Indore Press club

Directions Contact the business

Indore Press club � हर पाठक को खबर मिले, हर खबर को पाठक मि?
(1)

*सादर आमंत्रण*भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी *श्री प्रदीप भंडारी* 23 सितंबर बु...
22/09/2026

*सादर आमंत्रण*

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी
*श्री प्रदीप भंडारी* 23 सितंबर बुधवार दोपहर 2.30 बजे इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित *प्रेस से मिलिए कार्यक्रम* में शामिल होंगे।
मीडिया के सभी साथी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।

*टीम इंदौर प्रेस क्लब*

पत्रकारों का कवि सम्मेलन मान्यवर,इंदौर प्रेस क्लब की सांस्कृतिक,साहित्यिक,सामाजिक सरोकारों से परिपूर्ण आयोजनों की परंपरा...
21/09/2026

पत्रकारों का कवि सम्मेलन
मान्यवर,

इंदौर प्रेस क्लब की सांस्कृतिक,साहित्यिक,सामाजिक सरोकारों से परिपूर्ण आयोजनों की परंपरा में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है। गणेश उत्सव के निमित्त प्रेस क्लब परिवार के कवि-शायर सदस्यों की ओर से एक आत्मीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

कृपया,सपरिवार काव्य धारा में सराबोर होने का सादर अनुरोध है।
आमंत्रित कवि-शायर
श्री प्रो.राजीव शर्मा
श्री अज़ीज़ अंसारी
श्री सतलज राहत
श्री पंकज दीक्षित
श्री हर्षवर्धन प्रकाश
संचालन करेंगे श्री रमण रावल
तारीख़-२२ सितंबर २०२६,मंगलवार
स्थान-इंदौर प्रेस क्लब भवन
समय - शाम ७ बजे गणेशजी की आरती, तत्पश्चात कवि सम्मेलन
आग्रहकर्ता
दीपक कर्दम
अध्यक्ष
प्रदीप जोशी
महासचिव

07/09/2026

जल्द आ रहें हैं
इंदौर प्रेस क्लब के राजा

शोक संदेश वरिष्ठ पत्रकार श्री हेमंत उपाध्याय जी के पिताजी का दुःखद निधन हमारे पूज्य पिताजी एवं स्व.मोहनलाल, कैलाशचन्द्र ...
30/08/2026

शोक संदेश

वरिष्ठ पत्रकार श्री हेमंत उपाध्याय जी के पिताजी का दुःखद निधन

हमारे पूज्य पिताजी एवं स्व.मोहनलाल, कैलाशचन्द्र के बड़े भाई साहब, मनीष, परेश, अंकित के ताऊजी, कौतुक, तन्मय, आदित्य, आर्यमन एवं नील के दादाजी श्री मदनलाल जी उपाध्याय का स्वर्गवास 30 अगस्त 2026 को हो गया है. अंतिम यात्रा 30 अगस्त को दोपहर बाद निज निवास 26/4, संविद नगर, विमलश्री स्कूल के सामने, कनाड़िया रोड़, इंदौर से तिलक नगर मुक्तिधाम जाएगी. शोकाकुल-
हेमंत उपाध्याय, वसन्त उपाध्याय 99930 99008, 93001 30631.

ॐ शान्ति
सादर नमन 🙏

शोक बैठक
29/08/2026

शोक बैठक

आमंत्रण  19 अगस्त : वर्ल्ड फोटोग्राफी डे शाम 6:30  इंदौर प्रेस क्लब
18/08/2026

आमंत्रण
19 अगस्त : वर्ल्ड फोटोग्राफी डे
शाम 6:30
इंदौर प्रेस क्लब

इंदौर के Zone 3 के डीसीपी अभिषेक रंजन की प्रेस वार्ता इस समय चर्चा का विषय है, जब अभिषेक रंजन ने मीडिया के सवालों से दूर...
09/08/2026

इंदौर के Zone 3 के डीसीपी अभिषेक रंजन की प्रेस वार्ता इस समय चर्चा का विषय है, जब अभिषेक रंजन ने मीडिया के सवालों से दूरी बनाने की कोशिश की तो जागरूक मीडिया ने उनसे ही दूरी बना ली, अब उनकी एक प्रेस वार्ता का फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वो बिना किसी मीडिया चैनल के माइक के प्रेस वार्ता करते दिख रहे है, फर्क साफ है, सवाल पूछने पर प्रतिबंध लगेगा तो आपके जवाब भी नहीं दिखेंगे

कोइ भी अधिकारी मीडिया के साथियों के साथ इस तरह का व्यवहार करता है तो इंदौर प्रेस क्लब ऐसे व्यवहार की निंदा करता है , एवं साथियों के साथ मजबूती के साथ खड़ा रहेगा

Deepak kardam
अध्यक्ष
इंदौर प्रेस क्लब
एवं टीम

दुःखद समाचार हिन्दुस्तान मेल के वरिष्ठ साथी इंदौर प्रेस क्लब के सदस्य अमर सिंह हाड़ा जी के पुत्र श्री अर्पित हाड़ा जी का द...
27/07/2026

दुःखद समाचार

हिन्दुस्तान मेल के वरिष्ठ साथी इंदौर प्रेस क्लब के सदस्य अमर सिंह हाड़ा जी के पुत्र श्री अर्पित हाड़ा जी का दुःखद निधन हो गया है

