Betul live

Betul live यह हमारा पेज बैतूल लाइव नाम से न्यूज़ समाचार जानकारी एवं संदेश हेतु बनाया गया है जिसमें बैतूल जिला एवं समस्त प्रदेश के समाचार प्रसारित किया जाएगा

30/06/2026

Weather update Madhya Pradesh 30 जून
मध्य प्रदेश मौसम अपडेट (29 जून से 02 जुलाई 2026)

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है। 28 जून से 01 जुलाई के बीच अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे तथा कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। कई इलाकों में 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की संभावना भी रहेगी।

📅 दिनवार मौसम

🗓️ 29 जून

पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश की अच्छी संभावना।

भोपाल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम संभाग में गरज-चमक के साथ बौछारें।

तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा।

🗓️ 29 जून

कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश।

पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव।

तापमान में 2–4°C तक गिरावट महसूस हो सकती है।

🗓️ 30 जून

पूरे प्रदेश में बादलों का प्रभाव।

अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर बारिश।

किसानों के लिए मौसम अनुकूल रहने � ゚viralfbreelsfypシ゚viral

29/06/2026

19 महीने का एक मासूम... जिसे उसके माता-पिता इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन इलाज की जगह ऐसी लापरवाही हुई कि उसकी आंखों की रोशनी चली गई।19 महीने का एक मासूम... जिसे उसके माता-पिता इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन इलाज की जगह ऐसी लापरवाही हुई कि उसकी आंखों की रोशनी चली गई।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने आंखों की दवा की बजाय कफ साफ़ करने वाला ड्रॉप डाल दिया।

सवाल सिर्फ एक डॉक्टर की गलती का नहीं, उस व्यवस्था का है जहां गलती की कीमत अक्सर गरीबों को अपनी ज़िंदगी से चुकानी पड़ती है।

दुखद यह भी है कि अगर यही घटना किसी बड़े शहर या प्रभावशाली परिवार के साथ होती, तो शायद पूरे देश में हंगामा होता। लेकिन गरीब का दर्द अक्सर खबरों की भीड़ में दब जाता है।

सरकार बताए—आखिर जवाबदेही किसकी तय होगी? सरकारी अस्पताल भरोसे का केंद्र बनेंगे या लापरवाही का अड्डा?

गरीब की चुप्पी को उसकी मजबूरी मत समझिए, न्याय हर नागरिक का अधिकार है।

📍सागर, मध्यप्रदेश

29/06/2026

19 महीने का एक मासूम... जिसे उसके माता-पिता इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन इलाज की जगह ऐसी लापरवाही हुई कि उसकी आंखों की रोशनी चली गई।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने आंखों की दवा की बजाय कफ साफ़ करने वाला ड्रॉप डाल दिया।

सवाल सिर्फ एक डॉक्टर की गलती का नहीं, उस व्यवस्था का है जहां गलती की कीमत अक्सर गरीबों को अपनी ज़िंदगी से चुकानी पड़ती है।

दुखद यह भी है कि अगर यही घटना किसी बड़े शहर या प्रभावशाली परिवार के साथ होती, तो शायद पूरे देश में हंगामा होता। लेकिन गरीब का दर्द अक्सर खबरों की भीड़ में दब जाता है।

सरकार बताए—आखिर जवाबदेही किसकी तय होगी? सरकारी अस्पताल भरोसे का केंद्र बनेंगे या लापरवाही का अड्डा?

गरीब की चुप्पी को उसकी मजबूरी मत समझिए, न्याय हर नागरिक का अधिकार है।
सागर, मध्यप्रदेश

#सागर Janhit Pradesh CM Madhya Pradesh Collector Office Betul @

29/06/2026

बैतूल जिले के चिचोली के चुनाहजूरी मे सभी शिक्षक रहे अनुपस्थिति पालकों ने किया विरोध
बच्चों के पालकों ने वीडियो जारी कर सीएम मोहन यादव जी की अपील शिक्षा विभाग संबंधी शिक्षक अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे
15 जून से मध्य प्रदेश के सभी शासकीय स्कूल प्रारंभ हो चुके हैं जिसके बाद से स्कूल तो खुल गए लेकिन स्कूल में टीचर आना भूल गए जिसके तहत आज बैतूल जिले के चिचोली ब्लाक के चुनाव हजूरी ग्राम में की स्कूल में बच्चे उपस्थित है लेकिन टीचर एक भी उपस्थित नहीं रहा जिसको लेकर ग्रामवासियों एवं पलक जनों ने कम मोहन यादव के नाम अपील की की आप कुकुर खामला में खेत और अन्य चीज देखने तो आए लेकिन हमारे गांव में स्कूल की हालत देखने नहीं आ पाए इसके जिम्मेदार कौन ग्राम के सरपंच पति से भी स्कूल की समस्याएं के बारे में शिकायत की एवं शिक्षा विभाग बैतूल जिले के कलेक्टर से शिक्षा विभाग से स्कूल की व्यवस्था पर शिकायत दर्ज कर रहे वीडियो में पलक गण इसका जिम्मेदार कौन बच्चों के साथ कुछ अनहोनी घटना करती है घटती है तो इसकी जिम्मेदार कौन रहेगा स्कूल शिक्षा विभाग प्रशासन इस वीडियो को संज्ञान में ले एवं संबंधित अधिकारी कर शिक्षक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की कृपा करें

