Indri24 news

Indri24 news खबर वही जो दिखे सही हम दिखाएंगे
हम दिखाएंगे आपको वह खबर जिससे आप सब हो बेखबर
(2)

03/08/2026

घर बनाते बनाते गिरा छत का लेंटर, पूरी वारदात CCTV में कैद, कहां हुई गलती जिसकी वजह से मजदूरों समेत गिरा लेंटर ? #छत
#रायबरेली #उत्तरप्रदेश #मजदूर #लेटर #हातशा

03/08/2026

VIP दर्शन के नाम पर ठगी, महिला से ऐंठे ₹4 हजार; पुलिस ने दिलाई रकम वापस, कराए मुफ्त दर्शन
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लगी कर्नाटक की एक महिला से VIP दर्शन कराने का झांसा देकर एक दलाल ने ऑनलाइन ₹4,000 वसूल लिए। जब महिला को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने पुलिस से शिकायत की।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के ₹4,000 वापस दिलाए। इसके साथ ही पुलिस ने महिला को बिना किसी शुल्क के विधिवत दर्शन भी करवाए।

03/08/2026

हैदराबाद में नाबालिग के हाथों कार बेकाबू, सीसीटीवी तस्वीर आई सामने

अम्बाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गहने व नकदी चोरी  मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेवरात व नकदी बरामद,सीआईए-01 ने की कार्रवाई,...
02/08/2026

अम्बाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गहने व नकदी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार,

जेवरात व नकदी बरामद,

सीआईए-01 ने की कार्रवाई,

मुख्य विवरण,

मामला: गीता नगरी, अम्बाला शहर में घर से सोना-चाँदी के जेवरात और नकदी चोरी।

त्वरित कार्रवाई: सीआईए-1 टीम ने तकनीकी संसाधनों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोचा।

बरामदगी: चार चांदी के कड़े, एक चांदी की अंगूठी, सोने की नोज पिन और 70 हजार रुपये नकद बरामद।

आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।

जिला अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-1 टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। टीम ने थाना बलदेव नगर क्षेत्र के अंतर्गत गीता नगरी, अम्बाला शहर में हुई सोना-चाँदी के जेवरात और नकदी चोरी के मामले को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण:

शिकायतकर्ता रविन्द्र कुमार, निवासी गीता नगर, अम्बाला शहर ने 24 जुलाई 2026 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर द्वारा घर से सोने-चाँदी के गहने और नकदी चोरी कर ली गई है। इस शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना बलदेव नगर में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर मामले की जिम्मेदारी सीआईए 01 को सौंप दी गई थी।

गिरफ्तारी और बरामदगी,

पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के तहत, सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक परमवीर के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक दलबीर सिंह और उनकी टीम ने तकनीकी संसाधनों व साक्ष्यों का
कुशलतापूर्वक उपयोग करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी मोहित उर्फ गोल गप्पा निवासी: डेहा कॉलोनी, अम्बाला शहर, जिला अम्बाला को गिरफ्तार किया।

आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान की गई गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है, जिसमें चार चांदी के कड़े,
एक चांदी की अंगूठी,एक सोने की नोज पिन तथा
70,000/- रुपये नकद राशी शामिल है।

न्यायिक कार्रवाई,

पुलिस ने रिमांड और रिकवरी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में दोबारा पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अम्बाला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। Haryana Police

02/08/2026

गलती किसकी जरूर बताएं!!

इंद्री  / गढ़ी बीरबल  चौगावां से खूंखनी रोड पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक कार ने बाइक को टक्कर ...
02/08/2026

इंद्री / गढ़ी बीरबल चौगावां से खूंखनी रोड पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक पर एक छोटा बच्चा भी मौजूद था, उसे भी भी चोटें आई हैं। घायलों को एक निजी वाहन के द्वारा इंद्री नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, गर्ल व्यक्ति को बयाना के बताए जा रहे हैं

ट्रेन के नीचे आने से युवक और युवती की मौत  शाहाबाद ऋषि मारकंडेश्वर दरिया के साथ रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसामामला सुसाइड का ...
02/08/2026

ट्रेन के नीचे आने से युवक और युवती की मौत
शाहाबाद ऋषि मारकंडेश्वर दरिया के साथ रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा

मामला सुसाइड का है या अन्य कोई कारण : पुलिस कर रही जांच

02/08/2026

कृपया आप नोट करें
कावड़ यात्रा चली हुई है। कोई भी ऐसी वीडियो कहीं बाहर एरिया की शेयर ना करें जिससे बिना वजह कावड़िये भड़क जाएं और स्थिति गंभीर बने। किसी भी गंभीर खबर की कन्फर्म करने बाद ही शेयर करें।
धन्यवाद

02/08/2026

रादौर में शनिवार की सुबह लगभग 5 बजे एसके रोड पर करण ढाबे के सामने थार व ट्रेक्टर-ट्रॉली की टक्कर का सीसी टीवी फुटेज हुई वायरल ।

Address

Indri

Telephone

+919467340673

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indri24 news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Indri24 news:

Shortcuts

Share