24x7newsmpaa

24x7newsmpaa लोकहित जनहित की बुलंद आवाज, लोकमाला न्यूज,लोकमाला अखबार

13/06/2026

इंदौर उज्जैन रोड की प्रॉपर्टी में चल रहा है सिहस्थ का हल्ला
दो महीने के सिंहस्थ के नाम पर जीवन भर का इन्वेस्ट
निवेश के नाम पर दिए जा रहे हैं प्रलोभन पर जमीनी हकीकत कुछ और
प्रॉपर्टी इनवेस्टमेंट करने वाले के लिए विशेषज्ञ की राय
प्रॉपर्टी के कानूनी विशेषज्ञ जगदीश जोशी

शीर्षासन योग कला में निपुण है हमारेमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव। बुधवार रात हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने आज बाबा रामदेव के...
05/02/2026

शीर्षासन योग कला में निपुण है हमारे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।

बुधवार रात हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने
आज बाबा रामदेव के साथ योगाभ्यास किया।

देवास जिले में 12  में नव नियुक्त थाना प्रभारी यहां देखें पूरी सूची
02/02/2026

देवास जिले में 12 में नव नियुक्त थाना प्रभारी

यहां देखें पूरी सूची

इंदौर जिले में स्कूल, कॉलेज और पंचायत स्तर पर नशा मुक्ति जागरूकता समितियों का गठन होगाइंदौर में नशे के खिलाफ सख्त रणनीति...
31/01/2026

इंदौर जिले में स्कूल, कॉलेज और पंचायत स्तर पर नशा मुक्ति जागरूकता समितियों का गठन होगा
इंदौर में नशे के खिलाफ सख्त रणनीति: कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में एनसीओआरडी की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
इंदौर में मादक पदार्थों के अवैध रूप से क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा परिवहन करने वालों के विरूद्ध मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले में मादक पदार्थों के उपयोग की रोकथाम के संबंध में जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। जिले में स्कूल, कॉलेज और पंचायत स्तर पर नशा मुक्ति जागरूकता समितियों का गठन किया जाएगा। जिले में नशे के खिलाफ सख्त रणनीति बनाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।यह जानकारी कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई एनसीओआरडी (NCORD) की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राजेश कुमार सिंह, डीसीपी आनंद कलादगी तथा प्रकाश परिहार, एडीएम रोशन राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जिले में नशा मुक्ति अभियान को व्यापक और प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में स्कूल, कॉलेज और पंचायत स्तर पर नशा मुक्ति जागरूकता समितियों का गठन किया जाएगा। साथ ही नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्रों के संचालन को बेहतर बनाते हुए उनका विस्तार और आधुनिकीकरण किया जाएगा, ताकि नशे से प्रभावित अधिक से अधिक युवाओं को उपचार एवं परामर्श की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि नशा समाज के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। प्रशासन, पुलिस, शिक्षा संस्थान और समाज मिलकर यदि संगठित प्रयास करें तो प्रभावी परिणाम सामने आएंगे।बैठक में बताया गया कि इंदौर में मादक पदार्थों के अवैध रूप से क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा परिवहन करने वालों के विरूद्ध मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले में सप्लाई चैन को तोड़े जाने के संबंध में भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बताया गया कि मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में नियमित खुफिया जानकारी साझा की जाएगी। अंतर-जिला एवं अंतर-राज्यीय मामलों में एनसीबी अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई होगी। पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत आदतन अपराधियों की सूची जिला पुलिस अधीक्षक के साथ साझा कर निवारक कार्रवाई की जाएगी। तस्करी के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में जब्त मादक पदार्थों एवं वाहनों के नियमित नष्टीकरण के संबंध में भी चर्चा की गई।दोहरे उपयोग वाली दवाओं के संबंध में अधिकृत थोक/खुदरा विक्रेताओं की सूची साझा की जाएगी। मेडिकल स्टोर्स द्वारा अवैध बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जिले के सभी सरकारी एवं निजी पुनर्वास केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इन केंद्रों पर नियमित निरीक्षण एवं ट्रैकिंग व्यवस्था की जाएगी। बैठक में निर्देश दिए गए कि नशा मुक्त परिसर अभियान के तहत बैनर, होर्डिंग, साइकिल रैली, नुक्कड़ नाटक, मैराथन, बाइक रैली आदि का आयोजन किया जाए। शहर की बसों, कचरा निपटान वैन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और चौराहों पर नशा विरोधी संदेशों का प्रदर्शन भी किया जाए।

28/01/2026

लाला लाजपत राय

28/01/2026

Today

28/01/2026

एलन मस्क की कंपनी द्वारा छोड़ा गया रॉकेट

28/01/2026

28 जनवरी 2026 को महान स्वतंत्रता सेनानी और 'पंजाब केसरी' के नाम से प्रसिद्ध लाला लाजपत राय की 161वीं जयंती है। उनका जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के धुड़ीके में हुआ था और वे भारत के प्रमुख राष्ट्रवादी नेताओं में से एक थे, जिन्हें उनके योगदान के लिए याद किया जाता है।

27/01/2026

#मंत्रि- #परिषद ने " #बेरोजगार #युवक- #युवतियों को #विदेश में #रोजगार उपलब्ध कराने की #योजना 2022" के स्थान पर संशोधित योजना "अन्य #पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार नियोजन योजना 2025" को स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना अंतर्गत आगामी 3 वर्षों में ₹45 करोड़ व्यय कर #प्रतिवर्ष 600 पिछड़े वर्ग के युवाओं को विदेश में रोजगार हेतु भेजा जाएगा।
चैतन्य कश्पयू, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री

27/01/2026

इंदौर जिला न्यायालय के बाहर कुछ वकीलों द्वारा सड़क पर जानबूझकर कार खड़ी कर यातायात प्रभावित किया जा रहा है

Address

Indore
452001

Telephone

7869634994

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 24x7newsmpaa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share