विनम्र श्रद्धांजलि
ॐ शान्ति

 #काबिलियत_को_सलामहमेशा अपना संघर्ष जारी रखें सफलता निश्चित मिलेगी - संतोष कुमार सिंहसफलता लक्ष्य नहीं यह एक यात्रा है -...
19/07/2026

#काबिलियत_को_सलाम

हमेशा अपना संघर्ष जारी रखें सफलता निश्चित मिलेगी - संतोष कुमार सिंह

सफलता लक्ष्य नहीं यह एक यात्रा है - डॉ. सुदाम खाड़े

मीडियाकर्मियों के प्रतिभावान बच्चों का प्रेस क्लब में हुआ सम्मान

इंदौर। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसे में रूकना नहीं हमेशा अपना संघर्ष जारी रखे। इस बार जो बच्चे सफलता के आसपास पहुंचे हैं वे भी अपना प्रयास न छोड़े क्योंकि आपका संघर्ष ही एक दिन आपको सपलता दिलाएगा। यह बात इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कही। वे रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित काबिलियत को सलाम कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि समाज में बच्चों को आगे लाने और बढ़ाने में उनके अभिभावकों का बहुत संघर्ष होता है। जीवन में सफलता पाने के साथ ही रोल मॉडल बने। किसी भी परिस्थिति में पीछे न हटे। इंदौर प्रेस क्लब के इस सालाना सम्मान समारोह में मीडिया परिवार के कक्षा 5वीं से 12वीं के छात्रों के साथ ही विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले 100 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, वरिष्ठ शिक्षाविद एवं म.प्र. लोकसेवा आयोग की पूर्व सदस्य शोभा पेठनकर, शिक्षाविद श्रीद्धांत जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे।
संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि जीवन में सफलता कोई लक्ष्य नहीं है यह एक निरंतर जारी रहने वाली यात्रा है। इसलिए सफलता की यात्रा हमेशा जारी रखें। उन्होंने पत्रकार जीवन के बारे में बच्चों से कहा कि आप जिस पत्रकार परिवार से आते हैं वो बड़ा कठिन है। इसलिए अपने अभिभावकों के संषर्ष याद रखिएं। जीवन में सफलता पाने का समय निश्चित है लेकिन आज के दौर में परीक्षा बहुत है इसलिए हमेशा तैयार रहें।
शिक्षाविद शोभा पेठनकर जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार से बच्चों को संस्कार मिलते है, लेकिन अच्छी शिक्षा मनुष्य का निर्माण करती है, समाज को आगे बढ़ाती है। जीवन में अपना लक्ष्य तय रखने के साथ ही उसे पाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे।
शिक्षाविद श्रीद्धांत जोशी ने अपना उद्बोधन शुरू करने से पहले बच्चों से जीवन में क्या बनना चाहते हैं ऐसे 5 सवाल किए। उनका पांचवां सवाल था कि जीवन में अच्छा इंसान किसे बनने है तो सभागृह में उपस्थित सभी ने हाथ उठाया। इस पर उन्होंने कहा कि समाज में एक अच्छा इंसान ही सबकुछ बन सकता है। विद्यार्थी जीवन में आलस सबसे बड़ा दुश्मन होता है। किसी को मोटिवेट करना मतलब उसे उसकी शक्तियों को याद दिलाना होता है।
आरंभ में इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि बच्चों आपके माता-पिता ने आपको लेकर बहुत सपने देख रखे हैं। इन्हें पूरा करना अब आपका दायित्व है। वे जो सुविधा आपको उपलब्ध करवा रहे हैं, वह आज के समय में कोई आसान नहीं है। आपका दायित्व है कि आप अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करें। यह दौर प्रतिस्पर्धा का है। प्रतिस्पर्धा में बने रहने और विजयी होकर निकलने के लिए यह जरूरी है कि आप अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करें। यह ज्ञान आपको अपने टीचर्स, पेरेंट्स व सहपाठियों से ही मिल सकता है।

ड्रा के माध्यम से चुने गए 5 लकी विजेता...
बीते 15 वर्ष से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में इस बार एक नया प्रयास शुरू किया गया। सम्मानित हुए मेधावी विद्यार्थियों का एक लकी ड्रा प्रोग्राम भी हुआ। सभी बच्चों के नाम की पर्ची बनाकर बॉक्स में रखी गई, जिसे अतिथियों के हाथों से निकवाया गया। 5 बच्चे जिनके नाम पर्ची में आए उन्हें इंडेक्शन कूकर इनाम स्वरूप प्रदान किए गए।

जितने प्रतिशत अंक उतना डिस्काउंट...
सम्मान समारोह में इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम के अनुरोध पर एक अनुकरणीय पहल श्रीद्धांत जोशी ने करते हुए घोषणा कि की आज जिन मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान हुआ है, उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उनके परीक्षा में जितने प्रतिशत अंक आए हैं, उतने प्रतिशत डिस्कॉउंट कौटिल्य एकेडमी द्वारा दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने दिवंगत पत्रकार साथियों के बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग देने की भी बात कही।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, मनीष मक्खर, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय भट्ट, नितिन जैन, अभिषेक रघुवंशी और लक्ष्मीकांत पंडित ने किया। इस अवसर पर सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और उनके परिजन मौजूद थे। अंत में आभार अभिषेक चेंडके ने माना।







Address

इन्दौर प्रेस क्लब, एम. जी. रोड़, इन्दौर ( मध्य प्रदेश )
Indore
452004

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indore Press club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Indore Press club:

Shortcuts

Share