BoltaVakt News

BoltaVakt News बोलता वक्त
ख़बरें और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
7987902744,
(1)

2 क्विंटल 16 किलो गांजा कांड का मास्टरमाइंड अब तक फरार, 5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस पकड़ से दूरछतरपुर। नौगांव थाना क्षेत...
28/05/2026

2 क्विंटल 16 किलो गांजा कांड का मास्टरमाइंड अब तक फरार, 5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र में करीब एक वर्ष पहले सामने आए 2 क्विंटल 16 किलो गांजा तस्करी मामले का मुख्य आरोपी आज भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मामले में पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना अब चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, नौगांव थाना पुलिस ने एक वर्ष पूर्व एक फार्म हाउस पर दबिश देकर करीब 2 क्विंटल 16 किलो गांजा बरामद किया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो लोगों को आरोपी बनाया था। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

वहीं मामले का मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड रविंद्र यादव निवासी पचेर अब तक फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आगम जैन द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी।

अब जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के सामने यह मामला बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बावजूद मुख्य आरोपी एक साल से पुलिस पकड़ से बाहर कैसे है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल और गहरे होंगे। लोगों का यह भी कहना है कि बड़े मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से जनता का भरोसा कमजोर पड़ता है।

फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपी की तलाश जारी होने की बात कही जा रही है।

A journalist attempted to question  while heading toward an elevator during a recent international engagement, but the o...
20/05/2026

A journalist attempted to question while heading toward an elevator during a recent international engagement, but the opportunity was cut short as the doors closed before a response could be given.

The unanswered question centered on whether Prime Minister Modi believes he still deserves the trust and confidence of Nordic countries amid ongoing criticism over alleged human rights violations and concerns surrounding restrictions on press freedom in India.

The moment has sparked discussion online, with critics continuing to raise concerns about democratic values, media independence, and civil liberties under the Indian government. Supporters of the Prime Minister, however, argue that India remains a strong democracy with a rapidly growing global influence and strategic partnerships across Europe and the Nordic region.

18/05/2026

छतरपुर।भाजपा नेता और उसके भाई ने मिलकर महिला और बेटी को पीटा सिविल लाइन थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो फोन लगाकर थाने में ही धमकी देने लगा।।

18/05/2026
छतरपुर।मप्र नर्मदा हॉस्पिटल में पार्किंग बीच रोड़ पर जाम कि स्थिति निर्मित डॉ ने पार्क की बीच सड़क में गाड़ी, आने जाने व...
15/05/2026

छतरपुर।मप्र
नर्मदा हॉस्पिटल में पार्किंग बीच रोड़ पर जाम कि स्थिति निर्मित डॉ ने पार्क की बीच सड़क में गाड़ी, आने जाने वाले लोग हो रहे परेशान।।

Breaking news छतरपुर।बसारी में गेहूं कि बिना गुणवत्ता जांच के सर्वेयर कर रहा गेहूं कि खरीदी सरकार को लगा रहा चूना।
13/05/2026

Breaking news

छतरपुर।बसारी में गेहूं कि बिना गुणवत्ता जांच के सर्वेयर कर रहा गेहूं कि खरीदी सरकार को लगा रहा चूना।

02/05/2026

छतरपुर जिले में सागर रोड पर डायल 112 के ड्राइवर ने बताया कि कहां-कहां पर वाहन चालकों से वसूली की जाती है।

Address

Indore

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BoltaVakt News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share