Samachar Indore.

Samachar Indore. अब बदलेगा भारत समाचार इंदौर की खबरों के लिए बने रहिए रहिए हमारे पेज पर follow and subscribe Samachar Indore देवराम ठाकुर मध्य प्रदेश के चीफ एडिटर..

इंदौर के बाणगंगा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें उम्मीद लगाई जा रही है कि पुलिस अब तो कोई ठोस डिसीजन ले...
06/02/2025

इंदौर के बाणगंगा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें उम्मीद लगाई जा रही है कि पुलिस अब तो कोई ठोस डिसीजन लेगी इनके हाथ पैर तोड़ेगी। यहाँ तेजेश्वर इक्का नाम के एसआई मंगलवार ड्यूटी कर रहे थे। सुबह 5 बजे शराब पी रहे बदमाशो से उनकी हुज्जत हुई उन्होंने एसआई से वायरलेस सेट छीन लिया। उन्हें जीप में बैठकर पीटा और हाथ पैर जुड़वाए हद तो जब हो गयी जब उन्हें पीटने के लिए आसपास के लोगो को बुलाया और मेट्रो के कर्मचारियों के सामने माफी मंगवाए
एसआई अपने ही थाने में एफआईआर के लिए 15 घण्टे तक जूझते रहा बताओ अब जिस तरह से बदमाश पुलिस पर हमला कर रहे है उस तरह है आम नागरिक कैसे सुरक्षित रहेंगे अब हाथ पैर टूटने से कुछ नही मिलेगा इन्हें अच्छे से सबक सिखाना पड़ेगा। ड्रिंक एंड ड्राई के कैसे बनाने वाले पुलिस इन नशेड़ियों पर और बदमाशों पर कैसे कार्रवाई करती है यह भी देखने वाली बात होगी

महाकुंभ का यह भी एक दृश्य है बहु अपनी सास को प्रयागराज में तीर्थस्नान को ले जाते हुए ये आज के समय के लिए दुर्लभ हे लेकिन...
05/02/2025

महाकुंभ का यह भी एक दृश्य है बहु अपनी सास को प्रयागराज में तीर्थस्नान को ले जाते हुए
ये आज के समय के लिए दुर्लभ हे लेकिन असंभव नहीं 🚩🚩🚩🚩

दुश्मन तो मिल ही जाएंगे सिर पर ताज रखते ही,पहले दोस्त ढूंढ लूं फकीरी का लिबास पहनकर.........
19/12/2024

दुश्मन तो मिल ही जाएंगे सिर पर ताज रखते ही,
पहले दोस्त ढूंढ लूं फकीरी का लिबास पहनकर.........

02/12/2024
आप सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं  शुभकामनाएँ 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 .                             #   #          # Dev...
31/10/2024

आप सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 . # # # DevRam Thakur Samachar Indore. NCR Samachar Indore.

24/10/2024

उज्जैन में एमडीएच की सबसे बड़ी मसाला उत्पादन इकाई स्थापित होगी
----
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने वर्चुअली 324 करोड़ रु. की लागत से उज्जैन में स्थापित होने वाली खाद्य प्रसंस्करण इकाई का भूमिपूजन किया
----
उज्जैन के 800 से अधिक स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
----

उज्जैन 23 अक्टूबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुधवार को रीवा में आयोजित रीजनल इण्डस्ट्रीयल कॉनक्लेव में वर्चुअली उज्जैन में स्थापित होने वाली खाद्य प्रसंस्करण इकाई का भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि उज्जैन में 324 करोड़ रुपये की लागत से विक्रम उद्योगपुरी में मेसर्स महाशियन दी हट्टी प्रा.लि. (एमडीएच) की मसाला उत्पादन इकाई की स्थापना की जायेगी। इस अवसर पर एमपीआईडीसी द्वारा स्थानीय कार्यक्रम इन्दौर रोड स्थित रूद्राक्ष होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथजी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री विवेक जोशी, श्री संजय अग्रवाल शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने रीवा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में मध्य प्रदेश अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा उद्योगों को निरन्तर प्रोत्साहन देने के लिये रीजनल इण्डस्ट्रीयल कॉनक्लेव का आयोजन संभाग स्तर पर किया जा रहा है। कॉनक्लेव का आयोजन संभागीय स्तर पर करने के पीछे मध्य प्रदेश शासन का उद्देश्य यह है कि सबका सर्वांगीण विकास हो सके और स्थानीय लोगों को रोजगार मिले।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कार्यक्रम के दौरान उद्योग इकाई की स्थापना करने वाले उद्योगपतियों से चर्चा की। उज्जैन में एमडीएच की इकाई का भूमिपूजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से सभी को शुभकामनाएं दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथजी महाराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में कई सकारात्मक परिवर्तन आये हैं। पहले उज्जैन के लोग रोजगार की तलाश में इन्दौर और पीथमपुर की ओर रूख करते थे। कई लोगों को प्रदेश के बाहर भी जाना पड़ता था, लेकिन सरकार द्वारा निरन्तर यही प्रयास किये जा रहे हैं कि किसी को भी रोजगार की तलाश में अपने घर-परिवार से दूर न जाना पड़े। मुख्यमंत्री डॉ.यादव के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में निरन्तर दिन दोगुनी-रात चौगुनी तरक्की हो रही है। समाज के अन्तिम पंक्ति के अन्तिम व्यक्ति तक को मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया है कि वे उनके साथ हैं।

