28/10/2025
🫵🌾🌾💪आदिवासी होने पर गर्व
जंगल ही जीवन है, आदिवासी की पहचान है,
संस्कृति हमारी शान है, इस पर हमें अभिमान है।
जय जोहार, जय आदिवासी!
प्रकृति के साथ
धरती माँ की संतान हैं हम,
प्रकृति के रक्षक महान हैं हम।
नदी, पर्वत और जंगल से प्यार है,
यही तो हमारे जीवन का सार है।
एकता और सम्मान
एक तीर एक कमान,
आदिवासी सब एक समान।
मिलकर चलो, साथ निभाओ,
एकता से समाज को जगाओ।
संघर्ष और स्वाभिमान
अधिकारों की लड़ाई जारी है,
अब हमारी भी बारी है।
हक को पहचानो, आवाज़ बुलंद करो,
अपने सम्मान के लिए हर चुनौती से लड़ो।
शिक्षा और विकास
नशा नहीं शिक्षा को अपनाओ,
आदिवासी समाज को आगे बढ़ाओ।
शिक्षा ही असली उजाला है,
यही बदलेगा समाज का हवाला है।
अपनी पहचान
बोली-भाषा है हमारी पहचान,
इन्हें बचाना ही है हमारा सम्मान।
अपने इतिहास को भूलना मत,
हम हैं आदिवासी, ये गर्व से कहो।🌾🌾🌾💪✊🫵