Vichar Ek Prayas News & Network

Vichar Ek Prayas News & Network National Hindi Journal (राष्ट्री पत्रिका - हिंदी समा?

01/09/2025
https://youtu.be/7nngxhAwtoY?feature=shared
05/11/2023

https://youtu.be/7nngxhAwtoY?feature=shared

🌟 A Journey of Success Unveiled 🌟In our latest podcast episode, we unearthed the remarkable life journey of Mr. Santosh Tagore, CEO Zila Panchayat Shajapur...

30/03/2023

*विस्तृत रिपोर्ट*

* #इंदौर में रामनवमी पर हादसा: मंदिर में बावड़ी की छत धंसी*

*हादसे में 11 लोगों की मौत की खबर*

*अब तक 18 लोगों को सुरक्षित निकाला*

इंदौर। *(विचार एक प्रयास)* #बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग उसमें गिर गए। पुलिस और श्रद्धालु ने रस्सियों से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। 7 लोगों के और फंसे होने की आशंका है। 40 फीट गहरी बावड़ी में चार से पांच फीट पानी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सपना संगीता रोड स्थित स्नेह नगर में हवन के दौरान हादसा हुआ। 25 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे। तभी ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी छत टूट गई और लोग नीचे गिर गए। चंद्रप्रकाश गोयल ने बताया कि गिरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी हैं। यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। कन्या पूजन का कार्यक्रम था, इसलिए मंदिर में भीड़ ज्यादा थी।

*पीएम ने सीएम को फोन कर जाने हालात*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।

हवन के कारण मंदिर में भीड़ थी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंदिर में हवन चल रहा था। इस दौरान बावड़ी वाले हिस्से पर काफी भीड़ हो गई। इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे, जो आगे हो रहे हवन को देखने के लिए बावड़ी वाले हिस्से पर बैठे थे।

*दीवार धंसकने से छत गिरने की आशंका*

बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में निर्माण और खुदाई का काम चल रहा है। मंदिर परिसर में निर्माण कार्य के चलते भी कुएं की दीवार धंसकने से फर्श गिरने की आशंका है। इसके अलावा कुछ रहवासियों ने चूहों के कारण कुआं खोखला होने की बात भी कही।

*मुख्यमंत्री रेस्क्यू की मॉनिटरिंग कर रहे*

घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और एमवाय अस्पताल की मेडिकल टीम पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा की। उन्होंने रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए।

कई घंटों से जारी रेस्क्यू में अब तक 18 लोगों को निकाला जा चुका है। मंदिर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर कर दिया गया है। अंदर फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू में लगी हैं। इस बीच दुखद खबर आ रही है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि प्रशासन ने उन्हें पांच लोगों की मौत की जानकारी दी है। इनमें से दो की पहचान हो गई है। अब तक 18 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। पुलिस और प्रशासन का अमला लगातार रेस्क्यू में जुटा है। वही सूत्रों से पता चला है की अभी तक 11 की मौत हो चुकी है। 10 महिला और 1 पुरुष बताया जा रहा है। यह संख्या बढ़ सकती है।

*बेलेश्वर मंदिर हादसा मृतकों की जानकारी*

1 लक्ष्मी पति रतीलाल पटेल उम्र 70 पता 56 पटेल नगर
2. इंद्रकुमार पिता थामावदास हरवानी age 53 पता 345 साधु वासवानी नगर
3. भारती कुकरेजा पति परमानंद कुकरेजा 58 वर्ष
सी 2 साधु वासवानी नगर
4. जयवंती w/o परमानंद खूबचंदानी उम्र 84
13 ए स्नेह नगर
5. दक्षा पटेल w/o लक्ष्मीकांत पटेल
60 पटेल नगर उम्र 6
6. मधु w/o राजेश भम्मानी उम्र 48 पता 41 सर्वोदय नगर
7. मनीषा मोटवानी वाइफ ऑफ अकाश मोटवानी पता 359 c साधु वासवानी नगर सिंधी कॉलोनी परिजन ससुर महेश मोटवानी 932994570
8. गंगा पटेल पति गगन दास पता 58 पटेल नगर परिजन कमलेश पटेल 9827225605
9. कनक पटेल ३२ वर्ष (महिला)
पटेल नगर (एप्पल में मृत )
10. पुष्पा पटेल (महिला) 49 वर्ष पटेल नगर (ऐपल में मृत )
11 भूमिका ख़ानचन्दानी (महिला एप्पल में मृत ) 31 y पटेल नगर

