01/05/2026
माँ की ममता और साहस का कोई मोल नही 🙏
बरगी डेम के दर्दनाक हादसे के बाद सामने आई यह तस्वीर हर दिल को भीतर तक हिला देती है। बताया जा रहा है कि अंतिम क्षणों तक भी माँ ने अपने बेटे को सीने से लगाए रखा जैसे वह उसे हर खतरे से बचा लेना चाहती हो।
जिंदगी भले ही साथ छोड़ गई पर माँ ने अपने बच्चे का साथ नहीं छोड़ा। यही तो माँ होती है अपने बच्चे के लिए आखिरी सांस तक ढाल बनकर खड़ी रहने वाली।
“या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥”
ऐसी निस्वार्थ ममता और अद्भुत साहस को शत-शत नमन… 🙏🏼🙏🙏