Abhay News Indore

Abhay News Indore Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Abhay News Indore, Media, Indore.

रेल मंत्रालय द्वारा देशभर में पर्यटन को बढ़ाने के लिए भारत गौरव पर्यटन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के या...
05/01/2024

रेल मंत्रालय द्वारा देशभर में पर्यटन को बढ़ाने के लिए भारत गौरव पर्यटन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए फरवरी में यह ट्रेन चलेगी।

10 रात और 11 दिन की इस यात्रा में 7 ज्योतिर्लिंग के अलावा द्वारका और शिर्डी की यात्रा भी करवाई जाएगी।

मप्र के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का संचालन 19 फरवरी से किया जाएगा।

जबलपुर स्टेशन से यात्रा शुरू होगी जो नरसिंहपुर, इटारसी, नर्मदापुरम्, रानी कमलापति, शुजालपुर, उज्जैन, देवास, इंदौर एवं रतलाम स्टेशनों से होते हुए जाएगी।

क्लीन सिटी इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जल्द...
05/01/2024

क्लीन सिटी इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जल्द ही पर्यटकों को जू में अफ्रीकन जेब्रा के दीदार हो सकेंगे। इसके लिए कवायदें तेज हो गई हैं और नए मेहमान के बाड़े के लिए जगह भी सुनिश्चित कर ली गई है।

दरअसल, चिड़ियाघर प्रबंधन ने एनिमल एक्सचेंज के तहत उन शहरों को प्रस्ताव भेजा है जहां अफ्रीकन जेब्रा हैं। बदले में उनसे पूछा गया है कि उन्हें कौन से जानवर चाहिए।

आपको बता  दें कि इंदौर के चिड़ियाघर से शेर, चीतल, हिरण आदि की संख्या बहुतायत में है इसलिए इन्हें दिया जा सकता है।

अब उन शहरों के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। विशेष बात यह होगी कि अफ्रीकन जेब्रा के आने पर इंदौर चिड़ियाघर प्रदेश में एकमात्र जू होगा जहां यह प्राणी होगा।

इंदौर में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद के बाद मायके में रह रही पत्नी की उसके ही भाई ने बिना तलाक के दूसरी शादी करवा...
04/01/2024

इंदौर में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद के बाद मायके में रह रही पत्नी की उसके ही भाई ने बिना तलाक के दूसरी शादी करवा दी।

जब जीजा ने इस पर आपत्ति ली साले ने उसका अपहरण कर लिया। 30 दिसंबर को हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

दरअसल, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले नईम कुरैशी की वर्ष 2021 में शादी हुई थी। 2022 में नईम का पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके चलते पत्नी मायके में रह रही थी। इस बीच नईम को पता चला कि उसकी पत्नी का विवाह अन्य जगह करवा दिया गया है

जिसके बाद नईम ने पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद नईम कुरैशी का उसके साले रिजवान और चार अन्य साथियों ने अपहरण कर लिया और जमकर मारपीट करते हुए शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।

घटना के बाद नईम ने द्वारकापुरी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें नईम को कार में ले जाते कुछ लोग दिखाई दिए। अब पुलिस रिजवान और उसके साथियों की तलाश कर रही है।

क्लीन सिटी इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए युवक की लाश पुलिस को मिली है। मृतक के दो दोस्...
03/01/2024

क्लीन सिटी इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए युवक की लाश पुलिस को मिली है। मृतक के दो दोस्त भी घायल है जिनका एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टीआई नीरज बिरथरे ने बताया कि मृतक का नाम पवन चौहान है जो भवानी नगर का रहने वाला था।

बीती रात वह प्रशांत नामक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था जिसके बाद उसकी लाश लव कुश में मेट्रो स्टेशन के पास से बाणगंगा पुलिस को मिली। मामले में पवन के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने अहमदाबाद जा रहे बस चालक से 14 लाख से भरा बॉक्स लूटने वाले दो पुलिसकर्मियों को पकड़ने के बाद एक...
03/01/2024

इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने अहमदाबाद जा रहे बस चालक से 14 लाख से भरा बॉक्स लूटने वाले दो पुलिसकर्मियों को पकड़ने के बाद एक और आरोपी को धरदबोचा है।

