Baton Baton Mein Hisar

Baton Baton Mein Hisar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Baton Baton Mein Hisar, Media/News Company, Hisar.

News personality
baton baton mein
a monthly national hindi news paper
a web portal
www.batonbatonmein.com
youtube.baton baton mein
facebook .baton baton mein ........( your city name )

यह कैसा न्याय है यह कैसी  सोच है : रणदीप लोहचब       हिसार ( रणदीप रोड़ / बातों बातों में )            हरियाणा के स्वास्थ...
23/05/2021

यह कैसा न्याय है यह कैसी सोच है : रणदीप लोहचब

हिसार ( रणदीप रोड़ / बातों बातों में )
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने करोना में ड्यूटी पर काम करते समय मरने वाले डॉक्टरों के परिजनों को 50 लाख रुपए तथा पुलिसकर्मियों के परिजनों को 30 लाख रुपए देने की घोषणा की हुई है ।
यदि सफाई कर्मचारी की करोना ड्यूटी पर काम करते समय मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। मृत्यु उपरांत मृतक के परिजनों के साथ यह भेदभाव क्यों है ?
यह कैसा न्याय है? करोना मैं ड्यूटी पर काम करते समय मृत्यु होने पर कोई कर्मचारी चाहे वह डॉक्टर है नर्स है पुलिसकर्मी है चपरासी है चौकीदार है सफाई कर्मी है उसके परिजनों को एक समान राशि देना ही न्याय है ।
मृत्यु उपरांत उन सब के बच्चों को सच्ची सांत्वना उनके दर्द पर मरहम तो तभी होगी जब आप उनकी संतानों से समान व्यवहार करोगे ।
आप भूल रहे हैं कि यह आजाद भारत है यहां लोकतांत्रिक व्यवस्था है, आप अंग्रेज काल के ढर्रे पर चल रहे हैं, अंग्रेज को भारतीयों के प्रति संवेदना नहीं होकर अपनी व्यवस्था बनाए रखने में रुचि थी, इसके लिए उन्होंने सर्विस रूल बनाए थे। आज करोना की बीमारी में काम करते समय अपना जीवन दाव पर लगा रहे कर्मी की मृत्यु उपरांत राशि में कम ज्यादा का भेदभाव कैसा न्याय है ?आपको संवेदनशील होकर सोचना चाहिए कि सबसे कठोर काम सफाई कर्मचारी का है जो मृतक की लाश तक जलाता है उसके परिजनों को आप सबसे कम सहायता राशि दे रहे हैं, यह कैसी सोच है ? यह समय अंग्रेज कालीन बनाए गए सीएसआर पर चलने का नहीं है । नौकरशाही के कहने पर चलने का नहीं है, यह समय अपने मन से उदारता दिखाकर मृतक के परिवार के साथ एक समान व्यवहार करने का है ,जो आप कर सकते हैं, आपको ऐसा करना चाहिए । डॉक्टर हो या पुलिसकर्मी सफाई कर्मचारी हो या नर्स चपरासी हो या चौकीदार करोना बीमारी में काम करते समय मरने वाले सभी कर्मचारियों के परिजनों को आप एक समान राशि दें। यदि आप सफाई कर्मचारी के परिजनों को अतिरिक्त राहत देते हो तो यह एक सराहनीय कदम होगा, क्योंकि सफाई करने का कार्य सबसे मुश्किल काम है ।

  लाठीचार्ज में घायल किसानों से मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए:रणदीप लोहचब  हिसार ( रणदीप रोड़ / बातों बातों में )लोकतं...
17/05/2021

लाठीचार्ज में घायल किसानों से मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए:रणदीप लोहचब

