Janta Express

Janta Express सबसे तेज , सबसे सटीक

NEET-UG 2026 पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों के भविष्य पर संकटNEET UG 2026 देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश पर...
12/05/2026

NEET-UG 2026 पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों के भविष्य पर संकट

NEET UG 2026 देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। राजस्थान में कथित पेपर लीक मामले के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। इस फैसले से देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता और नाराजगी का माहौल है।...

NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले के बाद NTA ने परीक्षा रद्द कर दी। लाखों छात्र परेशान, दोबारा परीक्षा को लेकर बढ़ी चिंता। ....

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों के म्यूल अकाउंट रैकेट का भंडाफोड़, नेपाल-लखनऊ तक जुड़े तारगोटेगांव / नरसिंहपुर...
12/05/2026

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों के म्यूल अकाउंट रैकेट का भंडाफोड़, नेपाल-लखनऊ तक जुड़े तार

गोटेगांव / नरसिंहपुर। नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी और म्यूल अकाउंट के जरिए किए जा रहे करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन का बड़ा खुलासा करते हुए एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसके तार मध्यप्रदेश से निकलकर लखनऊ, नेपाल और देश के कई राज्यों तक जुड़े पाए गए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी अभिषेक सिलावट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बैंकिंग दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में ही करीब …...

नरसिंहपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए 21 करोड़ से ज्यादा के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का बड़ा खुलासा किया। आरोपी अभिषे...

गाडरवारा की बेटी पूर्वी सोनी ने बढ़ाया नगर का मान, IFOS 2025 में रैंक 87 हासिल कर लौटी तो हुआ भव्य स्वागतगाडरवारा। प्रति...
12/05/2026

गाडरवारा की बेटी पूर्वी सोनी ने बढ़ाया नगर का मान, IFOS 2025 में रैंक 87 हासिल कर लौटी तो हुआ भव्य स्वागत

गाडरवारा। प्रतिभा जब मेहनत से मिलती है तो सफलता सिर्फ परिवार की नहीं, पूरे शहर और समाज की पहचान बन जाती है। गाडरवारा की होनहार बेटी पूर्वी सोनी ने आईएफओएस 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 87 प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गाडरवारा नगर और स्वर्णकार समाज का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्वी सोनी, जो गाडरवारा के स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष …...

गाडरवारा की होनहार बेटी पूर्वी सोनी ने IFOS 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 87 हासिल कर नगर और स्वर्णकार समाज का नाम रोशन .....

लाखों की नल-जल योजना फेल! धोखेड़ा में एक महीने से पानी बंद, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीणगाडरवारा। सरकार क...
12/05/2026

लाखों की नल-जल योजना फेल! धोखेड़ा में एक महीने से पानी बंद, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण

गाडरवारा। सरकार की हर घर नल से जल योजना ग्राम धोखेड़ा में पूरी तरह दम तोड़ती नजर आ रही है। गांव में लाखों रुपए खर्च कर बनाई गई नल-जल योजना पिछले एक महीने से पूरी तरह ठप्प पड़ी हुई है। हालत यह है कि गांव में बनी पानी की बड़ी टंकी सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है, जबकि ग्रामीण भीषण गर्मी में पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान घूम रहे हैं।...

टंकी बनी शोभा की वस्तु, अधूरी पाइपलाइन और जगह-जगह खोदे गड्ढों से ग्रामीण परेशान

50 लाख की नल-जल योजना बनी मजाक! दो साल से सूखे पड़े नल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे गाडरवारा के काटजू नगर के ग्रामीणगा...
12/05/2026

50 लाख की नल-जल योजना बनी मजाक! दो साल से सूखे पड़े नल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे गाडरवारा के काटजू नगर के ग्रामीण

गाडरवारा। सरकार गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने और हर घर नल से जल देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। ग्राम पंचायत पलोहा के अंतर्गत आने वाले ग्राम काटजू नगर में करीब 40 से 50 लाख रुपए की लागत से बनाई गई नल-जल योजना पिछले दो वर्षों से सिर्फ कागजों में ही दौड़ती नजर आ रही है। गांव में पाइप लाइन बिछ गई, नल लग गए, टंकी का काम भी पूरा बताया जा रहा है, लेकिन आज तक एक बूंद पानी ग्रामीणों को नसीब नहीं हुआ।...

गाडरवारा के ग्राम काटजू नगर में सरकारी योजना पर उठे गंभीर सवाल, भुगतान के बाद भी नहीं मिला पानी

प्यार, पैसे और धोखे की खौफनाक कहानी: 16 साल में शादी… फिर दो प्रेमियों के बीच उलझी जिंदगी और 900 KM दूर बुलाकर करा दिया ...
12/05/2026

प्यार, पैसे और धोखे की खौफनाक कहानी: 16 साल में शादी… फिर दो प्रेमियों के बीच उलझी जिंदगी और 900 KM दूर बुलाकर करा दिया कत्ल

गाडरवारा/रायसेन/नरसिंहपुर। यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लगती है, लेकिन इसका हर किरदार असली है… हर मोड़ सच्चा है… और अंत इतना खौफनाक कि जिसने पुलिस अफसरों तक को हैरान कर दिया। एक लड़की… जिसने बचपन में ही मां-बाप खो दिए। 16 साल की उम्र में बदनामी के डर से शादी कर दी गई। फिर जिंदगी में लौटा बचपन का प्यार… जिसने उसे करोड़ों की दौलत, सोना, मकान और लग्जरी लाइफ दी।...

