21/09/2026
हनुमान जी कैलाश से शिवलिंग लेकर आए, लेकिन उनके लौटने से पहले ही शुभ मुहूर्त आ गया। तब माता सीता ने रेत से शिवलिंग बनाया और श्रीराम ने उसकी स्थापना कर पूजा की। जब हनुमान जी लौटे तो वे अपना लाया शिवलिंग स्थापित करना चाहते थे। कथा के अनुसार श्रीराम ने उन्हें रेत से बने शिवलिंग को हटाने के लिए कहा, लेकिन हनुमान जी उसे हिला भी नहीं सके। तब श्रीराम ने हनुमान जी के लाए शिवलिंग को भी वहीं स्थापित किया और उसे विशेष सम्मान दिया। आज भी रामेश्वरम् की परंपरा में हनुमान जी द्वारा लाए शिवलिंग के दर्शन और पूजा का विशेष महत्व बताया जाता है।
🚩 जय श्री राम | जय बजरंगबली 🚩