
15/07/2025
साथियों,
केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा भारत में पूंजीवादी लूट को जारी रखने तथा इस लूट के खिलाफ चल रहे आंदोलनों को कमजोर करने की मंशा से सामाजिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते हुए उनके ऊपर असंवैधानिक रूप से कार्यवाही की जा रही है।
हाल ही में 12 जुलाई की शाम को सामाजिक कार्यकर्ता और मनोवैज्ञानिक सम्राट सिंह को दिल्ली पुलिस ने उनके घर (यमुनानगर) से बिना कोई कारण बताए गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस प्रशासन ने उनके परिवार को किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी है।
सम्राट को ले जाते समय, उन्होंने एक अधिकारी का 99998–64747( परवीन यादव ) का मोबाइल नंबर दिया था। उनके परिवार ने इस नंबर पर कई बार कॉल किया है, लेकिन अभी तक किसी के साथ इस नंबर पर बात नहीं हो पाई है।
हम (प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स फ्रंट हरियाणा) इस घटना की कड़ी निंदा करते है और सभी बुद्धिजीवियों, प्रगतिशील, न्यायप्रिय और इंसाफपसंद साथियों से अपील करते है कि सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के खिलाफ एक–जुट हो कर लड़ाई लड़े।
#सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट को रिहा करो।
#हिंदुत्व फासीवादी सरकार मुर्दाबाद।
जारीकर्ता:– प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स फ्रंट हरियाणा
(80598–70115)