हिसार ( रणदीप रोड़ / बातों बातों में )
लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन सरकारों के तानाशाही व्यवहार का विरोध करना जनता का अधिकार है।
छह महीने से चल रहे शांतिप्रिय किसान आंदोलन में करीब 400 से अधिक किसानों की जाने चली गई । कई दौर की वार्ता में तीन कृषि कानूनों की गलतियां उजागर होने के बावजूद सरकार ने इन्हें रद्द नहीं किया। जो सरकार की जिद को प्रदर्शित करता है । हरियाणा पंजाब यूपी राजस्थान के लाखों किसान आज आंदोलनरत हैं । सरकार द्वारा किसानों के आंदोलन की अनदेखी से नाराज किसान प्रदेश के सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपनी बात केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए हिसार में प्रदर्शन कर रहे थे । जिन पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज निंदनीय है । यह बात न्याय पक्ष के अध्यक्ष रणदीप लोहचब ने आज जारी अपने बयान में कही उन्होंने कहा की स्वयं मुख्यमंत्री को घायल किसानों जिसमें महिलाओं की संख्या भी है से माफी मांगनी चाहिए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना ना घटे इसके लिए पुलिस प्रशासन को सचेत करना चाहिए। कल अस्पताल उद्घाटन का कार्यक्रम आवश्यक नहीं था । प्रदेश में करोना का कहर तथा किसान आंदोलन के मद्देनजर इस प्रकार के कार्यक्रमों से दूर रहकर केवल प्राइवेट अस्पतालों पर नियंत्रण तथा करोना से जूझ रही जनता पर ध्यान केंद्रित करके उन्हें राहत तथा सहायता प्रदान करनी चाहिए।

   #प्राइवेट अस्पतालों को सरकार तुरंत अपने पूर्ण नियंत्रण में ले: रणदीप लोहचब                      .com                 ...
05/05/2021

#प्राइवेट अस्पतालों को सरकार तुरंत अपने पूर्ण नियंत्रण में ले: रणदीप लोहचब
.com

हिसार ( रणदीप रोड़ / बातों बातों में )
देश के प्राइवेट अस्पतालों में लूट की होड़ मची हुई है, उसमें शामिल प्रशासन तथा सरकारों की लापरवाही के कारण लोग मर रहे हैं! प्रदेश सरकार को सभी प्राइवेट अस्पताल अपने पूरे नियंत्रण में लेकर हर जिले में जनप्रतिनिधि तथा प्रशासन की संयुक्त समिति गठित करनी चाहिए! सरकार को अपने गुप्तचर विभाग द्वारा उस नगर पार्षद- जिला पार्षद- सरपंच- विधायक तथा अफसर का पता लगाया जाना चाहिए जो ईमानदार है ,ऐसे जनप्रतिनिधियों की निगरानी समिति बनाकर उसे पूर्ण प्रशासकीय अधिकार दिए जाने चाहिए।

यह बात आज न्याय पक्ष के अध्यक्ष रणदीप लोहचब ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही, उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों के निर्माण की छूट व मनमानी के लिए सरकार दोषी हैं ,किसी किसान को मंडी में अनाज लाने के लिए कई झंझट से गुजरना पड़ता है, मकान के कंप्लीशन सर्टिफिकेट लेने के लिए सोलर लगाना जरूरी है ,परंतु एक प्राइवेट अस्पताल जहां मानव जीवन दाव पर लगा होता है के निर्माण से पहले उसमें ऑक्सीजन का प्लांट लगाना जरूरी क्यों नहीं है? आज हो रही मौतों के लिए यदि कोई न्यायधीश दोषी मानकर किसी को दंडित करें तोसबसे अधिक दोषी कार्यपालिका व प्राइवेट अस्पताल हैं, देश में ईमानदार नेताओं का अकाल पड़ गया है, देश / प्रदेश के नेता करोना होने पर गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में दाखिल होते हैं, आज के नेताओं के ऐसे आचरण के कारण ही राजनीति के प्रति लोगों में नफरत पैदा हो रही है , देश के सज्जन नागरिक राजनीति में निष्क्रिय हो गए हैं ,तथा दुर्जन व्यक्ति की सक्रियता बढ़ गई है इसलिए भेदभाव भ्रष्टाचार अन्याय फैल रहा है! रणदीप लोहचब ने कहा आज संकट के समय केंद्र सरकार अध्यादेश जारी करें कि देश के उद्योगपति जो ऑक्सीजन निर्माण करते हैं उस का प्रयोग अपने उद्योग में तुरंत बंद करके उस ऑक्सीजन को स्वयं देश में सप्लाई करें! प्रदेश सरकार हर गांव / शहर के सरकारी स्कूल में ऑक्सीजन- डॉक्टर- नर्स की व्यवस्था करना प्रारंभ कर दें ताकि आने वाले किसी गंभीर संकट से निपटा जा सके! आज के समय में दोषी अस्पताल- डॉक्टर -अधिकारी- दलाल- कमीशन खोर को तुरंत सलाखों के पीछे कर एक मास में दंडित करने के लिए विशेष अदालतों की व्यवस्था की जाए!