आरोपी ने लूट के रुपए से कार खरीदी थी जिसे भी जब्त किया गया है। तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, पिछले दिनों पंजाब ट्रेवल्स की बस से एक व्यापारी ने 14 लाख रुपए से भरा बॉक्स अहमदाबाद पहुंचाने के लिए चालक को दिया था लेकिन उससे पहले ही चंदन नगर थाने के जवान दीपक यादव और योगेश सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर बॉक्स को बस चालक से छीनकर भाग निकले थे।

बस ड्राइवर की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पुलिस जवानों को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने जफर पठान नामक एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

उसके पास से पुलिस ने लूटे गए रुपए से खरीदी कार और 1 लाख 30 हजार रुपए जब्त किए हैं। तीन आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को इंदौर में पुलिस का पहरा होगा। देर रात तक पार्टी करने वालों और कानून तोड़ने वालों...
30/12/2023

न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को इंदौर में पुलिस का पहरा होगा। देर रात तक पार्टी करने वालों और कानून तोड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

दरअसल, शहर में नए साल के जश्न की तैयारियां कई जगहों पर जोरशोर से चल रही है। इस दौरान लाइव म्यूजिक के साथ डीजे की धूम मचेगी।

देर रात में तेज आवाज में डीजे और म्यूजिक ना बजे, इसके लिए पुलिस ने भी अलग-अलग टीमों का गठन किया जा रहा है जो पेट्रोलिंग कर ऐसे स्थानों पर नजर रखेगी। साथ ही शराब पीकर गाडी चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक पूर्व कर्मचारी का अपहरण कर उसके साथ पुराने मालिक और उसके कर्मचारियों ने जमकर म...
30/12/2023

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक पूर्व कर्मचारी का अपहरण कर उसके साथ पुराने मालिक और उसके कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की।
दरअसल, फरियादी का नाम राजपाल यादव निवासी भागीरथपुरा है।

उसने सेंट्रल कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पूर्व दुकान मालिक युवराज उर्फ बाबू राजानी, उसके पिता शंकर राजानी, कर्मचारी इंद्रपाल राजपूत और अन्य ने लेनदेन और पुराने माल की शंका में उसे किडनैप किया और फिर पालदा स्थित गोडाउन में बंद कर जमकर पीटा।

पुलिस ने फरियादी का मेडिकल करवाकर युवराज राजानी, शंकर राजानी, इंद्रपाल राजपूत और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने का रंग बदलकर तस्करी करने का पहला मामला सामने आया है। इंदौर एयरपोर्ट पर तीन तस्कारो...
30/12/2023

मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने का रंग बदलकर तस्करी करने का पहला मामला सामने आया है।

इंदौर एयरपोर्ट पर तीन तस्कारों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 92 लाख का सोना जब्त किया है।

इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम कमिश्नरेट की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने दिल्ली, जोधपुर और नागौर के यात्रियों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक तीनों तस्कर अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए यात्री बनकर चांदी का पानी चढ़ाकर सोना लाए थे।

एक तस्कर ने अपने बेल्ट के बक्कल को सोने का बनाकर उस पर चांदी की पॉलिश की थी। फिलहाल कस्टम विभाग द्वारा पकड़े गए तीनों तस्करों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमिकन है, यह डायलॉग आपने फिल्म डॉन में जरूर सुना होगा लेकिन यह सिर्फ फिल्मी बात है, क्ली...
29/12/2023

डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमिकन है, यह डायलॉग आपने फिल्म डॉन में जरूर सुना होगा लेकिन यह सिर्फ फिल्मी बात है,

क्लीन सिटी इंदौर की परदेशीपुरा थाना पुलिस ने ऐसे ही एक डॉन और उसके साथी को धरदबोचा है जो मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।

टीआई पंकज द्विवेदी ने बताया कि बीती रात करीब 10.45 बजे भंडारी ब्रिज के पास वाहन चैकिंग की जा रही थी तभी लक्ष्मीबाई स्टेशन की ओर से बाइक से आ रहे दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर दोनों के पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आनंद नायक ऊर्फ डॉन निवासी गौरीनगर और राकेश चौहान निवासी गोमा की फेल बताया। दोनों राजस्थान के प्रतापगढ़ से ब्राउन शुगर लेकर गए थे। पुलिस उनके नेटवर्क का पता लगा रही है।

