jeenasirftereliyeofficial

jeenasirftereliyeofficial You Are The Only Hope Of My Life❣️
◆ ••••• ◆ N ◆ ••••• ◆ R ◆ •••• ◆

लेकिन अपने देश को ईमानदारी से बेहतर बनाकरउन्हें सच्ची श्रद्धांजलि जरूर दे सकते हैं।🇮🇳❤️मेरा देश, मेरी शान।मेरी मिट्टी, म...
15/08/2026

लेकिन अपने देश को ईमानदारी से बेहतर बनाकर
उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि जरूर दे सकते हैं।🇮🇳❤️
मेरा देश, मेरी शान।
मेरी मिट्टी, मेरी पहचान।

ज़िंदगी में कुछ रिश्ते समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन उनकी अच्छी यादें हमेशा दिल में रहती हैं आपके इस खास दिन पर बस यही द...
24/07/2026

ज़िंदगी में कुछ रिश्ते समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन उनकी अच्छी यादें हमेशा दिल में रहती हैं आपके इस खास दिन पर बस यही दुआ है कि आपकी ज़िंदगी हमेशा खुशियाँ, प्यार, सुकून और सफलता से भरी रहे ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ, खुश और सुरक्षित रखे आपके सभी सपने पूरे हों और हर नया दिन आपके लिए नई खुशियाँ लेकर आए आप मेरी पहली या दूसरी मोहब्बत नहीं थे आप मेरी वो मोहब्बत थे जो ना मुझे उससे पहले किसी से हुवा ना उसके बाद किसी से होगा कुछ लोग जिंदगी में सिर्फ एक बार मिलते हैं और दिल पर इस तरह अपना नाम लिख जाते हैं की फिर किसी और के लिए जगह ही नहीं बचती आप मेरी आदत नहीं थे आप मेरी रूह का हिस्सा थे इसलिए आपके जाने के बाद भी मोहब्बत का मतलब आज तक आपसे जुड़ा हुआ है
कुछ लोग ज़िंदगी से दूर हो जाते हैं लेकिन दिल की दुआओँ से कभी दूर नहीं होते आपकी जगह अब मेरी ज़िंदगी पहले जैसी ही है आपकी खुशियों की दुआ आज भी दिल से निकलती है इस खास दिन पर बस यही चाहता हूँ कि आपकी ज़िंदगी हमेशा खुशियों से भरी रहे आपके चेहरे की मुस्कान कभी कम न हो और ईश्वर आपको हर वो खुशी दे जिसकी आप हकदार हो।

ज़िंदगी के इस मोड़ पर आकर सब कुछ इतना शांत और अकेला हो जाएगा कभी सोचा नहीं था ​हर रोज़ आपकी यादें वो बातें सामने आ जाते हैं दिल रोता है पर आवाज़ बाहर नहीं आती यह जानते हुए भी कि अब आप कभी वापस नहीं आओगे ​दर्द इस बात का नहीं कि आप दूर हो गए दर्द इस बात का है कि अब चाह कर भी आपको अपना नहीं कह सकता आपकी खुशी की दुआ तो हमेशा रहेगी पर इस खालीपन को कैसे भरूँ यह समझ नहीं आता आपके जाने के बाद सब कुछ वैसा ही है बस एक सन्नाटा छा गया है जो कभी ख़त्म नहीं होता लोग सोचते हैं मैं आगे बढ़ गया हूँ लेकिन सच तो यह है कि मैं वहीं ठहर गया हूँ जहाँ आपने हाथ छोड़ा था।

रोज़ दिल आपको याद करता है पर अब ना तो आपको पुकारने का हक़ है और ना ही रोकने की वजह यह दर्द किसी को बता भी नहीं सकता बस ख़ामोशी से सहना पड़ता है किस्मत का भी अजीब खेल है जिसके साथ पूरी ज़िंदगी बिताने के सपने देखे थे वो आज हमसे बहुत दूर चला गया है आपके साथ बिताया हर लम्हा मेरी आँखों के सामने एक अधूरी कहानी की तरह घूमता रहता है ​दिल बार-बार पूछता है कि क्या वाकई सब ख़त्म हो गया जवाब जानता हूँ फिर भी इस सच को स्वीकार करना हर दिन मुश्किल होता है आपसे कोई शिकायत नहीं है बस इस बात का मलाल है कि काश हमारी तकदीर में एक होना लिखा होता ​आपकी ख़ुशी के लिए रोज़ दुआ करता हूँ पर हर दुआ के साथ आँखों में आँसू आ जाते हैं आप खुश रहो बस यही चाहता हूँ चाहे मेरी ज़िंदगी में कितनी भी ख़ामोशी क्यों न रह जाए।

