01/06/2026
*रसैयादौना में चंद घंटों में बहाल हुई पेयजल व्यवस्था*
*पीएचई विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य कर दूर की समस्या*
मंडला- आपको बता दें कि- मंडला-डिंडौरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान अचानक क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन के कारण ग्राम रसैयादौना ( पंचायत खुड़िया ) में बाधित हुई पेयजल आपूर्ति को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने तत्परता दिखाते हुए बहाल कर दिया है- प्रशासन और विभाग की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से ग्रामीणों की समस्या का उसी दिन ( 1 जून ) कुछ ही घंटों के भीतर सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया गया शासन की नल- जल योजना के तहत ग्राम रसैयादौना में ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल मिल रहा थ- लेकिन एनएच / पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक मुख्य पाइपलाइन टूट गई- इससे सुबह के समय गांव की जल आपूर्ति ठप हो गई और असुविधा के कारण नाराज ग्रामीणों ने मंडला- डिंडौरी मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया- जैसे ही मामले की सूचना जिला प्रशासन और पीएचई विभाग को मिली- अधिकारी- कर्मचारी बिना समय गंवाए राहत दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए *मौके पर पहुंचे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर* और सहायक यंत्री श्री विनेश उइके के कुशल नेतृत्व में तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू किया- अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें जल्द से जल्द पानी सप्लाई शुरू करने का भरोसा दिलाया- सड़क निर्माण एजेंसी और पीएचई के आपसी तालमेल से टूटी पाइप को तुरंत जोड़ दिया गया और नल- जल योजना के माध्यम से गांव में दोबारा सुचारू रूप से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई- पानी आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और चक्का जाम समाप्त कर दिया- इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर नायब तहसीलदार श्री राम सिंह ओड़ाली- ग्राम पंचायत सचिव- एनएच / पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे- पीएचई विभाग ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि भविष्य में सड़क या अन्य विकास कार्यों के दौरान पेयजल ढांचे को कोई नुकसान न पहुंचे- इसके लिए निर्माण एजेंसियों के साथ मजबूत समन्वय बनाया जा रहा है- अधिकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में कोई तकनीकी समस्या आती भी है- तो उसे तत्काल सुधारकर ग्रामीणों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा- प्रशासन के इस सकारात्मक और त्वरित रवैये की ग्रामीणों ने भी सराहना की है