10/09/2026
‘हनुमान अंश’ में सीट नंबर 9 का रहस्य, जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे! 🙏
थिएटर में आमतौर पर हर सीट दर्शकों के लिए बुक की जाती है, लेकिन ‘हनुमान अंश’ के हर शो में सीट नंबर 9 को जानबूझकर खाली रखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मिराज सिनेमाज ने यह सीट नीम करोली बाबा के सम्मान में रिजर्व रखने का फैसला किया है। फिल्म की कहानी भी बाबा के जीवन, उनकी हनुमान भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित बताई जा रही है।
वहीं, धार्मिक मान्यताओं और अंक ज्योतिष में नंबर 9 को भगवान हनुमान से जोड़कर देखा जाता है। इसी आस्था के चलते सीट नंबर 9 को बाबा के नाम समर्पित करने की पहल ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।
एक भरा हुआ थिएटर… और सिर्फ एक सीट खाली।
उस खाली सीट के पीछे छिपी आस्था की कहानी आखिर क्या है?