Aagaz India News

Aagaz India News सच की आवाज़, जनता के साथ

05/03/2026

इंदौर एयरपोर्ट की बाउंड्री के अंदर भीषण आग

इंदौर एयरपोर्ट बाउंड्री के अंदर भीषण आग,चंदन नगर क्षेत्र से जुड़ी एयरपोर्ट बाउंड्री के अंदर धधक रहे पेड़ ,500 मीटर से ज्यादा क्षेत्र में लगी भीषण आग

24/02/2026

इंदौर....

स्लग - पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अब ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया....

एंकर - इंदौर शहर में अपराध पर प्रभावी रोकथाम और पुलिसिंग में दक्षता लाने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अब ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया है। इंदौर के सभी चार पुलिस जोन के 32 थानों को इस नई व्यवस्था के तहत हर महीने अंक दिए जाएंगे जो थाना रैंकिंग में नंबर वन आएगा उसे पुरस्कार मिलेगा वही जिस थाने का परफॉर्मेंस सबसे खराब होगा वहां के थाना प्रभारी सहित अधिकतर स्टाफ को 10 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

वीओ - पुलिस प्रणाली में कसावट लाने के लिए इस ग्रेडिंग में थानों की अपराध नियंत्रण क्षमता, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, केस डिस्पोज़ल, पेट्रोलिंग, संवेदनशील मामलों में रिस्पॉन्स टाइम सहित कई पैरामीटर शामिल रहेंगे। नई व्यवस्था के तहत शहर में अब थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, ताकि हर थाना बेहतर प्रदर्शन कर सके। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह का स्पष्ट निर्देश है कि जो थाना पहले स्थान पर आएगा उसे सम्मानित किया जाएगा, उसके स्टाफ को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य पुलिस बल को प्रेरित करना और जनता के बीच भरोसा बढ़ाना है, लेकिन दूसरी ओर, जो थाने लगातार लापरवाही दिखाएंगे और रैंकिंग में सबसे नीचे पाए जाएंगे, उनके लिए सख्त कार्रवाई का रोडमैप तैयार किया गया है। सबसे कम अंक पाने वाले थाना प्रभारी और प्रमुख अधिकारियों को दस दिनों की विशेष ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा, जिसमें उन्हें आधुनिक पुलिसिंग, अपराध विश्लेषण और केस प्रबंधन की उन्नत तकनीकें सिखाई जाएंगी। यदि इसके बाद भी थाने की कार्यशैली में सुधार नहीं होता है, तो कमिश्नरेट ने साफ कर दिया है कि संबंधित थाना प्रभारी को सस्पेंड तक किया जा सकता है। शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है।
ग्रेडिंग सिस्टम के लागू होने के बाद अब थानों में न केवल प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, बल्कि जनता को भी तेज, प्रभावी और जवाबदेह पुलिस सेवा मिलने की उम्मीद है।

बाइट - अमित सिंह एडिशनल कमिश्नर

24/02/2026

इंदौर.....

स्लग - एक बार फिर जिला जेल के अंदर और बहार के वीडियो वायरल बदमाशों के हौसले होते जा रहे बुलंद पुलिस को एक बार फिर दी चुनौती....

एंकर - मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की जेल के वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुए हे जिसमे एक वीडियो अंदर का बताया जा रहा वही एक बहार का इसके पहले भी इंदौर जेल के नाम से वीडियो वायरल हुए थे तब पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई गई थी पर इस मामले में अभी तक कोई शिकायत अभी तक दर्ज नहीं कराई गई...

वीओ - आपको बता दे पूरा मामला इंदौर की खुली जिला जेल का हे जहा सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल है जिसमे एक वीडियो जेल के अंदर का बताया जा रहा हे वही एक वीडियो जेल के बहार का हे जिसमे जेल के गेट से एक बदमाश आता दिख रहा हे आपको बता दे इसके पहले भी जेल के नाम से कई वीडियो वायर हुए थे जिसकी शिकायत पुलिस को की गई थी जाँच में यह बात की पुष्टि हुई थी की इंदौर जेल के नहीं हे पर यह वीडियो वायरल होने के बाद अब तक किसी प्रकार की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई हे वीडियो वायरल होने के बाद किस तरिके की चुनौती जेल और पुलिस विभाग को दी गई हे उसका साफ़ उद्धरण यह वीडियो हे इस मामले में एडिशनल डीसीपी ने बताया की वीडियो वायरल होने पर अब तक किसी प्रकार की शिकायत पुलिस ने नहीं की गई हे अगर कोई शिकयत जिला जेल की तरफ से आती हे तो जरूर कार्रवाही की जाएगी...

