HISAR TIMES

HISAR TIMES Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from HISAR TIMES, Media/News Company, Railway Road Hisar, Hisar.
(1)

"This is the Official Hisar Times News Page.”“Hisar Times – Latest Hisar Haryana News Updates | Breaking News | Local News from Hisar.”
आवाज आपकी । Media News Company

10/05/2026

सनसनीखेज खुलासा हिसार मे बेटे ने की पिता की हत्+या, प्लाट में दबाया शव, कुत्तों ने खोदा तो बदबू आने से हुआ खुलासा

हिसार के बरवाला में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ राजेश नामक युवक ने अपने पिता कुलवंत की ईंट मारकर हत्या कर दी। वारदात का कारण प्लाट में मिट्टी डलवाने को लेकर हुआ आपसी झगड़ा बताया जा रहा है। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने के लिए शव को भैणी बादशाहपुर रोड स्थित एक प्लाट में 3 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया।

कुलवंत 30 अप्रैल से लापता थे, लेकिन शनिवार को कुत्तों द्वारा मिट्टी खोदने पर वहां से बदबू आने लगी, जिससे इस खौफनाक राज का पर्दाफाश हुआ। मृतक की पत्नी सरोजबाला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिसार के निजी अस्पताल मैनेजमेंट के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR ! पढ़े पूरी खबर कमेंट बॉक्स में
09/05/2026

हिसार के निजी अस्पताल मैनेजमेंट के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR ! पढ़े पूरी खबर कमेंट बॉक्स में

08/05/2026

Live Video गाड़ी की खिड़की के अंदर कूद कर पुलिस वाले ने आरोपी को पकड़ा

सादी वर्दी में पीछा कर रही पुलिस टीम ने भागती हुई सफेद कार की खिड़की में कूदकर आरोपी को ड्राइवर सीट से बाहर खींचा.
मुख्य बाजार बुधवार दोपहर अचानक किसी एक्शन फिल्म के सेट में तब्दील हो गया. यहां एक सफेद रंग की कार का पीछा कर रही दूसरी कार ने बीच बाजार घेराबंदी की, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. अगले डेढ़ मिनट के भीतर जो कुछ हुआ, उसने प्रत्यक्षदर्शियों के होश उड़ा दिए. सादी वर्दी में पीछा कर रही टीम और भाग रहे बदमाशों के बीच हुई इस भिड़ंत में दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.

आवश्यकता
07/05/2026

आवश्यकता

आवश्यकता,4 कंप्यूटर ऑपरेटर,20 सेल्स स्टाफ
07/05/2026

आवश्यकता,4 कंप्यूटर ऑपरेटर,20 सेल्स स्टाफ

06/05/2026

हिसार के मशहूर होटल में लगी भीषण आ*ग, बचने के लिए लड़की दूसरी मंजिल से कु*दी, AC फटने से हुए धमाके,आसपास की बिल्डिंग खाली करवाई,कई वाहन चपेट में आए

हिसार के रेड स्क्वायर मार्केट में स्थित 'होटल डिजायर' में भीषण आग लगने से इलाके में भारी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत होटल की किचन से हुई और देखते ही देखते इसने पूरी चार मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि होटल में लगे एसी (AC) धमाकों के साथ फटने लगे और पार्किंग में खड़े वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे 5 किलोमीटर की दूरी से भी साफ देखा जा सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। सुरक्षा के लिहाज से आसपास की इमारतों को तुरंत खाली कराया गया। इसी दौरान होटल की दूसरी मंजिल पर एक युवती फंस गई, जिसे बचाने के लिए नीचे खड़े लोगों ने कंबल तान ली और उसे ऊपर से कूदने को कहा गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की तत्परता से पार्किंग में खड़ी अन्य गाड़ियों को भी समय रहते वहां से हटा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

06/05/2026

घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर रहे कोल्ड ड्रिंक व्यापारी से 11 लाख रुपए की लू*ट

हरियाणा में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक कोल्ड ड्रिंक व्यापारी से 11 लाख रुपए लूट लिए। बाइक पर आए 2 बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी से नोटों से भरा बैग उड़ा दिया। जब व्यापारी की नजर पड़ी तो बदमाश पैदल ही भागने लगा।
अब इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें व्यापारी खुद बदमाश के पीछे दौड़ता नजर आ रहा है। व्यापारी जैसे ही चोर, चोर कहकर चिल्लाया…बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी। इसके बाद दोनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

गुरुग्राम पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है, अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोल्ड ड्रिंक व्यापारी अभय बंसल जो खांडसा रोड पर कोल्ड ड्रिंक वितरण का व्यवसाय करते हैं। घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे सेक्टर-10 मार्केट के पास अपने घर के बाहर गाड़ी पार्क कर रहे थे तब हुई। जैसे ही कारोबारी ने कार रोकी, हेलमेट पहने दो बदमाश बाइक पर आए। एक बदमाश ने कार के बगल वाली सीट से नोटों से भरा बैग उठा लिया।

05/05/2026

पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकडे कुख्यात अपराधी live वीडियो

JOB ALERT
04/05/2026

JOB ALERT

🙏
04/05/2026

🙏

02/05/2026

महिला द्वारा पालतू कुत्ते को पवित्र गंगा में नहलाने पर हुआ बवाल

हरिद्वार के सर्वानंद गंगा घाट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला अपने पालतू कुत्ते को पवित्र गंगा नदी में नहलाती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं और महिला के बीच विवाद हो गया।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने परिवार के साथ घाट पर पहुंची थी। कुछ देर बाद उसने अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाना शुरू कर दिया। इस पर घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई।

श्रद्धालुओं के विरोध करने पर महिला उन पर भड़क गई और दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक तीखी बहस हुई। इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।
तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गंगा हमारी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने ऐसी हरकतों को अनुचित बताया और प्रशासन से घाटों की मर्यादा बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल, यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस घटना पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। वे गंगा की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग कर रहे हैं।

Address

Railway Road Hisar
Hisar
125001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HISAR TIMES posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share