16/03/2026
Sonbhadra news:दुद्धी में रोजा इफ्तार का भव्य आयोजन, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी खूबसूरत झलक
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ पवित्र रमजान माह के अवसर पर दुद्धी नगर में रविवार की शाम सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम के डीसीएफ कॉलोनी स्थित आवास पर भव्य रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में मुस्लिम और हिंदू समाज के लोगों ने एक साथ शामिल होकर आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की मिसाल पेश की। ...