पोत यूएसएस इंटरप्राइज (सीवीएन-65) लॉन्च किया।
1965 - यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।
1968 - दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुअा।
1971 - ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
1974 – अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1978 - पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1979 - घाना ने संविधान अपनाया।
1990 - पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
1996 - व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला (बिल क्लिंटन) पहला देश।
2003 - फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2005 - आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
2007 - म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
2008 - चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।
2008 -कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
2008 - मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
2009 - देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
2012 – चीन में जापान से संबंधित किताबें पर रोक लगी।
2013 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।
2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2017-18 प्रदान किए।
2019 - नई दिल्ली में 24 से 28 सितम्बर के बीच भारत जल सप्ताह 2019 का आयोजन प्रारम्भ।
2019 - भारतीय वायुसेना का मिग-21 प्रशिक्षण विमान मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ।
2019 - पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में भूकम्‍प से 19 लोगों की मौत और तीन सौ से अधिक लोग घायल।
2020 - केरल में देश के पहले चिकित्सा उपकरण पार्क (Medical Devices Park) का शिलान्यास किया गया।
2020 - मलयालम साहित्य के मशहूर कवि अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया।
2020 - भारत और इजराइल के बीच एक वेबिनार का आयोजन किया गया।
2021 - अनुराग ठाकुर ने लद्दाख के लेह में पहले हिमालयन फिल्‍म उत्सव का उद्घाटन किया।
2021 - क्‍वाड देशों के, नेताओं की पहली शिखर बैठक वाशिंगटन में हुई।
2021 - केवीआईसी ने ओडिशा के पहले रेशम यार्न उत्पादन केंद्र की स्थापना की।
2021 - जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने ब्रिटेन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
2021 - इटली ने कोरोनावायरस के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता दी।
2022 - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे सीनियर तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने 39 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया।
2022 - भारत की राष्ट्रपति ने वर्ष 2020-21 के लिए ‘राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार’ प्रदान किए।
2023 - प्रधानमंत्री ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित ये पंचांग।
2023 - भारत और संयुक्त राष्ट्र ने ग्लोबल साउथ के लिए एक संयुक्त क्षमता निर्माण पहल शुरू की।
2023 - इटैलियन रेसर मार्को बेजेची भारत के पहले इंडियन ग्रां प्री के चैम्पियन बने।
2023 - भारतीय टीम वनडे इतिहास में 3000 छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बनी।

*24 सितम्बर को जन्म 👉*

1856 - प्रताप नारायण मिश्र - हिन्दी खड़ी बोली और 'भारतेन्दु युग' के उन्नायक।
1861 - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म हुआ।
1925 - औतार सिंग पैंटल, भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक।
1940 - आरती साहा - भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।
1950 – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ।
1963 - पंकज पचौरी - वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार।
1971 - लिम्बा राम - भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की।

*24 सितम्बर को हुए निधन 👉*

1859 - नाना साहब - सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन हुआ।
2006 - पद्मिनी - दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना। नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर।
2020 - विख्यात परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ शेखर बसु का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में कोरोना के कारण निधन हो गया।
2020 - आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी डीन जोन्स का मुम्बई में देहांत हो गया।
2021 - हॉल ऑफ फेमर आंद्रे अगासी के पिता और मूल कोच इमैनुएल "माइक" अगासी (90) का निधन हुआ।
2022 - सोवियत हेवीवेट भारोत्तोलक पावेल व्लादिमीरोविच परवुशिन (75) का निधन हुआ।
2023 - अभिनेता निर्देशक और लेखक कीथ बैक्सटर (90) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी टिम फोले (डिफेंसिव बैक , 75) का निधन हुआ।
2023 - राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मलयालम के दिग्गज फिल्म निर्माता केजी जॉर्ज (78) का निधन हुआ।
2023 - वरिष्ठ पटकथा लेखक प्रयाग राज (88) का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हुआ।

*24 सितम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*

🔅 श्री दत्तगीर महाराज पुण्यतिथि - हिवरा संगम (पुसद)।
🔅 मैडम भीकाजी कामा जन्मदिन।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) / विश्व समुद्री दिवस।
🔅 विश्व सफाई दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

24/08/2024

Address

54, Shree Balaji Market, Adjacent To Blessing Banquet Hall, Kaimari Road
Hisar
125001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AMK News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to AMK News:

Share