विधायक श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने का संकल्प लिया है। संभाग स्तर पर रीजनल इण्डस्ट्रीज कॉनक्लेव का आयोजन होने से उद्योगों को न सिर्फ प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि लघु और मद्यम उद्योग की संख्या में भी वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सदैव जरूरतमंद वर्ग की चिन्ता की है। पूरे देश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये एक सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है। उज्जैन में आने वाले सभी उद्योगपतियों का विधायक जैन ने अपनी ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यहां का वातावरण अत्यन्त सकारात्मक और सहयोगी है। आने वाले समय में और भी इकाईयों को स्थापित करने के लिये हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिये।

नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने इस अवसर पर कहा कि हम सबके लिये अत्यन्त हर्ष का विषय है कि उज्जैन में मसाला उद्योग की स्थापना होने जा रही है। निश्चित रूप से इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। स्वागत भाषण एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री राजेश राठौड़ ने दिया।

श्री राठौड़ ने जानकारी दी कि एमडीएच कंपनी को भूमि आवंटित कर दी गई है। आगामी दिसम्बर-2025 अथवा जनवरी-2026 तक इस इकाई के पूर्ण होने की संभावना है। एमडीएच की मसाला उत्पादन इकाई के उज्जैन में प्रारम्भ होने से निश्चित रूप से मसाला उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा यहां पर बना मसाला सुदूर क्षेत्रों तक जायेगा।

एमडीएच कंपनी के श्री सुशील मनसोत्रा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा आज उज्जैन में एमडीएच की इकाई का भूमिपूजन किया गया है। उज्जैन में एमडीएच कंपनी की यह देश की सबसे बड़ी फैक्टरी प्रारम्भ होगी। इसमें लगभग 130 टन मसाले का उत्पादन किया जायेगा। साथ ही यहां के लगभग 800 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कंपनी द्वारा उज्जैन के स्थानीय किसानों से मसाला क्रय किया जायेगा।

कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेंद्र व्यास ने किया और आभार प्रदर्शन एमपीआईडीसी के प्रबंधक श्री विनय तोमर ने व्यक्त किया।

23/10/2024

Samachar Indore ..

23/10/2024

समाचार इंदौर की खबर का बड़ा बड़ा असर!
मामला इंदौर शहर क़े झोन 21 का है! जहा पर राजेंद्र नगर वाले DMart क़े पीछे खाली जगह पर बड़े स्तर पर कचरे का अम्बार लगा हुआ था! जिससे कचरे क़े कारण होने वाले प्रदूषण क़े कारण आस पास क़े लोगो को कोई समस्याओ का सामना करना पड़ता था! कचरे से होने वाले प्रदूषण की समस्या को हमारे चैनल समाचार इंदौर मे खबर को प्राथमिक से प्रकाशित किया था! और साथ ही वरिष्ठ पत्रकार देवराम ठाकुर जी और पत्रकार मित्र राकेश परमार जी ने ज़ब झोन 21 क़े निगम अधिकारी संदीप डांगी जी से बात हुई तो उन्होंने तत्काल प्रभाव की मीडिया पत्रकार भाइयो की बात का सम्मान करते हुए! तत्काल कचरे को साफ करवाया और ईमानदारी का परिचय दिया! समाचार इंदौर,,इंदौर निगम क़े झोन 21 क़े अधिकारी संदीप डांगी का का धन्यवाद करता है!

22/10/2024

https://youtu.be/tirn4WANylM?si=AcOgYlWHnGHiMPZVइंदौर इंदौर को आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर स्वच्छता में सात बार अवार्ड ले चुका शहर जहां नगर निगम के आल्हा अधिकारी अपने आप को बचाते हुए एवं अपने काम को लेकर जितनी दुहाई दे रहे हैं वह अपने आप में शर्मनाक है जब कहीं कोई अधिकारी मंत्री या नेता दौरे पर आता है तो जगह-जगह लीपा पोती करके उनको ढक दिया जाता है ऐसा ही मामला राजेंद्र नगर स्थित डी मार्ट के पीछे देखने को मिला जहां कूड़े का अंबार लगा हुआ है डी मार्ट के पीछे कुछ खाद्य सामग्री भी एक्सपायरी डेट की देखने को मिली जब हमने डि मार्ट के मैनेजर से बात की तो उन्होंने नकारते हुए कहा कि यह मेरे यहां की सामग्री नहीं है तो हमने जब उनको कहा कि आप कैमरा चेक करवाये तो उनका जवाब मिला कि आप कौन होते हैं कैमरा चेक करने वाले हम आपको क्यों कैमरा चेक कराये ऐसी सामग्री एक्सपायरी डेट की जो उन्होंने खुले आम फेक रखी है जब मैने यहां के जेडों को मैने खुद सूचित किया तो उनका जवाब सुनकर मैं भी चकित रह गया उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में कहीं पर भी आपको एक भी कूड़े का पत्ता नहीं देखने को मिलेगा किंतु ऐसा नहीं है जब हम खुद वहां पर देखने के लिए गए तो हम खुद देखते ही रह गए इतना कूड़े का ढेर लगा हुआ है और यहां के जेडों सी, एस, आई, दरोगा किसी को नहीं दिखाई दे रहा है जबकि राजेंद्र नगर क्षेत्र में जो डी मार्ट बना हुआ है कल्याण मार्ट है जहां लोग दूर-दूर से शॉपिंग करने आते हैं और उसके पीछे ही मच्छर मक्खी पैदा हो रहे हैं कूड़े में आखिर इसका जिम्मेदार कौन क्या ऐसी स्थिति को देखकर भी इन लोगों को शर्म नहीं आती कि हमारे ही क्षेत्र में इतनी गंदगी फैली हुई है और हम सभी लोग हाथ पैर हाथ रख कर बैठे हुए हैं ....