गाडरवारा रायसेन-नरसिंहपुर में प्रेम, पैसे और धोखे की खौफनाक कहानी। महिला ने बचपन के प्रेमी संग मिलकर दूसरे प्रेमी ...

आज का राशिफल 12 मई 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, धन-लाभ और करियर की स्थितिज्योतिषाचार्य पंडित हरीश भार्...
12/05/2026

आज का राशिफल 12 मई 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, धन-लाभ और करियर की स्थिति

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश भार्गव मेष राशि आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वृषभ राशि आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।...

आज का राशिफल 12 मई 2026 पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन सहित सभी 12 राशियों के लिए जानें करियर, व्यापार, धन, प्रेम और स्वास्थ्य से ज.....

सिवनी मालवा लूटकांड का खुलासा: रात के सन्नाटे में टूटा बुजुर्ग का भरोसा, CCTV और तकनीकी जांच से पुलिस ने दबोचे आरोपीसंवा...
11/05/2026

सिवनी मालवा लूटकांड का खुलासा: रात के सन्नाटे में टूटा बुजुर्ग का भरोसा, CCTV और तकनीकी जांच से पुलिस ने दबोचे आरोपी

संवाददाता राकेश पटेल इक्का सिवनी मालवा/नर्मदापुरम | रात शांत थी… घर की दीवारों के भीतर एक बुजुर्ग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की तरह आराम कर रहा था। लेकिन कुछ ही मिनटों में वह सन्नाटा चीखों, डर और दहशत में बदल गया। सिवनी मालवा के वार्ड नंबर 7 स्थित शिवपुर रोड पर रहने वाले 60 वर्षीय रामभरोस जाट के घर में तीन नकाबपोश बदमाश घुस आए। धारदार हथियार दिखाकर बदमाशों ने वृद्ध को डराया, उनके साथ मारपीट की और घर में रखी नकदी व जेवरात लूटकर अंधेरे में फरार हो गए।...

नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में बुजुर्ग के घर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दो .....

नरसिंहपुर में परिवार को नशीला खाना खिलाकर प्रेमी संग फरार हुई युवती, 40 लाख के जेवर गायबसंवाददाता पूजा मालवीय नरसिंहपुर।...
11/05/2026

नरसिंहपुर में परिवार को नशीला खाना खिलाकर प्रेमी संग फरार हुई युवती, 40 लाख के जेवर गायब

संवाददाता पूजा मालवीय नरसिंहपुर। शहर के राजनगर कॉलोनी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती ने अपने ही परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।...

नरसिंहपुर के राजनगर कॉलोनी में युवती पर परिवार को नशीला खाना खिलाकर बेहोश करने और 40 लाख रुपये के जेवर लेकर प्रेमी स...

पत्नी की हत्या कर खाट पर छोड़ गया पति, पुलिस ने 72 घंटे में दबोचा आरोपीसंवाददाता रमेश कुमार सोलंकी झाबुआ | 11 मई 2026 झा...
11/05/2026

पत्नी की हत्या कर खाट पर छोड़ गया पति, पुलिस ने 72 घंटे में दबोचा आरोपी

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी झाबुआ | 11 मई 2026 झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी पर बांस के डंडे से बेरहमी से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई।...

झाबुआ के थांदला थाना क्षेत्र के सेमलपाड़ा गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुल.....

निलंबित डिप्टी कलेक्टर असवनराम चिरामन मामले में बड़ा मोड़, अब शुरू होंगे गवाहों के बयानसंवाददाता राकेश पटेल इक्का नर्मदा...
10/05/2026

निलंबित डिप्टी कलेक्टर असवनराम चिरामन मामले में बड़ा मोड़, अब शुरू होंगे गवाहों के बयान

संवाददाता राकेश पटेल इक्का नर्मदापुरम | सरकारी दफ्तरों में कुर्सियां सिर्फ आदेश देने के लिए नहीं होतीं, वे मर्यादा, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक भी मानी जाती हैं। लेकिन जब उसी कुर्सी पर बैठा अधिकारी सवालों के घेरे में आ जाए, तो मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, पूरा सिस्टम कठघरे में खड़ा हो जाता है। सोहागपुर के तत्कालीन एसडीएम और वर्तमान में निलंबित डिप्टी कलेक्टर …...

सोहागपुर के निलंबित डिप्टी कलेक्टर असवनराम चिरामन के खिलाफ विभागीय जांच तेज हो गई है। वर्तमान एसडीएम प्रियंका भल...

Address

Jabalpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janta Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share