बाईट - राजेश डंडोतिया, एडिशनल डीसीपी

24/02/2026

*लोकेशन जिला गुना*

*ग्रामीणों को धर्म और संस्कार से जोडऩे के लिए एकल अभियान ने निकाली शोभायात्रा*

*धर्म और संस्कारों को बढ़ावा देने एकल अभियान की अनोखी पहल*

*रिपोर्टर राजेश माथुर*

स्लग। एकल अभियान श्री हरि संस्कार शिक्षा मध्य भारत प्रांत स्तर का सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन गोपाल मंदिर गुना में आयोजित किया गया। एकल अभियान पी सेवन प्रभाग जागरण शिक्षा प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि इस सत्संग प्रतियोगिता में खंडवा, खरगोन, रतलाम, बरेली, शिवपुरी, डबरा ओर गुना सहित विभिन्न सत्संग मंडलियों ने भाग लिया। इस अवसर पर दिनांक 20 फरवरी 2026 शुक्रवार को गोपाल मंदिर गुना से एक शोभा यात्रा सुबह 10:00 बजे निकाली गई। जिसमें भजन मंडियों ने भजन कीर्तन करते हुए धर्म की प्रभावना की। यह शोभा यात्रा शास्त्री पार्क, लक्ष्मीगंज, जयस्तम चौराहा, एवी रोड, बी मार्ट, लाहोटी मार्ग, शास्त्री पार्क सब्जी मंडी होते हुए वापिस गोपाल मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

21/02/2026

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस द्वारा प्रयास गौतम मनीष चौधरी जी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस के माध्यम से दोषी मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय, राजेंद्र शुक्ला, विजय शाह एवं ट्रेड डील के विरोध मे् प्रधानमंत्री तथा तीनों मंत्रियों को संरक्षण दिये जाने के विरोध मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया

देवास आग़ाज़ इंडिया

21/02/2026

इंदौर....

स्लग - नाबालिक बच्ची के अपहरण मामले मे पुलिस ने भोपाल से आरोपी मा बेटे को किया गिरफ्तार.....

एंकर - इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को भोपाल से सकुशल बरामद कर लिया है, साथ ही एक आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है।

वीओ - कृष्ण लालचंदानी डीसीपी, जोन-1 के अनुसार, आजाद नगर क्षेत्र में किराए से रहने आए एक परिवार ने अपने घर पर कन्या भोज काआयोजन होने की बात कहकर क्षेत्र की दो बच्चियों को बुलाया था। इनमें से एक बच्ची तो कुछ समय बाद वापस लौट आई, लेकिन दूसरी 14 वर्षीय बालिका को आरोपी युवक और उसकी मां बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आजाद नगर थाना पुलिस ने अपहरण सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस के सामने यह चुनौती भी थी कि आरोपी और बालिका के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया था।इसके बावजूद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों, आसपास के इनपुट और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश तेज कर दी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने भोपाल में दबिश देकर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी युवक व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

बाइट कृष्ण लालचंदानी,डीसीपी, जोन -1

21/02/2026

इंदौर.....

स्लग - फर्जी गोल्ड इंवेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....

एंकर - इंदौर क्राईम ब्रांच द्वारा फर्जी गोल्ड इंवेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पकड़े गए आरोपी सोना और चाँदी के आभूषणों में व्यापार दिखा कर फरियादी को किया घेरे में ले लेते थे ।

वीओ - इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए दो ऐसे शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होने स्वयं की गोल्ड फर्म में इंवेस्ट करने पर अच्छा मुनाफा होना बता कर आवेदक के साथ करोंड़ो रुपये की ठगी की थी। वही फरियादी द्वारा क्राईम ब्रांच में शिकायत की गई थी शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने
शुभम शर्मा और पूजा शर्मा को गिरफ्तार किया आरोपियों ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी वही फरियादी अंकित बजाज के साथ गोल्ड इंवेस्टमेंट में अच्छा मुनाफा दिलवाने के नाम पर 3 करोड़ 50 लाख को धोखाधड़ी की गई जिसके बाद आरोपी द्वारा न तो कोई मुनाफा दिया गया और न ही रुपये वापस लौटाये गये । आरोपी 3 करोड़ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गये थे बहरहाल पुलिस द्वारा दोनों आरोपी शुभम और पूजा को गिरफ्तार कर लिया है ।

बाइट - राजेश दंडोतिया , एडिशनल डीसीपी क्राइम

21/02/2026

इंदौर पहुंचे फिल्म अभिनेता अजय देवगनः फैंस से बोले- इंदौर सबसे स्वच्छ शहर, मुझे यहां आना अच्छा लगता है, इसलिए आता रहता हूं

शुक्रवार को फिल्म स्टार अजय देवगन इंदौर आए। यहां वे एक शो रूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। सपना संगीता रोड स्थित शो रूम के उद्घाटन में पहुंचे अजय ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इंदौर सबसे स्वच्छ शहर है। मैं बहुत खुश हूं, यहां आया हूं और मैं यहां आता रहता हूं और आगे भी आता रहूंगा। मेरी तरफ से इंदौरवासियों को बहुत-बहुत मेरा प्यार और बहुत-बहुत शुक्रिया।

कार्यक्रम स्थल के बाहर सुबह से ही प्रशंसकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही अजय देवगन पहुंचे, लोगों की मोबाइल कैमरों में उन्हें कैद करने की होड़ लग गई।

