News

News A picture tells you the whole story about anything, and we will share some pictures like that through our own page .

30/09/2020

जनता वाकई मूर्ख है या फिर मूर्ख बनने का नाटक करती है? आपको क्या लगता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने आधी रात में लड़की के शव का दाहसंस्कार खुद की मर्ज़ी से कर दिया? तो आप बहुत बड़े बेवकूफ हैं या फिर बेवकूफ बनने का नाटक कर रहे हैं. अरे खुद से पूछिए कि मुख्यमंत्री जी के संज्ञान के बिना क्या यूं ही लड़की के शव को जला दिया गया होगा? खुद से पूछिए कि क्या उत्तर प्रदेश पुलिस को किसी ने ऐसा करने निर्देश नहीं दिए होंगे? जरा खुद से सोचिए कि आधी रात में लड़की की माँ एम्बुलेंस के आगे लिपट कर रो रो कर अपनी ही लड़की के शव को आखिरी बार उसके अपने ही घर ले जाने की भीख मांग रही थीं, उसके बाद भी उत्तर प्रदेश की पुलिस का दिल क्यों नहीं पसीजा? खुद से सोचिए कि आखिर क्या छुपाने की कोशिशें कर रही है उत्तर प्रदेश पुलिस? खुद से सोचिए कि उत्तर प्रदेश पुलिस को लड़की के शव का दाहसंस्कार करने का हक किसने दिया, लड़की के घर वालों ने तो बिल्कुल नहीं दिया.

#जरासोचिए

2012 निर्भया मामला और अब 2020 एक और निर्भया मामला, क्या बदला? कुछ भी नहीं. आप भी वहीं हैं और हम भी वहीं. पहले जैसी मानसि...
30/09/2020

2012 निर्भया मामला और अब 2020 एक और निर्भया मामला, क्या बदला? कुछ भी नहीं. आप भी वहीं हैं और हम भी वहीं. पहले जैसी मानसिकता के साथ बिल्कुल निडर. अब लगता है कि सरकार को अपने सज़ा देने के तरीकों को बदलना चाहिए, सरकार को ये पता होना चाहिए कि सरकार ऐसे घिनौनी सोच वाले लोगों के मन में डर बैठाने में नाकामयाब साबित हो रही है. सरकार को क्या लगता है कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को मात्र फाँसी देकर वो पीड़ित को इंसाफ दे रही है? तो फिर सरकार बिल्कुल गलत सोच रही है. अगर वाकई कानून अपराधियों को सज़ा देने में इतनी ही सफल होती तो एक ही अपराध बार बार नहीं हो रहा होता. क्योंकि अपराधियों को पता है कि ज्यादा से ज्यादा क्या ही होगा, फाँसी दे देंगे बस. बस इसीलिए अपराधियों में कानून का कोई खौफ है ही नहीं और ये बात अब सरकार और कानून दोनों को ही समझनी होगी, नहीं तो अपराधी कल फिर एक और निर्भया को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगे और एक बार फिर से आप हमेशा की तरह बस उन्हें फाँसी दे दीजिएगा. और ये सिलसिला ऐसे ही निरंतर जारी रहेगा.

अगर सरकार और कानून वाकई में किसी पीड़ित को इंसाफ देना चाहती है तो उसे अपने सज़ा देने के तरीकों को बदलना होगा, अगर सरकार और कानून सच में किसी अपराधी में डर बैठाना चाहती है तो आपको अब फाँसी से भी ऊपर कुछ अलग सज़ा देनी चाहिए, जिससे अपराधियों में डर बैठ सके. ताकि वो कुछ भी गलत करने से पहले दस बार सोचे कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उनके साथ क्या होगा या क्या हो सकता है.






(Photo courtesy- Google)

05/08/2020
05/08/2020

भारत के संविधान की मूल प्रति में श्री राम की फोटो, मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शेयर की तस्वीर

राम मंदिर निर्माण के वकील रहे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को राम मंदिर भूमि पूजन के बाद अपने ट्वीटर हैंडल पर संविधान की मूल प्रति में श्री राम की फोटो शेयर की है. मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लिखा "भारत के संविधान की मूल प्रति में मौलिक अधिकारों से जुड़े अध्याय के आरम्भ में एक स्केच है जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापसी का है।
आज संविधान की इस मूल भावना को आप सभी से शेयर करने का मन हुआ."

05/08/2020
05/08/2020

: राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, श्री राम भारत की मर्यादा हैं, आज पूरा भारत राममय है: प्रधानमंत्री मोदी

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा, 'जय सियाराम'। यह आह्वान न केवल भगवान राम के शहर में बल्कि आज पूरे विश्व में गूंज रहा है. मैं इस राष्ट्र के सभी नागरिकों, दुनिया भर में भारतीय प्रवासी और आज के पवित्र अवसर पर भगवान राम के सभी भक्तों का आभार व्यक्त करता हूं. यह मेरा सौभाग्य है कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने मुझे बुलाया और इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का अवसर दिया है आज सरयू के किनारे एक स्वार्णिम अध्याय लिखने जा रहा है. पीएम ने कहा राम मंदिर के लिए चले आंदोलन में अर्पण भी था तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था और आज का दिन उसी तप और संकल्प का प्रतीक है.

प्रधानमंत्री ने कहा, कन्याकुमारी से क्षीरभवानी तक, कोटेश्वर से कामाख्या, जगन्नाथ से केदारनाथ, सोमनाथ से काशी विश्वनाथ तक... आज पूरा देश भगवान राम की भक्ति में डूबा हुआ है. मोदी ने कहा यहाँ आने से पहले मैने हनुमान गढ़ी के दर्शन किये राम के सब काम हनुमान ही तो करते हैं राम के आदर्शों की कलयुग में रक्षा करने की ज़िम्मेदारी भी हनुमानजी की ही है, हनुमानजी के आशीर्वाद से ही श्री राम मंदिर भूमिपूजन का आयोजन शुरू हुआ है.

पीएम ने कहा अब हमारे रामलला के लिए एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा, जो एक तंबू में रहते थे. आज राम जन्मभूमि टूटने और फिर से बनने के चक्र से मुक्त हो गई है, जो सदियों से चली आ रही थी. पीएम ने कहा राम मंदिर हमारी परंपराओं का आधुनिक प्रतीक बन जाएगा. यह हमारी भक्ति, हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बन जाएगा. यह मंदिर करोड़ों लोगों के सामूहिक संकल्प की शक्ति का भी प्रतीक है. इससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी.

130 करोड़ भारतीयों का आशीर्वाद और मोदी जीत गए!       WE SUPPORT NARENDRA MODI Narendra Modi
26/05/2019

130 करोड़ भारतीयों का आशीर्वाद और मोदी जीत गए! WE SUPPORT NARENDRA MODI Narendra Modi

He is love...❣IPL Cricket LeagueMs dhoni is best captain of indiaMS DhoniMS Dhoni Fans OfficialIPL 2019 cricket crazeInd...
24/03/2019

He is love...❣
IPL Cricket League
Ms dhoni is best captain of india
MS Dhoni
MS Dhoni Fans Official
IPL 2019 cricket craze
India
ICC - International Cricket Council

Address

Hyderabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share