Indian Culture

Indian Culture पेज को जरूर like करे

 #यूपीपीएससी परीक्षा में मिली सफलता,मरदह थाना के  #हरिहरपुर जुझारपुर निवासी  #कनक सिंह पुत्री  #महातम सिंह का चयन यूपीएस...
07/04/2026

#यूपीपीएससी परीक्षा में मिली सफलता,मरदह थाना के #हरिहरपुर जुझारपुर निवासी #कनक सिंह पुत्री #महातम सिंह का चयन यूपीएससी परीक्षा में हुआ है। जनरल रैंक में ग्यारहवां रैंक मिला है। कनक सिंह के पिता आयकर विभाग से #सेवानिवृत्त है। वर्तमान में प्रयागराज के झूसी में परिवार सहित रहते है।

किराना दुकान चलाने वाले की बेटी यूपी-PCS में सेकंड टॉपरः दिल्ली की नेहा पंचाल की पहली पोजिशन; टॉप-10 में 6 लड़कियां...👉 ...
01/04/2026

किराना दुकान चलाने वाले की बेटी यूपी-PCS में सेकंड टॉपरः दिल्ली की नेहा पंचाल की पहली पोजिशन; टॉप-10 में 6 लड़कियां...

👉 यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हो गया। दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। अनन्या के पिता सुशील त्रिवेदी परचून की दुकान चलाते हैं। मां रेखा रानी सरकारी टीचर हैं। मामा राजेश कुमार पांडेय कानपुर देहात में एडिशनल एसपी हैं। 932 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। इनमें 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) बने हैं।

👉 नेहा पंचाल, रैंक-1: चौथी कोशिश में परीक्षा पास की... पंचाल ने हाल में ही एक मॉक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के मोतीराम मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। 2013 में श्यामलाल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया। इसके बाद 2018 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। यूपी पीसीएस परीक्षा में उनका यह चौथा अटेम्प्ट है।

(क्षत्रिय) बेटी राजिता सिंह को PCS परीक्षा 2024 में अंतिम रूप से चयन होने पर हार्दिक शुभकामनाएं
31/03/2026

(क्षत्रिय) बेटी राजिता सिंह को PCS परीक्षा 2024 में अंतिम रूप से चयन होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

✨ गुर्जर समाज का गौरव – दादरी की बेटियों ने रचा इतिहास ✨दादरी क्षेत्र के गांव डेरी मच्छा निवासी भाजपा नेता श्री मनवीर ना...
30/03/2026

✨ गुर्जर समाज का गौरव – दादरी की बेटियों ने रचा इतिहास ✨

दादरी क्षेत्र के गांव डेरी मच्छा निवासी भाजपा नेता श्री मनवीर नागर जी की प्रतिभाशाली बेटियों ने पीसीएस 2024 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे गुर्जर समाज का मान-सम्मान ऊँचा कर दिया है।

💐 नेहा नागर – रैंक 156
💐 निधि नागर – रैंक 161

दोनों बेटियों का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) के पद पर हुआ है। यह उपलब्धि सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गुर्जर समाज की जीत है।

🚩समाज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर यह साबित कर रही हैं कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।
🚩 यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है कि शिक्षा और मेहनत से समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

👏 समाज को आप दोनों बेटियों पर गर्व है।

Jai ho
25/03/2026

Jai ho

फरीदाबाद हरियाणा फरीदाबाद की बेटी का बड़ा कारनामा...हरियाणा फरीदाबाद के गांव तिगांव की 23 वर्षीय महिला पायलट दीपिका अधान...
16/03/2026

फरीदाबाद हरियाणा फरीदाबाद की बेटी का बड़ा कारनामा...

