13/10/2026
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बेतालघाट के ताली सेथी गाँव में एक महिला के घर तेंदुआ घुस गया। महिला जयंती देवी ने बहादुरी दिखाते हुए चीखने चिल्लाने की जगह कमरे के दरवाजे पर कुंडी लगा दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित निकाला।