01/06/2026
ब्लॉक अधिकारी रिश्वत लेते, रंगे हाथ पकड़ाया |
उत्तरप्रदेश के गोंडा के बभनजोत ब्लॉक में एंटी करप्शन टीम ने ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार भारती को एक जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ मनकापुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है।