विश्व संवाद केंद्र मालवा

  • Home
  • India
  • Indore
  • विश्व संवाद केंद्र मालवा

विश्व संवाद केंद्र मालवा विश्व संवाद केंद्र मालवा, राष्ट्रीय विचारों,समाचारों को आपके मध्य लाने वाला संस्थान है

31/07/2025

मालेगाँव विस्फोट मामले में न्यायालय ने जो निर्णय दिया है उसने सारे आरोपों को निराधार घोषित किया है- मान. श्री सुनील आंबेकर, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, रा. स्व. संघ

श्रद्धांजलिराष्ट्र सेविका समिति की भूतपूर्व प्रमुख संचालिका वंदनीय श्रीमती प्रमिला ताई मेढे जी के परलोक गमन से हम सभी लो...
31/07/2025

श्रद्धांजलि

राष्ट्र सेविका समिति की भूतपूर्व प्रमुख संचालिका वंदनीय श्रीमती प्रमिला ताई मेढे जी के परलोक गमन से हम सभी लोगों के सर पर से एक मातृवत छत्र हट गया है। उनके निधन से लगभग समिति की स्थापना काल से आज तक की उनके दीर्घ तपस्या की पूर्णता हो गयी है। लक्ष्य की अचूक समझ व निष्ठा, कार्य वृद्धि के लिए सातत्यपूर्ण कठोर परिश्रम तथा व्यवहार में आत्मीयता का वे मूर्तिमंत उदाहरण थी।
राष्ट्र सेविका समिति के कार्ययज्ञ में अपनी जीवन समिधा अर्पित कर अंततोगत्वा उन्होंने मरणोपरांत देहदान संकल्प से अपने देह का भी समर्पण कर दिया।
उनकी तपस्या के कारण उनकी सद्गति तो सुनिश्चित है। उनके बिना ध्येय पथ पर आगे बढ़ने का धैर्य हम सभी को मिले, यही ईश चरणों में प्रार्थना।

ॐ शांति

मोहन भागवत, सरसंघचालक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

श्रद्धेय प्रमिला ताईजी राष्ट्र सेविका समिति की चतुर्थ वंदनीय प्रमुख संचालिका श्रद्धेय प्रमिला ताईजी का आज नागपुर में देह...
31/07/2025

श्रद्धेय प्रमिला ताईजी
राष्ट्र सेविका समिति की चतुर्थ वंदनीय प्रमुख संचालिका श्रद्धेय प्रमिला ताईजी का आज नागपुर में देहावसान हो गया। समिति की लाखों कार्यकर्ताओं के साथ ही समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं को अपने आचार-व्यवहार से प्रेरणा और ऊर्जा देने वाली ताई को सादर नमन और विनम्र श्रदांजलि 🙏🙏🙏

मालेगांव ब्लास्ट केस में 17 साल बाद कोर्ट का फैसला आ गया। एनआईए कोर्ट ने 2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट केस में सभी सातों आ...
31/07/2025

मालेगांव ब्लास्ट केस में 17 साल बाद कोर्ट का फैसला आ गया। एनआईए कोर्ट ने 2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट केस में सभी सातों आरोपियों प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित, रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय, सुधाकर चतुर्वेदी, अजय राहिरकर, सुधाकर धर द्विवेदी और समीर कुलकर्णी को बरी कर दिया।
कोर्ट के अनुसार, "श्रीकांत प्रसाद पुरोहित के आवास में विस्फोटकों के भंडारण या संयोजन का कोई साक्ष्य नहीं मिला। पंचनामा करते समय जांच अधिकारी ने घटनास्थल का कोई रूपरेखा नहीं बनाई। घटनास्थल से कोई फिंगरप्रिंट, डंप डेटा या अन्य कोई जानकारी इकट्ठा नहीं की गई।"
1. RDX और बम का सबूत साबित नहीं हो पाया.
2. बाइक साध्वी प्रज्ञा की थी ये साबित नहीं हुआ.
3. बाइक पर चेसिस नंबर कभी रिकवर नहीं हुआ.
4. RDX कर्नल पुरोहित लाए, ये साबित नहीं हुआ.
5. स्पॉट पंचनामा से कुछ भी सामने नहीं आया.

संत तुलसीदास जी ने राम के चरित्र का बखान करते हुए सन्देश दिया कि राम भारतीय समाज की प्राण शक्ति हैं। वह समाज के प्रत्येक...
31/07/2025

संत तुलसीदास जी ने राम के चरित्र का बखान करते हुए सन्देश दिया कि राम भारतीय समाज की प्राण शक्ति हैं। वह समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलते हैं। समाज के शोषित एवं वंचित वर्ग को राम ने आदर और सम्मान दिया है।

'श्री रामचरितमानस जी' के 'केवट-प्रसंग', 'निषादराज-प्रसंग', 'अहिल्या-उद्धार', 'शबरी-प्रसंग', 'बालि-सुग्रीव प्रसंग', विभीष...
31/07/2025

