Digiana News

Digiana News Digiana News - प्रदेश का आईना

भारत ने एक बार फिर पड़ोसी धर्म निभाते हुए नेपाल के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। 🇮🇳🤝🇳🇵नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय व...
27/08/2026

भारत ने एक बार फिर पड़ोसी धर्म निभाते हुए नेपाल के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। 🇮🇳🤝🇳🇵

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारतीय वायुसेना के *C-17 ग्लोबमास्टर* विमान के जरिए अब तक *करीब 50 टन राहत सामग्री* भेजी जा चुकी है। इस सहायता में टेंट, खाद्य सामग्री, दवाइयाँ, मेडिकल किट, कंबल, हाइजीन किट और सोलर व इमरजेंसी लाइट्स शामिल हैं।

प्रधानमंत्री *नरेंद्र मोदी* ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बातचीत कर गहरा दुख व्यक्त किया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं, भारतीय दूतावास ने प्रभावित भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन भी जारी की है।

संकट की इस घड़ी में भारत-नेपाल की मित्रता और सहयोग का यह उदाहरण दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को दर्शाता है।

27/08/2026

प्री-रक्षाबंधन कार्यक्रम में आकाश विजयवर्गीय ने लिया हिस्सा

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सामूहिक प्री-रक्षाबंधन आयोजन में बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाए। करीब 3 घंटे तक चले कार्यक्रम में हजारों बहनों ने उन्हें राखी बांधी और आशीर्वाद दिया।

**“हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है” — आकाश विजयवर्गीय**

27/08/2026

संयोगितागंज पुलिस ने नकबजनी का किया खुलासा

दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये का माल बरामद किया।

27/08/2026

प्री-रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बाबा श्री गार्डन पहुंचे। प्री-रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुई। मंत्री विजयवर्गीय ने भाई बनकर गीत-भजनों के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। विधानसभा-1 और नगर भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

27/08/2026

रक्षाबंधन पर क्राइम ब्रांच ने लौटाई खुशियां

इंदौर क्राइम ब्रांच ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे। रक्षाबंधन के मौके पर 75 लाख रुपये कीमत के 238 गुम मोबाइल फोन लोगों को सुपुर्द किए गए।

27/08/2026

एमडी ड्रग तस्करी मामले में फरार आरोपी पीयूष चवंड को क्राइम ब्रांच इंदौर ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

27/08/2026

लसूड़िया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कार चढ़ाकर चौकीदार की हत्या कर दी गई, जबकि घटना में मृतक की पत्नी भी घायल हो गई। मामले में आरोपी राजा कुमावत और उसकी महिला मित्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

#लसूड़िया #इंदौर

27/08/2026

ABVP छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ABVP छात्रों ने ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ के तहत प्रदर्शन किया। छात्रों ने मेन गेट पर लगी जालियां हटाकर परिसर में प्रवेश किया और परिसर संकुल का चैनल खोलकर अंदर घुसने का प्रयास किया। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

#विद्यार्थीहुंकारअभियान

27/08/2026

5 हाथियों का नदी में बहने का वीडियो वायरल

नेपाल की बाढ़ से 5 हाथियों के बहकर भारत आने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश के बहराइच में गिरजापुरी बैराज के पास तेज बहाव में फंसे 5 हाथियों को वन एवं सिंचाई विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल की ओर भेज दिया।

Address

Bicholi Mardana
Indore
452001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Digiana News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share