देवीलाल परिवार ने किसानों का वोट लिया, परंतु साथ नहीं दिया : रणदीप लोहचब          ....राकेश टिकैत पर हमला सरकार की  ओछी ...
03/04/2021

देवीलाल परिवार ने किसानों का वोट लिया, परंतु साथ नहीं दिया : रणदीप लोहचब ....राकेश टिकैत पर हमला सरकार की ओछी हरकत

हिसार ( रणदीप रोड़ / बातों बातों में )
न्याय पक्ष के अध्यक्ष रणदीप लोहचब ने राजस्थान अलवर में लोकप्रिय किसान नेता राकेश टिकैत पर भाजपा द्वारा प्रायोजित हमले की निंदा की है, उन्होंने कहा है कि इस प्रकार हिंसा की ओछी हरकत से किसान आंदोलन को कभी कमजोर नहीं किया जा सकता, इससे आंदोलन को अधिक शक्ति मिलेगी ।

देवीलाल के वोट बैंक का आधार किसान था, देवीलाल के बाद भी उनकी औलाद का किसानों ने खूब साथ दिया, आज 4 महीने से किसान आंदोलन चल रहा है, 300 से अधिक धरने पर बैठे किसानों की जाने चली गई है। हरियाणा में देवीलाल परिवार के दो सदस्य सत्ता सुख भोग रहे हैं किसान चाहते थे कि यह किसानों का साथ दें ,किसानों के विरुद्ध तीन कृषि कानून लाने वाली भाजपा की सरकार को हरियाणा में धराशाई करने के लिए समर्थन वापस लें ,परंतु उन्होंने ऐसा न करके उस समय जब किसानों को इनकी मदद की उम्मीद थी, किसानों का साथ नहीं देकर भाजपा का साथ दिया।
यह बात किसान नेता रणदीप लोहचब नहीं आज जारी एक प्रेस नोट में कहीं ,उन्होंने आगे कहा की आज किसानों के दिल में इनके प्रति बड़ी नाराजगी है ,क्योंकि हमेशा से किसानों के दम पर राजनीति करने वाली देवीलाल की संतान ने किसानों का संकट की घड़ी में साथ नहीं दिया। देश के किसानों को उम्मीद थी कि अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा की सरकार गिर जाएगी परंतु ऐसा नहीं हुआ, एक सदस्य ने पहले ही विधानसभा से त्यागपत्र दे दिया था।
विपक्ष का पहला प्रयास भाजपा सरकार को गिराना, दूसरा प्रयास सामूहिक त्यागपत्र देकर देश के किसानों को नैतिक समर्थन के साथ साथ जन समर्थन जुटाना , तीसरा कर्म देश में उपचुनाव चुनाव का बहिष्कार करना है ,जो संपूर्ण देश के किसानों तक नरेंद्र मोदी व भाजपा की तानाशाही, ज़िद ,अहंकार के विरुद्ध विपक्ष का आखरी शस्त्र होता है। तत्पश्चात 2024 में पूरे देश का विपक्ष उस प्रकार मिलकर भाजपा के विरुद्ध चुनाव लड़े जैसे 1977 में लड़ा गया था। हरियाणा प्रदेश के किसान सरकार के कार्यक्रमों के बहिष्कार की घोषणा कर चुके हैं, ऐसे में बार-बार जनता में जाकर सत्ता का प्रदर्शन करना, किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कना है ।किसान अब भाजपा के साथ साथ देवीलाल परिवार के विरुद्ध मन बना चुका है ।जब विश्वासघात होता है, विश्वास टूटता है ,तो विश्वास का वृक्ष जड़ से ही उखड़ जाता है!

Address

Hisar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baton Baton Mein Hisar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Baton Baton Mein Hisar:

Share