Betul live Collector Office Betul

29/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति

बैतूल जिले की भैंसदेही विधानसभा की झल्लार ग्राम पंचायत में मृत गौवंश के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप, राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने की कठोर कार्रवाई की मांग

बैतूल। भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र की झल्लार ग्राम पंचायत में मृत गौवंश के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी एवं उपलब्ध फोटो के अनुसार, एक मृत गाय को ग्राम पंचायत के कचरा वाहन के पीछे रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाया गया। इस घटना का वीडियो गौ सेवक एवं जागरूक युवक शिवा आर्य ने फोटो सामने लाया है वीडियो और फ़ोटोज़ के बाद स्थानीय ग्रामीणों, गौ सेवकों एवं राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,जैसे ही यह दृश्य लोगों की नजर में आया, ग्रामीणों एवं गौ सेवकों ने वाहन को रुकवाकर इस कृत्य का विरोध किया और संबंधित कर्मचारियों से आपत्ति दर्ज कराई।

राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक मालवीय ने कहा कि मृत गौवंश का भी सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। यदि वास्तव में ग्राम पंचायत द्वारा इस प्रकार मृत गौवंश को सड़क पर घसीटकर ले जाया गया है, तो यह न केवल मानवीय संवेदनाओं के विरुद्ध है, बल्कि समाज की धार्मिक भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है।

उन्होंने जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत) एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

राष्ट्रीय हिन्दू सेना की प्रमुख मांगें

* पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
* दोषी पाए जाने वाले सभी जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
* मृत गौवंश के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित नियमों का सभी ग्राम पंचायतों में सख्ती से पालन कराया जाए।
* भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

“गौ माता हमारी आस्था, संस्कृति एवं संवेदनाओं का प्रतीक हैं। उनके जीवन के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी उनका सम्मान बनाए रखना समाज और प्रशासन, दोनों की जिम्मेदारी है।”

29/06/2026

भोपाल नागपुर राजमार्ग पर तीन सड़क हादसे हुऐ
जिसमें एक ट्रक डिवाइडर पर पलटा था, वहीं दो बस आज सुबह तड़के मोहि घाट पर अनियंत्रित होकर पलटे जिसमें यात्रियों को गंभीर चोटें आयी


CM Madhya Pradesh Hemant Khandelwal Nitin Gadkari

➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार पहुंचेंगे हिल स्टेशन कुकरू➡️ रात्रि चौपाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम,...
26/06/2026

➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार पहुंचेंगे हिल स्टेशन कुकरू

➡️ रात्रि चौपाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेडिटेशन, महिला स्व-सहायता समूहों से संवाद और ‘मन की बात’ में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय प्रवास पर जिले के हिल स्टेशन कुकरू पहुंचेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ.यादव 27 जून की शाम 6 बजे कन्या हाई स्कूल भैंसदेही हेलीपैड पर पहुंचेंगे, जहां जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे रेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे सनसेट पॉइंट का अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत शाम 6:45 बजे ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रविवार 28 जून को मुख्यमंत्री प्रातः 6:30 बजे सनराइज एवं बुच प्वाइंट पर मेडिटेशन करेंगे। इसके बाद वे स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। सुबह 7:30 बजे पौधारोपण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कॉफी प्लांटेशन का प्रातः 8 बजे निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 10 बजे मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे तथा 11 बजे प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के सामूहिक श्रवण में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री कुकरू रेस्ट हाउस से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 12:10 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

➡️ अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले के सुप्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरु में आयोजित कार्यक्रम की समुचित तैयारियों का शुक्रवार को कमिश्नर श्री श्रीकांत बनोठ, आईजी श्री मिथलेश कुमार शुक्ल, डीआईजी श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और एसपी श्री वीरेंद्र जैन ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, रात्रि चौपाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेडिटेशन, महिला स्व-सहायता समूहों से संवाद और ‘मन की बात कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Narmadapuram Commissioner

#बैतूल

मुलताई में हुई नाबालिग से दुष्कर्म की घटना केस दर्ज
26/06/2026

मुलताई में हुई नाबालिग से दुष्कर्म की घटना
केस दर्ज

26/06/2026

Mp betul banur का Rto चेक पोस्ट का video हो रहा viral बदनाम कर दिया है
Mp के सभी Rto चेक पोस्ट बन्द होने के बाद भी विभाग की अलग ही ट्रेंड चल रहा है
Betul को 1000 रुपये लेने के लिए ट्रक को परेशान करते हैं आए दिन

Address

Jabalpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Betul live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share