23/05/2026
जबलपुर:-( केवल न्यूज़)जबलपुर के निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम से अनमोल पोर्टल, एएनसी पीएनसी रजिस्ट्रेशन, एनसीडी, टीकाकरण एचएमआईएस सहित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी हेतु बैठक सम्पन्न हुई।*
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए थे निर्देश*
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के द्वारा दीये गये निर्देश के परिपालन में प्रायवेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त नही हो रही है जिससे कलेक्टर महोदय के द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है।
जिस हेतु निजी अस्पतालों से प्रति माह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, अनमोल पोर्टल, एएनसी पीएनसी रजिस्ट्रेशन, एनसीडी, टीकाकरण एचएमआईएस टीबी एक्सरे आदि स्वास्थ्य कार्यक्रम की रिपोर्ट की जानकारी माह वार प्राप्त किया जाना है।
इसी आदेश के परिपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी की उपस्थिति में शहरी स्वास्थ्य संस्था यूपीएचसी स्नेहनगर /उखरी/शांतिनगर/घमापुर/उखरी/ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी साथ ही संबंधित क्षेत्र में संचालित प्रायवेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम के प्रतिनिधि / पी.आर. ओ. को आज दिनाँक 23 मई 2026 शनिवार को स्वामी विवेकानंद सभागार जिला चिकित्सालय विक्टोरिया मे बैठक आहूत की गयी तथा तत्संबंध में उक्त अनुसार जानकारी ली गयी। समस्त निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम को निर्देशित किया गया कि उक्त सभी रिपोर्ट समय पर जिला चिकित्सालय को भेजें तथा समस्त जानकारी को पोर्टल पर इंद्राज करना सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनीता उप्पल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर विनोद गुप्ता, डॉ आदर्श बिश्नोई, डॉ अमजद खान तथा समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।