MP Today 24 News

MP Today 24 News .

31/07/2026

मध्यप्रदेश के पन्ना जिला चिकित्सालय में भारी बारिश के बाद ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया, जिससे सर्जिकल और डिलीवरी वार्ड में पूरी तरह पानी भर चुका है, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है | | l l

25/07/2026

धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा
पोस्ट में लिखा, युवाओं की भावनाओं का सम्मान

🚨 myogi_adityanath

20/07/2026

दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान चिरूला गांव में अनोखा नजारा देखने को मिला. कांग्रेस की सभा में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने जीतू पटवारी से मुलाकात की और मंच से लोगों से भाजपा के लिए वोट मांगे. जीतू पटवारी ने भी मुस्कुराते हुए उनसे बातचीत की. दोनों नेताओं का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

18/07/2026

देवास के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात हंगामा '' डॉक्टर-स्टाफ से मारपीट पुलिस से भी झूमाझटकी

देवास के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात इलाज कराने पहुंचे एक मरीज के परिजनों ने ओपीडी पर्ची बनवाने की बात पर जमकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट और पुलिस के साथ झूमाझटकी कर दी। 15 से 20 मिनट तक इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

17/07/2026

बहराइच में 12 साल के बच्चे को जिंदा खा गया मगरमच्छ

: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है! थाना बौंडी के टिकुरी गांव में नदी के किनारे धान की रोपाई का काम चल रहा था, तभी एक 12 वर्षीय मासूम बच्चा अचानक मगरमच्छ के हमले का शिकार हो गया। पलक झपकते ही मगरमच्छ उसे अपने जबड़ों में दबाकर गहरे पानी में ले गया।

यह घटना इतनी अचानक हुई कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मगरमच्छ बच्चे को लेकर ओझल हो गया।

16/07/2026

चलती ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट
हाथापाई के दौरान दोनों ट्रैक पर गिरे
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

14/07/2026

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव से पहले दतिया से बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली के दौरान रो पड़े बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा, टिकट कटने के बाद लगातार चर्चा में थे.

13/07/2026

सागर (एमपी) में एक बस में युवक ने एक युवती के पास जाकर कथित तौर पर जींस की ज़िप खोलकर अश्लील हरकत की है. युवती ने लड़के को सबक सिखाते हुए उसको वहीं थप्पड़ जड़ दिया. बस में मौजूद CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

10/07/2026

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले स्थित इटारसी रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. आउटर पर खड़ी मंगला एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा एक युवक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की चपेट में आ गया. हाई वोल्टेज करंट लगते ही तेज धमाका हुआ और युवक ट्रेन की छत से नीचे गिर पड़ा. इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय धन बहादुर के रूप में हुई है. वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और मजदूरी करने के लिए अपने परिवार के साथ गोवा जा रहा था. उसके साथ पत्नी नेहा और दो छोटे बच्चे भी यात्रा कर रहे थे. Facebook for Creators MP Today 24 News

10/07/2026

भोपाल दिशा समिति की बैठक में हंगामा
कांग्रेस विधायकों और जनपद अध्यक्ष में तीखी बहस
मास्टर प्लान की चर्चा के बीच बढ़ा विवाद

Address

Indore

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MP Today 24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share