11/03/2026
इंदौर में बर्थडे के नाम पर सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले छात्र नेता आयुष भार्गव की हवाबाजी अब ठंडी पड़ गई है। करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ कार की छत पर खड़े होकर रील बनाना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही Indore Police के निर्देश पर Juni Indore पुलिस ने बिना अनुमति रैली निकालने और यातायात बाधित करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली। कार्रवाई के बाद अब आयुष भार्गव का थाने से माफी मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी गलती स्वीकार करते नजर आ रहे हैं।