Anil Kapoor Nishad samajsevi Siddharthnagar

Anil Kapoor Nishad samajsevi Siddharthnagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Anil Kapoor Nishad samajsevi Siddharthnagar, Media/News Company, Navel post Bajarabhari. thana , mishroliya, Itwa.

सुल्तानपुर में अजय तिवारी के साथ मारपीट का आरोप, पिता की भी हुई मौतसुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र से सामने आया यह मा...
11/08/2026

सुल्तानपुर में अजय तिवारी के साथ मारपीट का आरोप, पिता की भी हुई मौत

सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र से सामने आया यह मामला बेहद गंभीर है। परिजनों के अनुसार, संविदा विद्युतकर्मी अजय तिवारी को बिना ठोस प्रमाण के कथित तौर पर उपकेंद्र से जबरन ले जाया गया।

आरोप है कि उन्हें पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। गंभीर हालत में अजय तिवारी का लखनऊ में इलाज चल रहा है।

परिजनों का कहना है कि घटना के सदमे के बीच अजय तिवारी के पिता की भी दुखद मौत हो गई।

सवर्ण आर्मी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

संगठन की मांग है कि मारपीट, जबरन ले जाने और बंधक बनाने के आरोपों की जांच हो तथा प्रत्येक आरोपी की भूमिका तय की जाए।

साथ ही पिता की मौत की परिस्थितियों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

Disclaimer: यह पोस्ट परिजनों और संगठन द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र/आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। किसी को दोषी ठहराना न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उचित होगा।

ऑनलाइन प्यार के चक्कर में घर से भागने वाली लड़कियां इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें,, कहीं आपका प्रेमी भी आपको कोलकाता या भाग...
11/08/2026

ऑनलाइन प्यार के चक्कर में घर से भागने वाली लड़कियां इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें,, कहीं आपका प्रेमी भी आपको कोलकाता या भागलपुर की रेड लाइट इलाके में ना बेच दे 👇

भाई की डांट से नाराज होकर घर से निकली 12वीं की एक छात्रा की जिंदगी अगले 85 दिनों में नरक बन गई।

मुजफ्फरपुर जंक्शन से वह अपने इंस्टाग्राम के एक जान परिचय के लड़के के साथ कोलकाता चली गई जहां उसे लड़के ने उसको सोनागाछी रेड लाइट एरिया में बेच दिया, तकरीबन 50 दिन बाद सोनागाछी के मानव तस्करों ने उसको भागलपुर के रेड लाइट इलाके में मोटी रकम में बेच दिया

भागलपुर में उस लड़की ने अपनी आपबीती एक कस्टमर को सुनाई, उसने गोपनीय तरीके से पुलिस को सूचना दी जिसके बाद महिला SI पूजा कुमारी वहां पर मय फोर्स के साथ पहुंची

इस दौरान मानव तस्करों ने उनका रास्ता रोक लिया, जिसके बाद महिला SI पूजा कुमारी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाल कर तस्कर की कनपटी पर रख दी और फिल्मी स्टाइल में लड़की को रेस्क्यू कर लिया।



वारदात कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ले में हुई। मृतक शालिनी यादव (29) शहर के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं। उनके पत...
09/08/2026

वारदात कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ले में हुई। मृतक शालिनी यादव (29) शहर के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं। उनके पति दिलीप कुमार यादव (31) चक अलीपुर के प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक हैं। दोनों की शादी 3 दिसंबर 2017 को हुई थी। उनका एक 7 साल का बेटा है, जो घटना के समय घर पर नहीं था।

दोनों पिछले 9 महीने से नासिरपीर में किराए के मकान में रह रहे थे। शालिनी के पिता धर्म सिंह यादव जखनी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान हैं। दिलीप का पैतृक गांव शहर से 32 किमी दूर असोथर है।

घटना कैसे हुई?
शनिवार सुबह करीब 8 बजे दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बात मारपीट तक पहुंच गई। पति ने हमला किया। पत्नी जमीन पर गिर गईं।

इसके बाद दिलीप ने ससुराल वालों को कॉल कर बताया कि शालिनी टब में गिर गई हैं। ससुराल वाले जब घर पहुंचे तो दरवाजा खुला था और शालिनी की लाश फर्श पर पड़ी मिली। पास में हथियार भी था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस महिला को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। दोपहर करीब 12 बजे शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पिता का आरोप

शालिनी के पिता धर्म सिंह यादव ने कहा कि बेटी ने उन्हें बताया था कि दामाद का उनके स्कूल की एक टीचर से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने कई बार दामाद को समझाया था, लेकिन बात यहां तक पहुंच जाएगी, इसकी कल्पना नहीं की थी।
मां फूलमती ने बताया कि दामाद ने सुबह कॉल कर टब में गिरने की बात कही। बेटी का फोन नहीं उठा तो वे तुरंत घर पहुंचे और लाश देखी।

पुलिस कार्रवाई

डीएसपी प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आसपास के मकानों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पिता की शिकायत पर केस दर्ज हो चुका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी ने शुरू में सीढ़ियों से फिसलकर गिरने की बात कही, लेकिन हथियार को लेकर कोई जवाब नहीं दे सका।