शायद अब हमारे रास्ते अलग हैं लेकिन आपकी अच्छी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी कभी सोचा था कि आपके हर जन्मदिन पर आपके साथ रहूँगा लेकिन ज़िंदगी ने कुछ और ही लिख दिया फिर भी सच यही है कि कुछ रिश्ते खत्म हो जाते हैं पर उनकी जगह दिल में कभी खाली नहीं होती आज भी आपके लिए वही दुआ है कि आपकी ज़िंदगी में कभी कोई कमी न रहे आप मेरी ज़िंदगी का एक खूबसूरत हिस्सा थे हो सकता है अब सिर्फ़ यादों में हो लेकिन उन यादों की अहमियत आज भी कम नहीं हुई
ज़िंदगी के इस नए सफ़र में आपको हर कदम पर सुख, शांति और अपनों का साथ मिले आपका आने वाला हर साल पहले से भी ज़्यादा खूबसूरत और यादगार हो।
जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ हमेशा खुश रहना मेरी यही सबसे सच्ची दुआ है हमेशा मुस्कराते रहो और खुश रहो अपना ख़याल रखना।❤️🥹
🌍

आपके...!
प्रेम के कर्जदार रहेंगे हम...
जिस ने ये जानते हुवे भी प्रेम किया की...
हम उसके हिस्से में कभी नहीं लिखे जायेंगे ...!!
◆ •••• ◆ N ◆ ••••• ◆ R ◆ •••• ◆


नदीम खान✍️

Please Subscribe My YouTube Channel 👇
https://youtube.com/?si=Pr3ExWgTuUhGGU6y
Jeena Sirf Tere Liye

आज हमारे प्यारे भांजे साहब हम सब के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले "हमजा खान" का जन्मदिन है वो आज पूरे 4 साल के हो गए है...
02/07/2026

आज हमारे प्यारे भांजे साहब हम सब के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले "हमजा खान" का जन्मदिन है वो आज पूरे 4 साल के हो गए हैं साल दर साल आप यूँ ही बड़े होते जाएँ आज के इस खास दिन पर मेरी दुआ है कि तुम ताउम्र चांद की तरह रोशन रहो और तारों की तरह जगमगाते रहो अल्लाह तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां दे अल्लाह का लाख-लाख शुक्र है की उस ने हमारे लिए तुम जैसा नायाब तोहफा भेजा भांजे के रूप में तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर हम खुशकिस्मत महसूस करते हैं खुदा हर बुरी नजर से तुम को दूर रखे हमेशा मुस्कुराते रहो तुम मेरे लिए पहले भी अनमोल थे और हमेशा रहोगे |

उसकी शादी वाली रात में बाहर निकलते वक्त एक बार भी पीछे नहीं देखा डर था अगर मैंने उसे एक पल भी देखा या कॉल करने की कोशिश ...
15/06/2026

उसकी शादी वाली रात में बाहर निकलते वक्त एक बार भी पीछे नहीं देखा डर था अगर मैंने उसे एक पल भी देखा या कॉल करने की कोशिश की तो शायद खुद को रोक नहीं पाऊंगा रात बहुत ठंड थी चारों तरफ सन्नाटा था अकेला बाहर बैठा था किसी से बिना कुछ बताए अकेले एक जगह बैठ कर बीते हुए कल को याद करके कभी-कभी आंखें नम हो जाती थी वो चेहरा वो यादें वो बातें सब मेरे नजरों के सामने घूम रहे थे कानों में आवाजें गूंज रही थी मेरी दुनिया वीरान हो रही थी जैसे कोई हमसे कह रहा था ये सब एक सपना है सुबह सब ठीक हो जाएगा लेकिन वो सपना नहीं हकीकत था खुद को सम्भालने की कोशिश कर रहा था उस कड़ाके की ठंड की रात ऐसी बीत गई पता ही नहीं चला सड़क खाली थी और उस रात में पहली बार समझा इंसान बाहर से कितना भी स्ट्रांग दिखे अंदर से बिखर कर भी चल सकता है उसके जाने के बाद मैंने जिंदगी को नॉर्मल बनाने की बहुत कोशिश कि काम लंबा कर दिया नए लोगों से मिला कभी-कभी तो हंसा भी पर वो हंसी मेरी नहीं होती थी दिल में उसकी यादें अभी भी जिंदा थी बिल्कुल चुप बिल्कुल शांत जैसे कोई पुरानी आदत जो छोड़ने पर भी नहीं छूटती फिर जैसे किसी ने धीरे से कह दिया हो तुम अब उसकी कहानी का हिस्सा नहीं हो मैं उससे कभी नहीं बता पाया की उसकी हर छोटी बात रात के 2 बजे की कॉल्स उसकी थकावट भरी आवाज उसके रोते हुए रुक-रुक कर बोलने वाले शब्द सब मेरे अंदर कच्चे धागों की तरह बंध गए थे पर मैं चूप रहा हमेशा की तरह उसके चेहरे पर वो मुस्कान जिसके लिए मैं कभी दुआ करता था मैं जा सकता था |

