Indore news

Indore news Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Indore news, Media/News Company, Vijay Nagar Indore, Indore.

"इंदौर, मध्यप्रदेश ओर भारत् की तमाम बड़ी खबरें आपके लिए नवीनतम और सबसे तेज़ समाचार, हर खबर आप तक | राजनीति | अपराध | घटनाक्रम | खेल | मनोरंजन | संस्कृति | अपडेट रहें | कवरेज और टिप्स । हम लाए हैं इंदौर की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले, सबसे तेज़ और बिलकुल सटीक।
यहाँ मिलेगा आपको:

📰 ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़
🏙️ इंदौर शहर की स्थानीय खबरें
🎥 वीडियो रिपोर्ट्स & लाइव अपडेट्स
⚖️ राजनीति, समाज, शिक्षा, क्राइम और ट्रैफिक से जुड़ी अहम जानकारी
🎉 इंदौर की सांस्कृतिक झलक और इवेंट्स की झलकियाँ

👉 जुड़िए हमारे साथ और रहिए हर पल अपडेटेड!
📍 "Indore ki Dhadkan – INDORE NEWS"

29/09/2026

इंदौर में पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला! 🔪👮

सदर बाजार के भोई मोहल्ले में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बदमाश ने पुलिसकर्मी पवन पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले खुद को चाकू से घायल किया और फिर पुलिसकर्मी पर हमला कर मौके से भागने की कोशिश की।

घटना में दोनों घायल हुए हैं। पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और वह जिलाबदर भी रह चुका है।

इंदौर में बढ़ते अपराध पर आपका क्या कहना है? कमेंट में अपनी राय बताएं।

Indore News हर खबर आप तक — फॉलो करें और इंदौर की हर बड़ी खबर से जुड़े रहें।

नोट:- यह पोस्ट केवल जागरूकता और समाचार उद्देश्य से प्रकाशित की गई है हम फेसबुक की सभी नियमों और गाइडलाइंस का पालन करते हैं!

29/09/2026

उज्जैन में राशन दुकान संचालकों ने उठाई कमीशन बढ़ाने की मांग!

उचित मूल्य दुकान संचालकों और महिला स्व-सहायता समूहों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ₹90 प्रति क्विंटल कमीशन को बढ़ाकर ₹200 प्रति क्विंटल करने की मांग की है। साथ ही समय पर भुगतान और ₹30 हजार मासिक मानदेय की मांग भी रखी गई है।

मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

👉 क्या राशन दुकान संचालकों की मांग जायज है? कमेंट में अपनी राय बताएं।

Indore News हर खबर आप तक — Follow करें

#उज्जैन #उज्जैनन्यूज

शहडोल जिला अस्पताल से सामने आया हैरान करने वाला मामला!ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए सरकारी गाड़ी नहीं मिलने पर महिला एनेस...
29/09/2026

शहडोल जिला अस्पताल से सामने आया हैरान करने वाला मामला!

ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए सरकारी गाड़ी नहीं मिलने पर महिला एनेस्थीसिया डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिस एंबुलेंस से डॉक्टर को घर जाना था, वह एक गंभीर मरीज को मेडिकल कॉलेज लेकर चली गई थी।

मामले में कलेक्टर ने जांच टीम गठित की है, वहीं एसडीएम सोहागपुर भी जांच कर रहे हैं।

आपके मुताबिक ऐसी स्थिति में अस्पताल प्रशासन को क्या व्यवस्था करनी चाहिए? कमेंट करके अपनी राय बताएं। 👇

👉 Indore News हर खबर आप तक — Follow करें।

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बीच AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान का बड़ा बयान!मोहसिन अली खान ने कहा— “जल्द मुकाबल...
29/09/2026

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बीच AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान का बड़ा बयान!

मोहसिन अली खान ने कहा— “जल्द मुकाबला होगा और सबका हिसाब होगा।”

उनका यह बयान शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की जद में आए हिस्से को हटाने की कार्रवाई के बीच सामने आया है।

उन्होंने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई और हिरासत में लिए गए युवाओं को लेकर भी अपनी बात रखी। मामले को लेकर उज्जैन में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है।

👇 इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।

Indore News हर खबर आप तक — Follow करें।

29/09/2026

खरगोन में अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई!