इंदौर से देवास के बीच हो रहे रेलवे दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद गुरुवार को रेल विभाग ने ट्रायल रन लिया लेकिन इस दौरा...
29/12/2023

इंदौर से देवास के बीच हो रहे रेलवे दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद गुरुवार को रेल विभाग ने ट्रायल रन लिया लेकिन इस दौरान हादसा हो गया।

ट्रायल ट्रेन की चपेट में कोचिंग से घर लौट रही दो छात्राएं आ गईं जिससे दोनों की मौत हो गई। उनकी सहेली इस हादसे में बाल-बाल बच गई।

दरअसल, सैटेलाइट जंक्शन टाउनशिप के समीप जिस ट्रैक पर यह घटना हुई, वहां पहली बार ट्रेन ट्रैक का ट्रायल लेने निकली थी। इस दौरान बबली मासरे, राधिका भास्कर और साधना कोचिंग क्लास से घर लौट रही थी।

साधना आगे चल रही थी, जबकि बबली व राधिका उसके पीछे चल रही थी। शाम करीब 6.30 बजे ट्रायल ट्रेन ट्रैक पर दौड़ी। अंधेरा होने के कारण बबली और राधिका ट्रेन देख नहीं पाई और उसकी चपेट में आ गई, जबकि साधना टक्कर होने से पहले रेलवे ट्रैक से एक तरफ हट गई जिससे वह बच गई।

दोनों छात्राओं को ट्रायल रन की जानकारी नहीं थी जिसके चलते हादसा हुआ और दोनों की मौत हो गई। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने घटना पर शोक जताते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को घटना की जानकारी दी है।

मंत्री ने रतलाम मंडल के डीआरएम को जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि बरलाई-लक्ष्मीबाई रेलखंड के बीच दोहरीकरण का काम बीते 10 दिनों से जारी था।

अफसरों ने दौरा कर ट्रैक के ट्रायल रन के निर्देश दिए गए थे। इधर, हादसे में जान गंवाने वाली स्टूडेंट्स के परिजनों के आरोप हैं कि ट्रायल रन की जानकारी लोगों को नहीं दी गई जिससे यह हादसा हो गया।

मामले में पीआरओ खेमराज मीना का कहना है कि मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम लोगों को जानकारी दी गई थी।

क्लीन सिटी इंदौर में भाजपा पार्षद मनीष शर्मा उर्फ मामा को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी के बाद अब आरएसएस प्रचारक को स...
28/12/2023

क्लीन सिटी इंदौर में भाजपा पार्षद मनीष शर्मा उर्फ मामा को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी के बाद अब आरएसएस प्रचारक को स्कूल संचालक ने जान से मारने की धमकी दी है।

एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि भंवरकुआं थाना क्षेत्र के श्री यंत्रनगर में रहने वाले राहुल सेंगर ने 22 दिसंबर को लिटिल पॉल स्कूल में क्रिसमस की तैयारियों को लेकर आपत्ति जताई थी।

इसी बात पर उनका स्कूल संचालक अजय पॉल से विवाद भी हुआ था जिसके बाद अजय ने राहुल सेंगर को फोन पर गला काटने की धमकी थी।

मामले में राहुल सेंगर ने भंवरकुआं थाने में शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अजय पॉल को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरोना का नया वेरिएंट एक बार फिर से डरा रहा है। इससे संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इंदौर में दिसंब...
28/12/2023

कोरोना का नया वेरिएंट एक बार फिर से डरा रहा है। इससे संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इंदौर में दिसंबर माह में अब तक कुल 6 मरीज मिले है जिसमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

इनकी उम्र 30 से 50 साल के बीच है। इनमें से तीन मरीजों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इनमें सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण पाए गए थे लेकिन टेस्ट करवाने पर यह कोरोना संक्रमित निकले।

सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि  मरीजों की ट्रैवल की हिस्ट्री की जानकारी नहीं है। हालांकि, 6 मरीज में से कोई गंभीर नहीं है। अगर संक्रमण बढ़ता है तो गाइड लाइन के हिसाब से मास्क और अन्य कोविड प्रोटोकाल लागू करना पड़ेंगे।

Address

Indore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abhay News Indore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category