एक सिंपल "हाँ" बोल सकता था पर पता नहीं क्यों हिम्मत नहीं हए उसके पास जाने की शायद इसलिए क्योंकि कुछ लोग हमारी जिंदगी में हमेशा के लिए नहीं आते बस एक बार आते हैं और हमें वो बना जाते हैं जो हम कभी थे ही नहीं मेैं वहाँ से निकल गया चुपचाप और तब समझा प्यार हमेशा पाना नहीं होता कभी-कभी सिर्फ छुपकर उनके लिए खुश हो जाना होता है आज भी जब जिंदगी थोड़ी शांत होती है मैं उसका नाम अपने दिमाग में धीरे से बोलता हूँ बस एक बार फिर चुप हो जाता हूं कुछ कहानियां वापस नहीं आती पर उनकी यादें वो कभी कहीं नहीं जाती अपना दुःख अपना दर्द अपनी पीड़ा किसी को बता नहीं पाता था जिसके साथ पूरी जिंदगी बिताने के सपने देखे हों वही इंसान जब जिंदगी से चला जाता है तो बहुत तकलीफ होती है मैं उस तकलीफ को उस दर्द अपनी खामोशियों में छुपा रखा था शायद इस लिए किसी को पता न चले उस दर्द से बाहर निकलना इतना आसान भी नहीं है जिंदगी संग बिताने के बहुत सारे उपाय सोचे थे लेकिन बिछड़ने के बाद जीने का उपाय नहीं सोचा था शायद इसी वजह जिंदगी इतनी तकलीफ में गुजर रही है किसी को बता नहीं पाते इसका मतलब ये थोड़ी है जिंदगी में कोई तकलीफ नहीं है जिंदगी जीने की चाह खत्म हो गई बाहर से हंसता हुआ इंसान अंदर से बिल्कुल टूट चुका होता है सबके के सामने बात करके अक्सर तन्हाई में खामोश रहता है |

बिछड़ने के दिन से मैंने आपको और चाहा है...
ठीक उसी तरह, जैसे...
किसी की मृत्यु निकट हो और जीने की चाह बढ़ जाए ।❤️
◆ •••• ◆ N ◆ ••••• ◆ R ◆ •••• ◆


नदीम खान✍️

Please Subscribe My YouTube Channel 👇
https://youtube.com/?si=Pr3ExWgTuUhGGU6y
Jeena Sirf Tere Liye

अक्सर हम रोज़मर्रा की बातों में वो सब नहीं कह पाते जो दिल के किसी कोने में छुपा होता है इसलिए आज सोचा कि अपनी सारी मोहब्...
20/05/2026

अक्सर हम रोज़मर्रा की बातों में वो सब नहीं कह पाते जो दिल के किसी कोने में छुपा होता है इसलिए आज सोचा कि अपनी सारी मोहब्बत को अपने शब्दों में पिरो दूँ
​सच कहूँ तो जब से आप मेरी ज़िंदगी में आए हो सब कुछ बदल गया है ज़िंदगी पहले भी चल रही थी लेकिन आपके आने के बाद मुझे समझ आया कि जीने और खुश रहने में क्या फर्क होता है आपकी एक मुस्कुराहट मेरे पूरे दिन की थकान और फिक्र को पल भर में दूर कर देती है ​हमेशा ऐसा नहीं होता कि हम पास हों कभी-कभी फासले भी होते हैं लेकिन इन दूरियों ने मुझे एक बात बहुत अच्छी तरह सिखा दी है मोहब्बत पास रहने का नाम नहीं बल्कि एक-दूसरे को महसूस करने का नाम है मैं कहीं भी रहूँ किसी भी काम में मसरूफ रहूँ मेरा दिल हमेशा आपकी तरफ ही खिंचा चला आता है आपकी फिक्र करना आपके बारे में सोचना अब मेरी आदत नहीं मेरी इबादत बन चुका है।