चैनपुर क्षेत्र में महाराष्ट्र सीमा से लगे शेडो एरिया के दो खेतों में गांजे की खेती की सूचना पर पुलिस ने ड्रोन से सर्चिंग की और मौके तक पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने करीब 15 हजार गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिनका वजन करीब 59.74 क्विंटल बताया गया है। जब्त पौधों की कीमत पुलिस के अनुसार करीब 3 करोड़ रुपये है, जबकि 4 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

आपके हिसाब से अवैध गांजे की खेती के खिलाफ ऐसी कार्रवाई कितनी जरूरी है? 👇 कमेंट में अपनी राय बताएं।

ऐसी ही मध्यप्रदेश और देशभर की हर बड़ी खबर के लिए Indore News हर खबर आप तक को फॉलो करें।

***a ***aNews

रतलाम से बड़ी सड़क हादसे की खबर! .दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह दो अलग-अलग हादसों से हड़कंप मच गया। शु...
29/09/2026

रतलाम से बड़ी सड़क हादसे की खबर! .

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह दो अलग-अलग हादसों से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4 लोगों की मौत और 8 लोग घायल हुए हैं।

पहले हादसे में पंजाब का परिवार मुंबई जा रहा था। ड्राइवर को झपकी आने के बाद कार रेलिंग तोड़कर करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में सास-बहू समेत 2 महिलाओं की मौत हुई।
कुछ देर बाद उसी जगह टूटी रेलिंग के कारण दूसरी कार भी खाई में जा गिरी। इसमें गुजरात के दाहोद का परिवार सवार था। हादसे में दो पुरुषों की मौत की जानकारी सामने आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

👉 ऐसे हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होनी चाहिए? आपकी क्या राय है, कमेंट में बताएं।

ऐसी ही रतलाम और मध्य प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए Indore News हर खबर आप तक को फॉलो करें।

आवारा कुत्तों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा सवाल! ⚖️🐕मध्य प्रदेश में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार ...
29/09/2026

आवारा कुत्तों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा सवाल! ⚖️🐕

मध्य प्रदेश में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम और अब तक की कार्रवाई की जानकारी मांगी है। सरकार ने बताया कि पिछले 6 महीनों में 15 हजार से ज्यादा आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया गया है। अब 3 नवंबर को हाईकोर्ट सरकार की रिपोर्ट की समीक्षा करेगा, जिसके बाद रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट भेजी जाएगी।

🐾
आपके शहर में आवारा कुत्तों की समस्या कैसी है? क्या पर्याप्त कार्रवाई हो रही है? कमेंट में अपनी राय बताएं।

इंदौर और मध्य प्रदेश की हर जरूरी खबर के लिए — Indore News हर खबर आप तक, Follow करें।

29/09/2026

MY अस्पताल की न्यू OPD में घुसा सांप!

इंदौर के MY अस्पताल की न्यू OPD में मंगलवार सुबह सांप दिखाई देने से कर्मचारियों और लोगों में हलचल मच गई। सांप खिड़की के पास नजर आया और काफी देर तक परिसर में घूमता रहा। बाद में गार्ड ने सावधानी से उसे बाहर निकाल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 👀

आपके आसपास की हर बड़ी और जरूरी खबर के लिए जुड़े रहें — Indore News हर खबर आप तक

👉 पेज को Follow करें और खबर को शेयर करें।

29/09/2026

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज।

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से रील्स और वीडियो के जरिए लोगों को मौके पर पहुंचने की अपील की जा रही थी। इसी मामले में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स समेत 20 लोगों को नामजद किया गया है और 15 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने दी है।

दूसरे शहरों से उज्जैन पहुंचे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले में 8 FIR दर्ज होने की बात सामने आई है और पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।

ऐसी ही हर बड़ी और ताजा खबर के लिए
Indore News हर खबर आप तक को Follow करें।
खबर पसंद आए तो Like 👍 और Share जरूर करें।

मंगलवार की पावन सुबह, पित्र पर्वत के श्री हनुमान जी के दिव्य दर्शन 🚩🙏इंदौर के पित्र पर्वत पर विराजमान विशाल श्री हनुमान ...
29/09/2026

मंगलवार की पावन सुबह, पित्र पर्वत के श्री हनुमान जी के दिव्य दर्शन 🚩🙏

इंदौर के पित्र पर्वत पर विराजमान विशाल श्री हनुमान जी और मंदिर परिसर के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर मन भक्तिमय हो उठता है।
बजरंग बली की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे, सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।

जय श्री राम | जय बजरंगबली

ऐसे ही इंदौर की हर खास खबर और धार्मिक अपडेट के लिए
👉 Indore News हर खबर आप तक को Follow करें।

#हरखबरआपतक

Address

Vijay Nagar Indore
Indore
452010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indore news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share