CKTV India News

CKTV India News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CKTV India News, Media/News Company, India Gate.

दुनिया में आप कहीं भी घूम लीजिए पर गांव जैसा सुकून आपको कहीं नहीं मिलेगा. #बहुत
02/08/2024

दुनिया में आप कहीं भी घूम लीजिए पर गांव जैसा सुकून आपको कहीं नहीं मिलेगा.
#बहुत

ये तस्वीर 1870 की दहाई की है, The People of India series में छपी है। इसमें जिस बिरादरी को दिखाया जा रहा वो दुसाध है। आम ...
06/07/2024

ये तस्वीर 1870 की दहाई की है, The People of India series में छपी है। इसमें जिस बिरादरी को दिखाया जा रहा वो दुसाध है। आम तौर अब हम इन्हें पासवान के नाम से जानते हैं, पासवान शब्द फ़ारसी के Paasbaan पासबान پاسْبان का फ़िलहाल बिहारी वर्जन है। पासबान का मतलब guard, watchman, guide, keeper आदि हो सकता है। यानी पहरा देने वाला इंसान, दरबान, चौकीदार, निरीक्षक, द्वार-पाल, ड्योढ़ीबान आदि आप कह सकते हैं।

अगर आप वाहन चालक हैं तो सुरक्षित ड्राइविंग एवं सुखद अनुभव के लिए अपने टायरों की शेल्फ लाइफ़ और अधिकतम गति (स्पीड) का प्र...
05/07/2024

अगर आप वाहन चालक हैं तो सुरक्षित ड्राइविंग एवं सुखद अनुभव के लिए अपने टायरों की शेल्फ लाइफ़ और अधिकतम गति (स्पीड) का प्रेशर झेलनें की छमता जानना आपके लिए बहुत ज़रूरी है।

क्या आप जानते हैं कि प्रत्येक टायर की गति रेटिंग टायर की बाहरी सतह पर L से Y तक के अक्षर द्वारा दर्शाई जाती है?

आप भलीभाँति जानते हैं कि तेज गति में टायर का फटना मतलब सीधा मौत के आगोश में जाना। कई बार टायर विस्फोट बढ़ी हुई गति के कारण होते हैं, और इसे आप अपने टायरों पर दर्शाए गए अक्षर की जाँच करके रोक सकते है। इसलिए, दुर्घटनाओं से बचने के लिए यह सुनिश्चित करना बहुत ज़रूरी है कि आपके टायर तेज़ गति के दबाव को झेल सकें।

प्रत्येक पहिये या टायर की एक निश्चित गति रेटिंग होती है, जिसमें अक्षर L का अर्थ है अधिकतम गति 120 किमी/घंटा और अक्षर Y का अर्थ है अधिकतम गति 300 किमी/घंटा।

टायर पर अंकित शब्द एवं अधिकतम गति :~
———————————————

• अक्षर L - अधिकतम गति 120 किमी।
• अक्षर M - अधिकतम गति 130 किमी।
• अक्षर N - अधिकतम गति 140 किमी।
• अक्षर P - अधिकतम गति 150 किमी।
• अक्षर Q - अधिकतम गति 160 किमी।
• अक्षर R - अधिकतम गति 170 किमी।
• अक्षर H - अधिकतम गति 210 किमी।
• अक्षर V - अधिकतम गति 240 किमी।
• अक्षर W - अधिकतम गति 270 किमी।
• अक्षर Y - अधिकतम गति 300 किमी।

आज ही अपने टायर की अधिकतम डिज़ाइन की गई गति क्षमता के बारे में जागरूक होकर सड़क पर सुरक्षित रहें।

19/06/2024

| UGC-NET की परीक्षा हुई रद्द, 18 जून को हुई थी परीक्षा

1 जून को अपना बहमूल्य मत अवश्य दें।
29/05/2024

1 जून को अपना बहमूल्य मत अवश्य दें।

छपरा में भिखारी ठाकुर चौक पर तनाव, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ शहर; लाठीचार्ज से मची अफरा-तफरीशहर के भिखारी चौक पर चुनावी...
21/05/2024

छपरा में भिखारी ठाकुर चौक पर तनाव, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ शहर; लाठीचार्ज से मची अफरा-तफरी

शहर के भिखारी चौक पर चुनावी रंजिश के के कारण मंगलवार की सुबह दो पक्षों में हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत एवं दो लोगों की जख्मी होने के बाद पूरे इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला मौके पर पहुंच कर मामले पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस प्रशासन स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास में जुटी हुई है। गोलीबारी के बाद वहां अफरा-तफरी मची रही। मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों की जुबान पर तरह-तरह पर चर्चा हो रही है।