​मैं आपसे वादा तो नहीं करता कि मैं आपको दुनिया के सारे सुख दे दूँगा लेकिन हाँ यह वादा ज़रूर करता हूँ कि ज़िंदगी के हर अच्छे-बुरे मोड़ पर हर सुख-दुख में मैं आपका हाथ थामे आपके साथ खड़ा रहूँगा आपकी आँखों में कभी उदासी की नमी नहीं आने दूँगा और अगर कभी आई भी तो उसे दूर करने की सबसे पहली कोशिश मेरी होगी​आप जैसी हो बिल्कुल वैसी ही मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान हो मुझे आपकी सादगी से आपकी बातों से और यहाँ तक कि आपकी छोटी-मोटी नादानियों से भी बेइंतहा प्यार है ​बस यही कहना था कि आप मेरे लिए बहुत खास हो इतनी खास कि शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहना क्योंकि आपकी खुशी में ही मेरी पूरी कायनात बसती है प्यार में आपके कोई कमी नहीं परवाह में कोई कमी नहीं इज्जत देने में कोई कमी नहीं मेरे दिल का हाल समझने में कोई कमी नहीं कभी–कभी मुझे ऐसा लगता है की शायद जितना प्यार मैं आपको देता हूं इस से कई ज्यादा आप Deserve करते हो |

आपने कहा था मेरे बाद किसी से प्यार मत करना ,
मैं अपनी कहानी में तुम्हें आखिरी मोहब्बत लिखूँगा।
◆ •••• ◆ N ◆ ••••• ◆ R ◆ •••• ◆


नदीम खान✍️

Please Subscribe My YouTube Channel 👇
https://youtube.com/?si=Pr3ExWgTuUhGGU6y
Jeena Sirf Tere Liye

"माँ" आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया बल्कि मुझे एक अच्छा इंसान बनना भी सिखाया है मेरी हर छोटी-बड़ी सफलता के पीछे आपका ...
10/05/2026

"माँ" आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया बल्कि मुझे एक अच्छा इंसान बनना भी सिखाया है मेरी हर छोटी-बड़ी सफलता के पीछे आपका ही हाथ है ज़िंदगी की हर मुश्किल में मेरा साथ देने के लिए और मुझे खुद पर यकीन दिलाते रहने के लिए शुक्रिया आप दुनिया की सबसे अच्छी माँ हैं।

​चाहे मैं कितना भी बड़ा क्यों न हो जाऊं मुझे हमेशा आपकी डांट और दुलार की ज़रूरत रहेगी​ "माँ" मैंने शब्दों को बहुत पढ़ा और लिखा है लेकिन जब भी "सुकून" लिखने की बारी आई मैंने हमेशा आपका नाम लिखा है दुनिया के लिए आप एक इंसान हो सकती हैं, लेकिन मेरे लिए आप पूरी दुनिया हैं। मेरी हिम्मत और मेरी पहचान हैं |

चलती फिरती हुई आँखों से अज़ाँ देखी है, मैंने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है।
(मुनव्वर राना)

क्रिकेट की दुनिया के असली 'हिटमैन' और मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी, कप्तान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं! ईश्वर करे आपक...
30/04/2026

क्रिकेट की दुनिया के असली 'हिटमैन' और मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी, कप्तान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं!

