Anchor Aman Khan

Anchor Aman Khan जिलाध्यक्ष मप्र श्रमजीवी पत्रकार परिषद युवा प्रकोष्ठ नरसिंहपुर पत्रकारिता एक जुनून लोगों की मदद करने

10/05/2026

आज मातृ दिवस पर देश के मशहूर शायर मुन्नवर राणा साहब के माँ पर वो खास शेर पंक्ति जो अमर हो गई

02/05/2026

नरसिंहपुर के पत्रकारों से पत्रकारों की बात

किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकान आईमें घर में सबसे छोटा था मेरे हिस्से में माँ आई सादर विनम्र श्रद्धांजलि जबलपुर ...
01/05/2026

किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकान आई
में घर में सबसे छोटा था मेरे हिस्से में माँ आई

सादर विनम्र श्रद्धांजलि जबलपुर क्रूज हादसा

30/04/2026

दुखद घटना जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज में लगभग 29 लोग सवार थे तेज आंधी तूफान से क्रूज डूब गया जिसमें अभी तक 5 लोगों की दुखद मृत्यु हो चुकी है 15 लोगों रेस्क्यू द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

बरगी बांध में क्रूज में कुल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे। इनमें से 15 व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। शेष व्यक्तियों की तलाश एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

घटनास्थल पर जबलपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीआरएफ तथा अन्य बचाव दल मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य सतत रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

29/04/2026

मदीने जाने वालों आपके लिए प्यारे आका को मेरा भी सलाम कहना।

सभी सम्मानित हिंदू भाइयों को पवित्र त्यौहार की सादर शुभकामनाएं बधाई।
18/04/2026

सभी सम्मानित हिंदू भाइयों को पवित्र त्यौहार की सादर शुभकामनाएं बधाई।

इस समय किसान भाई सबसे ज्यादा परेशान है।
16/04/2026

इस समय किसान भाई सबसे ज्यादा परेशान है।

नरसिंहपुर के बेटे और उनकी माँ इस सराहनीय कार्य के लिए सभी को साधुवाद ​इंसानियत का दीयाएक बुजुर्ग माँ और समाज का धर्म✍️सम...
15/04/2026

नरसिंहपुर के बेटे और उनकी माँ इस सराहनीय कार्य के लिए सभी को साधुवाद ​इंसानियत का दीया
एक बुजुर्ग माँ और समाज का धर्म

✍️समीर खान, नरसिंहपुर.
📓​दुनिया जिसे तरक्की कहती है, कभी-कभी वही इंसान के काल का कारण बन जाती है। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक ऐसी ही हृदय विदारक खबर आई, जिसने आधुनिकता के शोर और मानवीय संवेदनाओं के बीच के द्वंद्व को उजागर कर दिया। ​नरसिंहपुर के पूर्व पार्षद सूरज साहू एक ऐसा नाम जो मिलनसारिता और सेवा के पर्याय थे, वह आज हमारे बीच नहीं रहे। विडंबना देखिए कि जिस शोर-शराबे (डीजे) को हम खुशी का प्रतीक मानते हैं, उसी के दुष्प्रभाव ने 1 अप्रैल 2026 को इस कर्मठ युवा के हृदय की गति रोक दी। सूरज चले गए, और पीछे छोड़ गए अपनी 75 वर्षीय वृद्ध माँ, श्रीमती मुन्नी बाई को। ​मुन्नी बाई के जीवन की सांध्यबेला अब अंधेरी कोठरी के समान हो गई है। दो वर्ष पूर्व ही छोटे बेटे कृष्णकांत को नियति ने छीन लिया था, और अब सूरज भी डूब गया। आज वह बुजुर्ग माँ एक किराए के मकान में अकेलेपन और अभावों से जूझ रही हैं। सहारा के नाम पर उनके पास केवल एक सरकारी वृद्धावस्था पेंशन है, जो आज के समय में ऊँट के मुँह में जीरा के समान है। ​कहते हैं कि जब उम्मीद की आख़िरी लौ बुझने लगती है, तब समाज का सामूहिक हृदय ही प्रकाश बनकर उभरता है और इसी रौशनी से जगमगाते ​माँ कर्मा के वंशजों ने इस बार केवल उपदेश नहीं दिए, बल्कि धर्म के सच्चे मर्म को जीकर दिखाया। नरसिंहपुर के साहू समाज के युवाओं ने जब मुन्नी बाई की दयनीय स्थिति देखी, तो उनके भीतर की मानवता जाग उठी। उन्होंने संकल्प लिया कि इस बूढ़ी माँ को बेसहारा नहीं होने देंगे। ​इंसानियत का यह जज्बा किसी आंदोलन से कम न था। युवाओं ने स्वजातीय बंधुओं से संपर्क साधा और देखते ही देखते 35,915 रुपये की राशि एकत्रित कर ली। बीते मंगलवार को जब समाज के इन बेटों ने यह राशि मुन्नी बाई के कांपते हाथों में सौंपी, तो वह केवल कागजी नोट नहीं थे, बल्कि वह विश्वास था जो कहता है कि इंसान अभी जिंदा है। साहू समाज का यह कार्य हमें संदेश देता है कि ​सामूहिक शक्ति की छोटी-छोटी बूंदों से घड़ा भरता है। समाज का हर व्यक्ति यदि थोड़ा योगदान दे, तो किसी का जीवन बच सकता है। धर्म केवल मंदिरों मस्जिदों में नहीं, बल्कि मुन्नी बाई जैसी बेसहारा माताओं की सेवा में बसता है। सूरज साहू तो लौटकर नहीं आएंगे, लेकिन उनके समाज ने यह सुनिश्चित किया है कि उनकी माँ की आँखों में अब बेबसी के आँसू न हों। यह राशि भले ही एक आर्थिक मदद हो, लेकिन इसके पीछे का जज्बा करोड़ों की संपत्ति से भी बड़ा है।
​इंसानियत की यह मशाल जलती रहे, तभी हम खुद को सभ्य समाज कहने के अधिकारी हैं।
🙏नरसिंहपुर के साहू समाज को उनकी इस संवेदनशीलता के लिए कोटि-कोटि नमन🙏

संविधान निर्माता और आजाद भारत के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उ...
14/04/2026

संविधान निर्माता और आजाद भारत के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें आदरांजलि अर्पित।

बाबा साहेब ने देश में सामाजिक न्याय की बात बुलंद की और अपना पूरा जीवन देश में न्याय की स्थापना के लिए समर्पित किया।

हम सभी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते रहेंगे।

12/04/2026

मप्र के शिक्षक TET की अनिवार्यता के खिलाफ धरना रैली आंदोलन प्रदर्शन कर रहे है इस मामले में मप्र के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी सुनें उन्होंने शिक्षको से क्या कहा

नरसिंहपुर की माटी की तेज तर्रार सजग खुशबू से भरी जनप्रतिनिधियों में शुमार करेली जनपद की निर्विरोध अध्यक्ष दीदी प्रतिज्ञा...
12/04/2026

नरसिंहपुर की माटी की तेज तर्रार सजग खुशबू से भरी जनप्रतिनिधियों में शुमार करेली जनपद की निर्विरोध अध्यक्ष दीदी प्रतिज्ञा परिहार जी को आज जन्मदिवस पर सादर शुभकामनाएं बधाई

Address

Jabalpur

Telephone

+919584311922

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anchor Aman Khan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Anchor Aman Khan:

Share

Category