#सोशल मीडिया प्राप्त जानकारी

09/08/2026

 #अंधा_इश्क♥️उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक महिला ने बेटी और बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की ह_या कर दी. जानकारी स...
09/08/2026

#अंधा_इश्क♥️उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक महिला ने बेटी और बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की ह_या कर दी. जानकारी सामने आ रही है कि पति ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था और इस रिश्ते को लेकर आपत्ति जताई थी.महिला के जेठ ने आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.साथ ही पुलिस ने शव की तलाश के लिए अक्रूर जंगल और घाट पर सर्च ऑपरेशन चलाया. घर की भी तलाशी ली गई. लेकिन न ही शव मिला और न ही कोई सुराग.
जयसिंहपुरा के राधा कृष्ण वाटिका के रहने वाले रामबाबू यानी आरोपी महिला के जेठ का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनका छोटा भाई मनोज सोनी 18 अप्रैल की रात को पत्नी से विवाद के बाद लापता हो गए ते. उसकी पत्नी नैना ने 21 अप्रैल को गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अगले ही दिन इसे वापस ले लिया. इसके बाद रामबाबू ने 9 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस से अपने भाई को ढूंढने का अनुरोध किया. लेकिन पुलिस के द्वारा कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई.
इस बीच 7 जून को नैना घर में ताला लगाकर अपनी छोटी बेटी को साथ लेकर चली गई. घर पर ताला लगा देखकर परिवार ने न्याय के लिए एसएसपी से गुहार लगाई और मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई.


#सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी

क्या से क्या हो गए देखते देखते…..
09/08/2026

क्या से क्या हो गए देखते देखते…..

Good morning my dear friend
09/08/2026

Good morning my dear friend

08/08/2026

पुलिस के अनुसार, गायघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 10 मई की रात भाई की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी. वह मुज...
08/08/2026

पुलिस के अनुसार, गायघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 10 मई की रात भाई की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी. वह मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अकेली बैठी रो रही थी. इसी दौरान एक युवक ने उससे सहानुभूति जताई और कोलकाता में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया. छात्रा उसके बहकावे में आ गई और उसके साथ चली गई.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कोलकाता पहुंचते ही उसे बेच दिया गया. वहां उसे बेहोशी की दवा देकर यौन शोषण किया गया. कई बार भूखा रखा गया और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. करीब एक महीने बाद तस्करों ने उसे भागलपुर के रेड लाइट एरिया में फिर बेच दिया, जहां उसके साथ लगातार अत्याचार होता रहा.12 मई को छात्रा के भाई ने गायघाट थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस को एक तस्वीर के जरिए महत्वपूर्ण सुराग मिला.इस इनपुट के आधार पर पुलिस टीम भागलपुर जिले के इशीपुर बरहट थाना क्षेत्र के सिवानपुर गांव पहुंची. करीब 35 मिनट तक रेकी करने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. पुलिस को देखते ही तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन करीब 52 मिनट तक चले अभियान के बाद छात्रा को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया.
रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस ने नालंदा जिले की एक अन्य अपहृत किशोरी को भी मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया. दोनों लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और उन्हें संरक्षण में रखा गया.पुलिस का मानना है कि यह किसी संगठित मानव तस्करी गिरोह का मामला है. फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 #गज़ब_हो_गया😱भोपाल से जुड़ी एक कथित घटना सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है. इस घटना को जानकर आपके पोरों तले जमीन खिसक...
08/08/2026

#गज़ब_हो_गया😱भोपाल से जुड़ी एक कथित घटना सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है. इस घटना को जानकर आपके पोरों तले जमीन खिसक जाएगी. वायरल दावे के मुताबिक, प्रमोद प्रसाद नाम के एक व्यक्ति को लगा कि उनकी पत्नी अपने मायके चली गई हैं.इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर ₹3000 खर्च करके एक लड़की को मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला है.वायरल दावे के अनुसार, एक व्यक्ति ने ऑनलाइन संपर्क के माध्यम से 3,000 रुपये देकर एक महिला को बुलाया, लेकिन मिलने पर पता चला कि वो उसकी अपनी पत्नी थी. इसके बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया. बताया जा रहा है कि पति को पहले लगा था कि उसकी पत्नी मायके गई हुई है. बाद में हुई जांच के दौरान कथित तौर पर यह जानकारी सामने आई कि वो पति की जानकारी के बिना दूसरे नाम से ऑनलाइन गतिविधियां कर रही थी. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू की गई.
घटना की कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे पति-पत्नी के बीच भरोसे की कमी से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे गलतफहमी और जल्दबाजी का नतीजा मान रहे हैं. कई लोगों के मन में यह सवाल भी है कि आखिर पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया और पति ने बिना पूरी जानकारी के ऐसा निर्णय क्यों लिया. यह सबसे महत्वपूर्ण सवाल है. फिलहाल यह कहानी मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर वायरल दावों के आधार पर सामने आई है. उपलब्ध जानकारी के आधार पर इस घटना के सभी तथ्यों की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं मानी जा सकती.

Address

Navel Post Bajarabhari. Thana , Mishroliya
Itwa
272192

Telephone

+919833699297

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anil Kapoor Nishad samajsevi Siddharthnagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Anil Kapoor Nishad samajsevi Siddharthnagar:

Shortcuts

Share