Baz Media

Baz Media Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Baz Media, Media/News Company, Jabalpur.

बाज मीडिया, मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से संचालित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेब पोर्टल Bazmedia.in के माध्यम से जनहित की समस्याओं और खबरों को सामने लाता है।

03/03/2026

Iran vs America War 2026 | हालत-ए-जंग | Daily War Updates | Baz Media
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव,
ईरान और अमेरिका के बीच सीधी टक्कर,
इज़राइल की भूमिका,
और पूरी दुनिया पर इसके असर का गहराई से विश्लेषण।

हर दिन – तथ्य, ताज़ा अपडेट और बेबाक टिप्पणी के साथ।

📺 Daily | 11:00 PM
📍 Baz Media पर

आज सुबह United States और Israel ने मिलकर Iran पर बड़े हवाई हमले किए। तेहरान समेत कई शहरों में धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं...
28/02/2026

आज सुबह United States और Israel ने मिलकर Iran पर बड़े हवाई हमले किए। तेहरान समेत कई शहरों में धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं।

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने इसे “बड़ा सैन्य ऑपरेशन” बताया और कहा कि निशाना ईरान के न्यूक्लियर और मिसाइल ठिकाने हैं।

⚡ ईरान का जवाब:
ईरान ने इसे “जंग की शुरुआत” कहा है। खबर है कि ईरान ने इज़राइल की ओर मिसाइलें और ड्रोन दागे। कई इलाकों में सायरन बजे और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया।
ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाने की खबर है।

🌍 दुनिया में बढ़ी चिंता
डर है कि यह टकराव बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है। तेल की कीमतों और मिडिल ईस्ट के हालात पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

📌 हालात तेजी से बदल रहे हैं।
सही और संतुलित खबर के लिए जुड़े रहें बाज़ मीडिया के साथ।

👉 आप इस मामले पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।

30/11/2025

S I R पर मुफ्ती-ए-आज़म मध्य प्रदेश मौलाना मुशाहिद रज़ा साहब की 'इमरजेंसी' अपील..

26/10/2025

हाफ़िज़ इमरान क़ादरी अत्तारी साहब बने Baz Media के पहले आधिकारिक मेंबर!

हाफ़िज़ इमरान क़ादरी अत्तारी साहब को दिली मुबारकबाद!

आपने बाज़ मीडिया का एक साल का बाज़ मेम्बरशिप सब्सक्रिप्शन लिया
. आप सिर्फ़ बाज मीडिया का हिस्सा नहीं बने, बल्कि आज़ाद आवाज़ों के कारवाँ की अगुवाई की है।

🤝 आपका यह कदम आने वाली सच्ची और आज़ाद पत्रकारिता की बुनियाद को और मज़बूती देगा।

गाज़ा में शांति की पहली सुबह..महीनों तक चली खून और बारूद की लड़ाई, बर्बाद बस्तियों और बेघर हुए लाखों फ़िलिस्तीनियों के ब...
09/10/2025

गाज़ा में शांति की पहली सुबह..

महीनों तक चली खून और बारूद की लड़ाई, बर्बाद बस्तियों और बेघर हुए लाखों फ़िलिस्तीनियों के बीच अब एक नई उम्मीद जन्मी है। आखिरकार आज हमास और इज़राइल के बीच जंग बंद (Ceasefire) पर सहमति बन गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मिस्र और क़तर की मध्यस्थता में हुआ यह समझौता गाज़ा में जारी विनाश को रोकने की दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस युद्धविराम के तहत दोनों पक्षों ने तुरंत फायरिंग रोकने, मानवीय राहत पहुँचाने, और बंधकों व कैदियों की रिहाई पर सहमति जताई है।

गाज़ा के एक नागरिक ने अल-जज़ीरा को बताया,

“हम नहीं जानते यह सुकून कितने दिनों का है, लेकिन कम से कम आज हमारे बच्चे सो पाएंगे।”

संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे “स्थायी शांति की उम्मीद की शुरुआत” बताया है।

गाज़ा की गलियों में अब पहली बार सन्नाटा और सुकून महसूस किया जा रहा है —
जहाँ कल तक गोलियों की आवाज़ थी, वहाँ आज बच्चे राहत के सामान बाँटते राहतकर्मियों को देख मुस्कुरा रहे हैं।

🕊️ “यह सिर्फ़ जंग बंद नहीं, बल्कि गाज़ा के बेगुनाहों के लिए सांस लेने का पहला मौका है।”

21/08/2025

बाज़ मीडिया कॉरपोरेशन प्रा. लि. की तिमाही बैठक में बड़े फ़ैसले

जबलपुर। बाज़ मीडिया कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड की चौथी तिमाही बैठक मंगलवार को कंपनी के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कंपनी के सीईओ शाहबाज़ रहमानी ने की। इस दौरान कंपनी सेक्रेटरी प्रिया जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य एजेंडा था—

कंपनी के अब तक के कार्यों और प्रगति की समीक्षा करना।

आने वाले समय में बाज़ मीडिया न्यूज़ डिवीजन के विस्तार के लिए रणनीति बनाना।

बैठक में दो बड़े फ़ैसले लिए गए—

1. एडिटोरियल बोर्ड का गठन:
कंपनी ने यह निर्णय लिया कि बाज़ मीडिया न्यूज़ डिवीजन के अंतर्गत एक 8-सदस्यीय एडिटोरियल बोर्ड बनाया जाएगा। इस बोर्ड में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। यह बोर्ड बाज़ मीडिया की एडिटोरियल पॉलिसी तय करेगा और ज़रूरी मामलों पर आधिकारिक पैनल के रूप में अपनी राय देगा।

2. एजेंसी मॉडल लागू होगा:
बाज़ मीडिया ने जबलपुर न्यूज़ डिवीजन को 6 हिस्सों में बाँटने का फ़ैसला किया है। इनमें से 2 डिवीजन (सेंट्रल डेस्क और कैपिटल डेस्क) बाज़ मीडिया की अपनी टीम द्वारा संचालित किए जाएंगे। वहीं शेष 4 डिवीजन एजेंसी मॉडल के तहत एक वर्ष के अनुबंध पर शहर के सक्षम सम्मानीय नागरिकों और संस्थाओं को सौंपे जाएंगे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि बाज़ मीडिया का आने वाला वर्ष विस्तार और नये प्रयोगों का वर्ष होगा। सीईओ शाहबाज़ रहमानी ने कहा कि “बाज़ मीडिया का उद्देश्य है कि समाज और शहर की हर आवाज़ को मज़बूती से सामने लाया जाए। एजेंसी मॉडल और एडिटोरियल बोर्ड के गठन से यह काम और तेज़ी व पारदर्शिता के साथ हो सकेगा।”

💔 “खून से मेरा चेहरा ढक गया था, मेरे बाल जल रहे थे… और वही आग मेरी एकमात्र रौशनी थी।”ग़ज़ा की 19 वर्षीय तस्नीम की यह फुस...
18/08/2025

💔 “खून से मेरा चेहरा ढक गया था, मेरे बाल जल रहे थे… और वही आग मेरी एकमात्र रौशनी थी।”
ग़ज़ा की 19 वर्षीय तस्नीम की यह फुसफुसाहट सुनकर रूह काँप उठती है।

तस्नीम कभी किताबों में खोई रहने वाली एक आम छात्रा थी। तवजीही (फ़लस्तीन की हाई स्कूल परीक्षा) की तैयारी कर रही थी, स्कॉलरशिप और यूनिवर्सिटी उसके सपनों में थीं। लेकिन 10 अक्टूबर 2023 की रात 2:30 बजे बानी सुहैला में बमबारी ने उसकी दुनिया उजाड़ दी।