ईश्वर करे आपका बल्ला इसी तरह रनों की बरसात करता रहे और आप भारत को और भी ऊंचाइयों पर ले जाएं एक बेहतरीन कप्तान और उससे भी शानदार बल्लेबाज आपकी पुल शॉट देखने का मजा ही कुछ और है मैदान पर आपकी क्लास और कप्तानी दोनों ही लाजवाब है |
Rohit Sharma

आज जब मैं ये लिख रहा हूँ तो मेरे पास शब्दों की थोड़ी कमी सी महसूस हो रही है वैसे तो हम बातें करते हैं लेकिन जो बातें दिल...
29/04/2026

आज जब मैं ये लिख रहा हूँ तो मेरे पास शब्दों की थोड़ी कमी सी महसूस हो रही है वैसे तो हम बातें करते हैं लेकिन जो बातें दिल की गहराई में दबी होती हैं उन्हें लिख कर बताने का मज़ा ही कुछ और है ​मैं बस आपको ये बताना चाहता हूँ कि आप मेरी ज़िंदगी का वो खूबसूरत हिस्सा हो जिसके बिना मैं अधूरा हूँ आपकी मुस्कुराहट मेरी हर थकान मिटा देती है और आपकी आवाज़ मेरे कानों में किसी सुकून भरे संगीत की तरह घुलती है ​"मोहब्बत क्या है" ये मुझे आपसे मिलने के बाद समझ आया यह सिर्फ साथ होना नहीं है बल्कि एक-दूसरे के ख्यालों में खोए रहना और एक-दूसरे की खुशी में अपनी दुनिया ढूँढ लेना है ​मैं खुशनसीब हूँ कि मुझे आपका साथ मिला आपकी सादगी आपका मुझसे रूठना और फिर मान जाना और वो छोटी-छोटी बातें जिनमें आप मेरा ख्याल रखती हो यही सब तो मुझे आपका और भी ज़्यादा दीवाना बना देता है ​मैं वादा करता हूँ कि हालात चाहे जैसे भी हों मेरा हाथ हमेशा आपके हाथ में रहेगा मैं आपको दुनिया की हर खुशी देना चाहता हूँ क्योंकि आप उसके हकदार हो।

​माना कि फासले थोड़े बढ़ गए हैं और आजकल हमारी उतनी बात नहीं होती पर इसका मतलब यह कतई नहीं कि मैं आपको भूल गया हूँ सच तो यह है कि खामोशी के इन लम्हों में भी जिक्र सिर्फ आपका ही होता है आप मेरी ज़िंदगी की वो हकीकत हो जिसे न वक्त बदल सकता है और न ही दूरियां धुंधला कर सकती हैं दूर हूँ पर हर पल आपके पास हूँ बात नहीं होती तो क्या हुआ यादें आज भी ताज़ा हैं दूरी कितनी भी हो, इस दिल में तेरा ही ठिकाना है बिना कहे आपको चाहने का अपना ही एक अंदाज़ है ये मत समझना कि बातचीत कम होने से मेरा प्यार कम हो गया है कभी-कभी हालात साथ नहीं देते पर मेरा दिल हमेशा आपके साथ धड़कता है मैं दूर ज़रूर हूँ लेकिन मेरी हर सोच हर दुआ और हर याद सिर्फ आपके नाम है आप मेरे कल भी थे और आने वाले कल भी रहोगे रिश्ता बातों से नहीं जज्बातों से निभाया जाता है और मेरे जज्बात आज भी आपके लिए उतने ही गहरे हैं दूरी जिस्मों की है रूह तो आज भी जुड़ी हुई है अक्सर जो बातें लफ्ज़ों में नहीं आ पातीं वो यादों में सबसे ज़्यादा सुकून देती हैं।

आपके लिए तो अपनी साँसे भी गिरवी रख दूँ ,
आपसे ज्यादा कीमती मेरे लिए और क्या हो सकता है।
◆ •••• ◆ N ◆ ••••• ◆ R ◆ •••• ◆


नदीम खान✍️

Please Subscribe My YouTube Channel 👇
https://youtube.com/?si=Pr3ExWgTuUhGGU6y
Jeena Sirf Tere Liye

कलम के बादशाह समानता स्वतंत्रता और बंधुत्व के प्रतीक भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की ह...
14/04/2026

कलम के बादशाह समानता स्वतंत्रता और बंधुत्व के प्रतीक भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
​शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो बाबासाहेब के इस मंत्र को जीवन में उतारें
​सिर ऊँचा करके जीना सिखाया बाबासाहेब ने शिक्षा का महत्व बताया बाबासाहेब ने संविधान केवल एक वकील का दस्तावेज नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का एक माध्यम है |

"ये इतिहास से नहीं इतिहास इनसे बना है"
👑 Of India 🇮🇳
❤️

Address

Duphediya
Itwa
272192

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when jeenasirftereliyeofficial posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to jeenasirftereliyeofficial:

Shortcuts

Share

Category