'श्री रामचरितमानस जी' के 'केवट-प्रसंग', 'निषादराज-प्रसंग', 'अहिल्या-उद्धार', 'शबरी-प्रसंग', 'बालि-सुग्रीव प्रसंग', विभीषण को अपनाना, जटायु की अंत्येष्टि करना और सम्पाती-सम्वाद एवं श्री राम की सेना में वानर, भालू जैसे उपेक्षित पात्रों का होना इसी बात का परिचायक है कि राम ने हमेशा उपेक्षित वर्ग का पक्ष लेकर उनका उद्धार किया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं पाथेय कण के संरक्षक श्री माणकचंद जी के देवलोकगमन का समाचार सभी के लिये दु...
30/07/2025

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं पाथेय कण के संरक्षक श्री माणकचंद जी के देवलोकगमन का समाचार सभी के लिये दुःखदायी है।
अपना सम्पूर्ण जीवन देशसेवा में अर्पित करने वाले श्री माणिकचंदजी को विश्व संवाद केन्द्र मालवा की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि और ईश्वर से आपकी सद्गति की विनम्र प्रार्थना!
ॐ शांति

प्रभु श्री रामलला के चरणों श्री सृष्टि कला स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स का वंदन अयोध्या, 29 जुलाई। नाग पंचमी के पावन अवसर पर श्र...
30/07/2025

प्रभु श्री रामलला के चरणों श्री सृष्टि कला स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स का वंदन
अयोध्या, 29 जुलाई। नाग पंचमी के पावन अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में श्री सृष्टि कला स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स बंगलौर के 48 कलाकारों ने संस्थापक विदुषी कंचन सत्यावंध के नेतृत्व में श्री रामलला के चरणों में मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी टोली ने दो माह के कठिन अभ्यास से कार्यक्रम तैयार किया था।

30/07/2025

श्रावण के तीसरे सोमवार (28 जुलाई) को 116 गांवों के 10,000+ श्रद्धालुओं ने मिलकर मां माही शबरी कावड़ यात्रा में भाग लिया। जयकारों, भक्ति और उत्साह से सराबोर यह यात्रा नरसिंह देवला धाम से शुरू होकर झिरणेश्वर महादेव धाम तक पहुँची, जहाँ जलाभिषेक किया गया।

✨ यात्रा में धर्म, एकता और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
📿 जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत व अल्पाहार
☔ बारिश के बावजूद भी भक्तों का उत्साह चरम पर रहा।

🕉 राजगढ़ में धर्मसभा में मुख्य वक्ता रूपसिंह नागर ने कहा:
"कावड़ यात्रा ने दिखा दिया कि हम सब हिंदू एक हैं। मतांतरण की ताकतें हमें तोड़ नहीं सकतीं।"

🙏 समापन पर झिरणेश्वर धाम में भव्य भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ।

🚩 बोल बम! हर हर महादेव! 🚩
#कावड़यात्रा2025 #बोलबम #सनातनधर्म

डीआरडीओ ने 28 और 29 जुलाई, 2025 को ओडिशा के समुद्री तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय मिसाइल के लगातार दो सफल प...
30/07/2025

डीआरडीओ ने 28 और 29 जुलाई, 2025 को ओडिशा के समुद्री तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय मिसाइल के लगातार दो सफल परीक्षण किए। मिसाइल प्रणाली की अधिकतम और न्यूनतम रेंज क्षमता की पुष्टि करने के लिए उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षणों (यूजर इवेल्यूएशन ट्रायल्स) के एक भाग के रूप में उड़ान परीक्षण किए गए थे।
*समाचार पूरा पढ़ने हेतु link पर क्लीक करे*

https://vskmalwa.com/drdo-conducted-two-consecutive-successful-tests-of-the-holocaust-missile/
्ष

मौन रहकर रणनीति बनाने तथा सही समय पर आक्रमण  करने से , शत्रु पर विजय सुनिश्चित होती है। - आचार्य विष्णुगुप्त "चाणक्य"   ...
30/07/2025

मौन रहकर रणनीति बनाने तथा सही समय पर आक्रमण करने से , शत्रु पर विजय सुनिश्चित होती है।
- आचार्य विष्णुगुप्त "चाणक्य"
्ष

भगवान नागचंद्रेश्वर की जय उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर का दिव्य मंदिर वर्ष में केवल ...
29/07/2025

भगवान नागचंद्रेश्वर की जय
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर का दिव्य मंदिर वर्ष में केवल नागपंचमी के शुभ अवसर पर ही श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है।
कालसर्प दोष के शमन और जीवन में शांति, समृद्धि और सद्गति में नागचंद्रेश्वर दर्शन का महात्म्य है।
जय महाकाल... जय नागचंद्रेश्वर!

Address

Indore
452001

Opening Hours

Monday 10:30am - 7:30pm
Tuesday 10:30am - 7:30pm
Wednesday 10:30am - 7:30pm
Thursday 10:30am - 7:30pm
Friday 10:30am - 7:30pm
Saturday 10:30am - 7:30pm

Telephone

+917313551341

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when विश्व संवाद केंद्र मालवा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to विश्व संवाद केंद्र मालवा:

Share

Category