हरियाणा फरीदाबाद के गांव तिगांव की 23 वर्षीय महिला पायलट दीपिका अधाना ने जंग जैसे तनावपूर्ण हालात में साहस और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। एक विशेष रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए उन्होंने United Arab Emirates से 169 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

बताया जाता है कि जब दीपिका को इस मिशन के बारे में जानकारी मिली तो हालात काफी संवेदनशील थे। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने परिवार से बात करके इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया। उन्होंने मजाक और भावुक अंदाज में घरवालों से कहा कि “मम्मी, चाचू… आखिरी बार देख लो, शायद फिर न दिखूं”, लेकिन परिवार ने उन्हें रोकने के बजाय हौसला दिया और अपने कर्तव्य को निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस रेस्क्यू मिशन की खास बात यह थी कि पूरी फ्लाइट का क्रू महिलाओं का था। टीम में कैप्टन और क्रू मेंबर समेत सभी छह सदस्य महिलाएं थीं। फ्लाइट भारत से उड़ान भरकर Ras Al Khaimah एयरपोर्ट पहुंची, जहां से करीब एक घंटे के अंदर 169 भारतीय यात्रियों को विमान में बैठाया गया। इसके बाद विमान ने Indira Gandhi International Airport के लिए उड़ान भरी और सभी यात्रियों को सुरक्षित भारत लेकर आया।

हालांकि उड़ान के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब कुछ समय के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया, जिससे कुछ क्षणों के लिए चिंता का माहौल बन गया था। लेकिन थोड़ी देर बाद संपर्क फिर से स्थापित हो गया और विमान सुरक्षित तरीके से अपनी यात्रा जारी रख सका।

जब विमान दिल्ली पहुंचा तो यात्रियों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दे रही थी। कई लोगों ने क्रू मेंबर्स का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी वजह से वे सुरक्षित अपने देश लौट पाए।
#हरियाणा #फरीदाबाद #तिगांव #महिलापायलट #दीपिकाअधाना #रेस्क्यू #संयुक्तअरबअमीरात

बागपत के गाँव ढिकोली के शहीद वीर सपूत सूबेदार मेजर संदीप ढाका जी के निधन का समाचार अत्यधिक दुःखद और हृदय विदारक है। राष्...
15/03/2026

बागपत के गाँव ढिकोली के शहीद वीर सपूत सूबेदार मेजर संदीप ढाका जी के निधन का समाचार अत्यधिक दुःखद और हृदय विदारक है।
राष्ट्र की सेवा में उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और देशवासियों को गर्व का अनुभव कराता रहेगा। ॐ शांति ॐ

हरियाणा के ज़िला गुरुग्राम के अभिषेक सिंह राघव को लेफ्टिनेंट बनने पर बहुत-बहुत बधाई हो।सवर्ण समाज के बेटे को बधाई नहीं द...
06/03/2026

हरियाणा के ज़िला गुरुग्राम के अभिषेक सिंह राघव को लेफ्टिनेंट बनने पर बहुत-बहुत बधाई हो।
सवर्ण समाज के बेटे को बधाई नहीं दोगे?

समाज की बेटी को बधाई नहीं दोगे?UPSC में 26वीं रैंक के साथ IAS बनने वाली सवर्ण  समाज की बेटी रूपल राणा उत्तर प्रदेश के बा...
06/03/2026

समाज की बेटी को बधाई नहीं दोगे?
UPSC में 26वीं रैंक के साथ IAS बनने वाली सवर्ण समाज की बेटी रूपल राणा उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली है, बचपन में ही उनकी मां का निधन हो चुका था। रूपल के पिता का नाम जसवीर राणा है। वह दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर है।
मां के निधन के बाद रुपल पूरी तरह से टूट चुकी। रूपल के पिता ही उनका सबसे बड़ा सहारा बनें।

04/03/2026
"गढ़ी रामकौर की बेटी मुस्कान चौहान ने CSIR-NET (Chemistry) में ऑल इंडिया 33वीं रैंक प्राप्त की"गांव गढ़ी रामकौर, जिला शा...
24/02/2026

"गढ़ी रामकौर की बेटी मुस्कान चौहान ने CSIR-NET (Chemistry) में ऑल इंडिया 33वीं रैंक प्राप्त की"

गांव गढ़ी रामकौर, जिला शामली की होनहार बेटी मुस्कान चौहान (पुत्री अनिल कुमार) ने CSIR-NET के Chemistry विषय में ऑल इंडिया 33वीं रैंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुस्कान रोहतक में अपने चाचा डॉ देवेन्द्र चौहान और चाची के साथ रहती हैं और वहीं रहकर उन्होंने अपनी तैयारी पूरी की। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।

Address

India Gate

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Culture posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share