24/08/2026
एक्शन में इंदौर कलेक्टर! 2 साल से अटका था पेंशन मामला, कर्मचारी सस्पेंड
इंदौर में CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन!
करीब 2 साल तक पेंशन का मामला अटकाने पर शिक्षा विभाग के लेखापाल को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए गए। वहीं संबंधित प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
कलेक्टर ने साफ कहा की शिकायत सिर्फ बंद नहीं होनी चाहिए, उसका वास्तविक समाधान होना चाहिए।