पुलिस मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों को समझाने में जुटी है। भिखारी ठाकुर चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। इस इस दौरान स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन के बीच भी हल्की झंड़प भी हुई।

गोली लगने से भिखारी ठाकुर चौक निवासी नागेंद्र राय के पुत्र चंदन राय की मौत हो गई‌। जबकि मनोज राय एवं गुड्डू राय जख्मी हो गए। जिन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पुलिस पूरे इलाके में गस्ती कर मामले को शांत करने में डटी हुई है। लेकिन स्थानीय लोग रुक रुक कर घटना का विरोध कर रहे हैं। स्पीड पुलिस ने लोगों को चित्र भीतर करने के लिए लाठी चार्ज भी किया। दूसरे पक्ष के लोग भाजपा नेता रमाकांत सिंह सोलंकी के घर के आसपास जाने का प्रयास कर रहे है।

भिखारी ठाकुर चौक के आसपास के इलाकों में पुलिस बाइक से भी गस्ती शुरू कर दी है। पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस पर तैनात किया गया है। घटना के विरोध में दूसरे पक्ष के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं जिसे रोकने में पुलिस जुटी हुई है।

मतदान केंद्र पर चुनाव के दिन (20 मई)मतदान केंद्र पर राजद प्रत्याशी डा. रोहिणी आचार्य के साथ हंगामा एवं झड़प के बाद विवाद बाद जो शुरू हुआ वह आज सुबह (21मई) हत्या तक पहुंच गया। गोली चलाने का आरोप भाजपा नेता रमाकांत सिंह सोलंकी पर लग रहा है। पुलिस उन्हें हिरासत में ले ली है।

उल्लेखनीय 20 मई की शाम को बड़ा तेलपा मठिया मतदान केंद्र पर राजद एवं भाजपा एक -दूसरे पर फर्जी तरीके से मतदान करने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान मतदान केंद्र पर राजद प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री डा. रोहिणी आचार्य भी वहां पहुंच गईं। जिसके बाद बवाल और बढ़ गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे समय मामले को शांत कर दिया।

रोहिणी आचार्य ने भी भाजपा नेताओं पर हमला करने का आरोप लगाया। उनके जाने के बाद भाजपा एवं राजद कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया, देर शाम तक पुलिस वहां कैंप कर मामले को शांत कराया। लेकिन आज सुबह फिर मामला बिगड़ गया, इसके बाद गोलीबारी की घटना हुई। #छपरा #सारण

काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने भी नामांकन दाखिल किया।9 मई को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने काराकाट ...
14/05/2024

काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने भी नामांकन दाखिल किया।

9 मई को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था।

चर्चा ये भी है कि पवन पर बीजेपी नामांकन पत्र वापस लेने का दबाव बना सकती है। उम्मीदवारी वापस नहीं लेने पर उनके ऊपर कार्रवाई भी हो सकती है।

शायद इसी वजह से पवन सिंह ने अपनी मां का नामांकन दाखिल करवाया है।

दूसरी तरफ कयास यह भी लग रहे हैं कि पवन सिंह के नामांकन पत्र में संभवत: कोई चूक हो सकती है। अपना नामांकन खारिज होने की आशंका को देखते हुए उन्होंने अपनी मां का नामांकन पत्र दाखिल कराया है।

29/04/2024

Bpsc topper अब upsc में भी मारी बाजी।

30/01/2024

रेलवे में वेकन्सी कम आने पर स्टूडेंट उतरा सड़क पर पुलिस किया लाठी चार्ज।

23/01/2024

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होते ही लोग मना रहे हैं जश्न।

19/01/2024

बिहार के लाल शहीद मनोज कुमार को इस तरह दिया गया अंतिम विदाई। manoj kumar army

भारत के शतरंज खिलाडी रमेशबाबू प्रज्ञानंद ने नीदरलैंड्स के विज्क आन ज़ी में Tata Steel Chess Tournament में विश्‍व चैंपिय...
19/01/2024

भारत के शतरंज खिलाडी रमेशबाबू प्रज्ञानंद ने नीदरलैंड्स के विज्क आन ज़ी में Tata Steel Chess Tournament में विश्‍व चैंपियन शतरंज खिलाडी डिंग लिरेन को हराया।

प्रज्ञानंद लाइव रेटिंग के मामले में विश्‍वनाथन आनंद को पीछे छोडते हुए शतरंज में भारत🇮🇳 के नंबर एक खिलाडी बन गये हैं।

Address

India Gate

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CKTV India News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share