21/10/2024

मध्य प्रदेश के इंदौर में तथाकथित पत्रकारों का वसूली का वीडियो हुआ वायरल कैफे संचालिका को पैसों के लिए धमकाया
जब अपने पेशे को लेकर ही बेईमानी करने लगे इंसान तो क्या ही कीजिएगा
जी हां हम बात कर रहे हैं इंदौर के कुछ ऐसे तथाकथित पत्रकारों की जो पत्रकारिता के नाम पर कहीं ना कहीं लोगों को छल रहे हैं डरा रहे हैं धमका रहे हैं बीते दिनों एक प्रमुख अखबार के द्वारा इंदौर के बड़े गणपति क्षेत्र में संचालित हो रहे कैफे में हो रही अवैध गतिविधियों को लेकर एक मामला जनता के बीच प्रकाशित किया गया था जिसे कुछ तथा कथित पत्रकारों द्वारा भुनाने के उद्देश्य से अगले दिन जाकर बिना जांच या अनुमति आदेश के कैफे में घुस गए और संचालिका की माता को डराया गया और कहा अगर कैफे चलाना है तो हमें पैसे देने ही होंगे वरना बदनामी का ठीकरा T2 कैफे के सर फोड़ दिया जाएगा जब यह बात संचालिका को पता चली तब वह स्वयं भी मौके पर पहुंची और पत्रकारों को समझने का प्रयास किया लेकिन पत्रकारों के एक भी बात ना मानने के बाद संचालिका ने अपने पति को फोन के माध्यम से यथावत स्थान पर बुलाया जिसे भी पत्रकारों द्वारा भयभीत किया गया कैफ़े संचालक और संचालिका द्वारा लगातार पत्रकारों से मिन्नत की गई किंतु उनके द्वारा एक ही बात कही जा रही थी जैसा कि संचालकों द्वारा मीडिया को बताया गया कि हमें पैसे देने ही होंगे अन्यथा कैफे चलाना दुर्भर कर दिया जाएगा जैसे-तेसे पत्रकारों को समझाइए देने के बाद जब संचालकों द्वारा उन्हें रवानगी की दी गई उसके बाद थाना मल्हारगंज पर अपनी गुहार लेकर पहुंचे संचालकों ने अपनी आप बीती थाने के समक्ष सुनते हुए एक लिखित शिकायत दर्जन भर पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज करवाई साथ ही साथ आल्हा अधिकारियों के संज्ञान में भी मामला डाला गया अब देखना दिलचस्प होगा कि कलम के कलाकार कलाकार ही है या कलम के सौदागर बन चुके है इस मामले में जब सीमोन कैफे के मकान मालिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे वहां दूसरी मंजिल पर सीमोन केफै पूर्व में संचालित होता था गणेश चतुर्थी के बीच में यहां किसी ने वीडियो बनाया और वायलर किया तब हम लोगे को जानकारी नही थी हमें तब जानकारी लगी जब मीडिया हमारे वहां ऊपर तक पहुंचाई हमने वह कैफे खाली करवा लिया यदि देखा जाए तो बड़ा गणपति क्षेत्र में और भी बहुत से केफै चल रहे हैं लेकिन इन दोनों कैफे के अलावा दूसरे कैफे पर जाँच क्यों नहीं हुई वही मल्हारगंज एसीपी अपने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए कहां की हमारे पास महिला का आवेदन पहुंच चुका है हमने तुरंत ही जांच चालू कर दी जांच करता अधिकारी पूरे मामले की तफिश कर रहे हैं आवेदक द्वारा यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसे पर उचित कार्रवाई की जावेगी

आइए जानते हैं उज्जैन के पंडित से कब मनाया जाएगा दीपावली का पर्व,  कमेंट बॉक्स में पढ़ें पूरी खबर
21/10/2024

आइए जानते हैं उज्जैन के पंडित से कब मनाया जाएगा दीपावली का पर्व, कमेंट बॉक्स में पढ़ें पूरी खबर

Address

Indore

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samachar Indore. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share