*मंदिर में आज हुई दुर्घटना पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी इलैया राजा T ने मजिस्ट्रियल इन्क्वायरी के आदेश जारी किए हैं। वही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को शासन की ओर से चार-चार लाख रुपये की सहायता दी जा रही है*

Shivraj Singh Chouhan

Indore wale / इंदौरवाले
Vichar Ek Prayas News & Network आबकारी डॉट कॉम
आजतक

19/02/2023

*रविवार को केबिनेट, शाम तक कुछ तो होगा खास*

*औपचारिक और अनौपचारिक चर्चाओं की संभावना*

भोपाल। *(विचार एक प्रयास)* मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब से 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पांचवी बार 'मिशन' में निकले हैं, तब से लेकर आज तक उनके सूचनाओं के तंत्र ने यह बताने की कोशिश की है कि एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर तथा लगातार 20 वर्षों से बार-बार एक ही चेहरे को देखकर जनता में असमंजस का माहौल है और तो और शिवराज सरकार की एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर को लेकर समझा जाता है कि इन्टेलिजेंस ब्यूरो ने भी यही रिपोर्ट तैयार करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह तक पहुंचाते हुए आगाह किया है कि मध्यप्रदेश की जनता भाजपा की सरकार को बनाना चाहती है लेकिन चेहरा और चेहरों दोनों में परिवर्तन चाहती है। जहां तक सवाल है मुख्यमंत्री के पद के लिए नये चेहरे का भाजपा के पास संघ के मार्फत से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर ही सहमति बनवाई है। लेकिन बार-बार एंटी इनकम्बेंसी की बात करने वाला कोई और नहीं, सूत्र बताते है कि शिवराज मंत्रिमंडल के अधिकांश सदस्यों के खिलाफ तथा 50 से 55 विधायकों के खिलाफ एन्टी इनकम्बेंसी फैक्टर हावी है जबकि जिम्मेदार शिवराज सिंह चौहान को ही बताया जा रहा है। ऐसी स्थिति में विकास यात्रा को बीच में रोककर सभी मंत्रियों को सामुहिक पौधारोपण के बहाने भोपाल सैर सपाटे के लिए नहीं बुलाया गया है, आज जो बैठक होगी वो औपचारिक और अनौपचारिक दोनों हो सकती है। राजपद के सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत के भोपाल आने की खबर की पुष्टि भले ना हो लेकिन इस बात में दम है कि मुख्यमंत्री आज अपने मंत्री मंडल के सभी सदस्यों का रिपोर्ट कार्ड 'रेडी रिफ्रेंस' के लिए तैयार जरूर रखे और जरूरत पड़ी तो मंत्रियों को अपने हद में रहने की हिदायत भी देने में शिवराज पीछे नहीं रहने वाले है। इस संडे डायरी का लब्बोलुआब यह है कि विकास यात्रा को बीच में रोकने के अलग-अलग कारण हो सकते है। जिसमें पहला कारण मंत्रियों की एन्टी इनकम्बेंसी फैक्टर को शिवराज सरकार का एन्टी इनकम्बेंसी फैक्टर नहीं बनाया जाये यह बात मंत्रियों को समझ में आ जानी चाहिए। दूसरा बड़ा कारण यह हो सकता है कि मध्यप्रदेश में 20 वर्षों के विकास को 15 महीने की कमलनाथ सरकार बार-बार खारिज कर रही है। उससे निपटने के लिए तथा विकास के कीर्तिमानों को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रत्येक मंत्री को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम को आगे रखकर ही काम करना होगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि कैबिनेट की अनऔपचारिक चर्चाओं में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेन्द्र तोमर के बीच में यदि किसी मुद्दे पर टकराओं की स्थिति तो उसे हर कीमत में टालने के निर्देश मुख्यमंत्री जारी कर सकते है....!

15/02/2023

*बड़ी सियासी उठापटक की आहट।*

*भोपाल : शिवराज सरकार के सभी मंत्री भोपाल तलब*
-सभी मंत्रियों को 19 फरवरी को भोपाल में रहने के निर्देश
-मंत्रियों को सुबह 9 से रात 9 तक रहने के निर्देश
-अभी तक बैठक का स्थान और समय तय नहीं
-विकास यात्रा छोड़कर भोपाल पहुंचेंगे सभी मंत्री
-मंत्रियों को दिनभर भोपाल में रहने को कहा गया
-सीएम शिवराज ने मोहन भागवत से की मुलाकात
-नागपुर जाकर आरएसएस प्रमुख से की मुलाकात

Shivraj Singh Chouhan
01/12/2022

Shivraj Singh Chouhan

Address

Indore

Telephone

+919907317886

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vichar Ek Prayas News & Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vichar Ek Prayas News & Network:

Share

Category