उसकी बहन हदील की मौत हो गई, उसके पिता अदली बरका अगले ही हमले में शहीद हो गए। और तस्नीम की आँखों की रौशनी भी लपटों में समा गई।
🚨 एक आँख हमेशा के लिए चली गई, दूसरी आँख भी हर दिन बुझती जा रही है।

⚠️ ग़ज़ा के शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक़ अब तक:

15,553 स्कूल छात्र शहीद हो चुके हैं।

1,111 यूनिवर्सिटी छात्र अपनी जान गंवा चुके हैं।

25 हज़ार से अधिक छात्र घायल, हज़ारों स्थायी रूप से अपंग हो गए।

फिर भी तस्नीम ने हार नहीं मानी।
हर बार विस्थापन में – बानी सुहैला से रफ़ाह और फिर देर अल-बला – उसने अपनी किताबें सीने से लगाकर साथ उठाईं।

डॉक्टरों ने कहा कि पढ़ने से उसकी आँखें और बिगड़ सकती हैं। लेकिन तस्नीम ने जवाब दिया –
📖 “मेरी किताबें ही मेरी आख़िरी उम्मीद हैं।”

आज तस्नीम एक टेंट में रहती है। दर्द, अंधेरा और ग़म उसका पीछा नहीं छोड़ते। लेकिन उसके हाथों में अब भी किताबें हैं।
क्योंकि किताबें उसके लिए सिर्फ़ इंक और पेपर नहीं – बल्कि मलबे के बीच ज़िंदगी से लड़ने का एलान हैं।

🌍 तस्नीम की पुकार है:
“जंग ख़त्म हो। हम भी जीना चाहते हैं, पढ़ना चाहते हैं। मेरी आँखें मत छीनो – यह मेरी पूरी ज़िंदगी हैं।”

🚨 ईरान-इजराइल संघर्ष: तेहरान और बुशहर में तेल डिपो पर बमबारी!तेहरान में इजराइली हमलों ने रक्षा मंत्रालय, तेल डिपो और गैस...
15/06/2025

🚨 ईरान-इजराइल संघर्ष: तेहरान और बुशहर में तेल डिपो पर बमबारी!

तेहरान में इजराइली हमलों ने रक्षा मंत्रालय, तेल डिपो और गैस रिफाइनरी को निशाना बनाया। 48 घंटों में 138 ईरानी मारे गए, जिनमें 9 न्यूक्लियर साइंटिस्ट और 20+ कमांडर शामिल। ईरान के 7 राज्यों में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय।

ईरान ने 'ट्रू प्रॉमिस थ्री' के तहत 150+ मिसाइलों से इजराइल पर पलटवार किया, 3 F-35 विमान गिराने का दावा। इजराइल में 11 की मौत, 300+ घायल।

इजराइल का 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' जारी, नेतन्याहू ने पीएम मोदी से चर्चा की। ट्रम्प की चेतावनी- "ईरान परमाणु समझौता करे, वरना बड़ा हमला!"

🇮🇷 ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बड़ा बयान!तेहरान में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अराघची ने कहा, "अगर इजरायल के हमले रु...
15/06/2025

🇮🇷 ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बड़ा बयान!

तेहरान में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अराघची ने कहा, "अगर इजरायल के हमले रुकते हैं, तो हमारी जवाबी कार्रवाई भी रुकेगी।"

यह बयान शुक्रवार को इजरायल के हमलों के बाद उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति में आया।

इजरायल की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं, जो रविवार को भी ईरान में हमले जारी रखे हुए है।

01/05/2025

सिर्फ 2 मिनट में जानिए! 15 मिनट की बिजली गुल करके जबलपुर के मुसलमानों को क्या फायदा हुआ..?

29/04/2025

बत्ती गुल तहरीक: बुध को 15 मिनट अंधेरा करके, रौशनी बचाएं…

24/04/2025

कश्मीर के पहलगाम में हुये खौफनाक आतंकी हमले के बाद मुसलमानों की भारत सरकार से मांग ..

Address

Jabalpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baz Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share