25/06/2016
जबलपुर, 25 जून ताज़ा खबर
स्मार्ट सिटी की पहली वर्षगांठ:- 'माय जबलपुर स्मार्ट सिटी' पर चर्चा आज.....
राइट टाउन स्थित मानस भवन में शनिवार को स्मार्ट सिटी की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सुबह 10 बजे से 'माय जबलपुर स्मार्ट सिटी' विषय पर कार्यशाला होगी। इसमें बुद्धिजीवी और विषय विशेषज्ञ परिचर्चा करेंगे॥ इसके बाद शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए तैयार स्मार्ट एप, जे-कार्ड और एम-गवर्नेस का जिले के प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन, स्वास्थ्य राज्यमंत्री शरद जैन के मुख्य आतिथ्य और सांसद राकेश सिंह की अध्यक्षता में लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ. श्रीमती स्वाति गोडबोले, विधायक अंचल सोनकर, प्रतिभा सिंह, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी, तरुण भानोत, एलबी लोबो, निगम अध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीक, नेताप्रतिपक्ष राजेश सोनकर होंगे।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रभारी मंत्री गौरीशंकर स्मार्ट सिटी एप और मोबाइल गवर्नेस का लोकार्पण होगा। इस दौरान मेयर इन काउंसिल के सदस्य कमलेश अग्रवाल, श्रीराम शुक्ला, मनप्रीत सिंह आनन्द, नवीन रिछारिया, रमेश प्रजापति, दुर्गा देवी उपाध्याय, इन्द्रजीत कुंवरपाल सिंह, ज्योति कुरील, रेखा सिंह ठाकुर, वीणा रजनीश जैन और पार्षद, निगमायुक्त वेदप्रकाश सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और निगमकर्मी व नागरिक उपस्थित रहेगें।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता नीरज अग्रवाल, अनुराग गुप्ता (सीईओ लिटिल वर्ल्ड), अंशुमान सिंह अधिवक्ता, प्रकाश पांडे, श्रेयांश जैन, संजीव वर्मा, श्रीमति अर्चना भटनागर, कु. करिश्मा कुमार माकुंबा कॉलेज, सचिन विश्वकर्मा, कु. अंकिता गुप्ता, अजय शर्मा, निरंजन दामले, एस्सल ग्रुप मुम्बई के प्रतिनिधि अपने विचार व्यक्त करेंगे।