कार्यक्रम के दौरान अजय देवगन ने फीता काटकर शो रूम का उद्घाटन किया और मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने इंदौर की साफ-सफाई की सराहना करते हुए कहा कि यह देश का सबसे स्वच्छ शहर है और यहां आकर उन्हें हमेशा खुशी होती है। उन्होंने इंदौरवासियों को प्यार और धन्यवाद भी दिया।
सुरक्षा के बीच सीमित रहा कार्यक्रम

अभिनेता के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर निजी सुरक्षा के साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। हालांकि, प्रशंसकों का उत्साह इतना ज्यादा था कि कई लोग दूर से ही उनकी एक झलक पाने की कोशिश करते नजर आए।

करीब एक घंटे का दौरा

अजय देवगन कार्यक्रम स्थल पर लगभग एक घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने आयोजकों से मुलाकात की और शो रूम का अवलोकन किया। तय कार्यक्रम के अनुसार वे इसके बाद सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज

स्थानीय युवाओं और फिल्म प्रेमियों में अजय देवगन को लेकर खासा उत्साह दिखा। कई प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते रहे, हालांकि सुरक्षा कारणों से प्रशंसकों को पास नहीं आने दिया गया।
फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज

स्थानीय युवाओं और फिल्म प्रेमियों में अजय देवगन को लेकर खासा उत्साह दिखा। कई प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते रहे, हालांकि सुरक्षा कारणों से प्रशंसकों को पास नहीं आने दिया गया।
दृश्यम-3 में दिखेंगे अजय देवगन

अजय देवगन की आगामी मूवी दृश्यम-3, 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर का रोल निभाएंगे। कास्ट में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव शामिल हैं।

इस तारीख (2 अक्टूबर) को फैंस अक्सर "दृश्यम डे" के तौर पर याद करते हैं।

20/02/2026

आज तहसील जतारा में श्री 1008 श्री नरसिंह भगवान मंदिर पर सवर्ण आर्मी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज एकजुट हुई और सभी में इस काले कानून का विरोध एवं आक्रोश प्रकट किया बैठक में उपस्थित सवर्ण आर्मी जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा द्वारा यूजीसी एक्ट से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में सबको अवगत कराया और साथ ही कहां की अगर इस यूजीसी एक्ट को पूर्ण रूप से खत्म नहीं किया गया तो आने वाले भविष्य में सवर्ण समाज की नई युवा पीढ़ी को शिक्षा से वंचित रहना पड़ेगा यह कानून वर्तमान सरकार के द्वारा सूची समझी साजिश है जिसके द्वारा सभी समाज वर्ग को आपस में लाड़ने की साजिश है
हम सभी समाज वर्गों को मिलकर इस कूट नीती का भरपूर विरोध करना है अब समय आ गया है कि हमें एकजुट होकर ऐसी गंदी राजनीति का बहिष्कार करें जो हमें आपस में एक दूसरे का दुश्मन बन रही है
हम सब मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करें

श्री राम रतन दीक्षित द्वारा सभा को संबोधित करते हुए रुचि तिवारी दिल्ली में हुऐ दुर्व्यवहार के विरोध में एसडीम महोदय के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के लिए ज्ञापन सोपा गया
जतारा तहसील की कार्यकारिणी का गठन किया गया
जिसमें उपस्थित जन
संरक्षक किसन पटेरिया
अध्यक्ष योगेश तिवारी ( अटल )
उपाध्यक्ष कलीम भाई
उपाध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता
सचिव डॉ. हितकिशोर खरे
कोसा अध्यक्ष नवल सक्सेना
संगठन महामंत्री महेश चौबे
आदि को संगठन पद विस्तार किया गया
सभा में उपस्थित गाना नागरिक
संजय त्रिपाठी खरगपुर
शिवप्रसाद तिवारी दिगौड़ा
डॉ. अरविंद समेले मालपीथा
दीपक गंगेले मालपीथा
रमेश महाराज पलेरा
लल्लू लाल मिश्रा
कैलाश गुप्ता
पुष्पेंद्र सिंह गौर

20/02/2026

इंदौर

स्लग - ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही....

ड्रोन से रखी जा रही है नजर...

एंकर - इंदौर शहर में यातायात नियमों को तोड़ने वालों के लिए और बुरी खबर है, अब यातायात पुलिस प्रमुख चौराहों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी, और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

वीओ - यातायात के प्रभारी डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर बाइक सवार और कार चालक यातायात सिंगनल पर रुकने के बजाय निगमों का उल्लंघन करते रहते हैं। अब यातायात पुलिस चौराहों पर ड्रोन से निगरानी करेगी जिससे सिंगनल तोड़ने वाले लोगों को खिआफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही चौराहों पर लगने वाले जाम का सर्वे भी किया जा सकेगा, इस प्रोग्राम से यह भी पता चलेगा कि शहर में किस समय पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है और पुलिस जाम को दूर करने के लिए प्रयास करेगी। त्रिपाठी का मानना है कि ड्रोन निगरानी से ओवर स्पीड, हिट एंड रन, और रॉन्ग साइड जाने वालों पर भी कार्रवाई की जा सकेगी।

बाइट - राजेश त्रिपाठी, प्रभारी डीसीपी यातायात

Address

Indore
Indore
451010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aagaz India News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category