Law point

Law point Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Law point, Publisher, Jabalpur.

12/11/2024
23/08/2016

वकीलों की शख्सियत का अंदाजा
तुम क्या लगाओगे यारो ….
वाह वाह.. वाह वाह…
वकीलों की शख्सियत का अंदाजा
तुम क्या लगाओगे यारो ….
शमशान से गुजरते हैं
तो मुर्दे भी उठकर पूछ लेते हैं
वकील साहब, नमस्ते
हमारा केस निपट गया है क्या…!!

फ़िल्मों में देखा होगा, लेकिन जानते हैं कि सज़ाए-मौत सुनाने के बाद जज पेन की निब क्यों तोड़ देते हैं? :-भारत में फांसी की स...
23/08/2016

फ़िल्मों में देखा होगा, लेकिन जानते हैं कि सज़ाए-मौत सुनाने के बाद जज पेन की निब क्यों तोड़ देते हैं? :-

भारत में फांसी की सज़ा को काफी ‘Rarest of Rare’ केस माना जाता है और इसे प्राय: दिया भी नहीं जाता है. हालांकि जब भी फांसी की सज़ा होती है, जज फैसला सुनाने के बाद कोर्ट रूम छोड़ते समय जिस पेन से फैसले को लिखा गया है, उस पेन की निब को तोड़ देते हैं. पेन की निब तोड़ना अभी भी एक अबूझ और अद्भुत पहेली है, जिसे कोई नहीं सुलझा पाया है. आखिर ऐसा जज क्यों करते हैं, यह सवाल आज भी आम लोगों के मन में बना हुआ है. लेकिन आपके हर सवाल का जवाब है यहां.
दरअसल, पेन की निब तोड़ना एक सिम्बॉलिक एक्ट है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी व्यक्ति के जीवन के फैसले को जिस पेन से लिख दिया जाता है, उस पेन का दुबारा कभी फिर से प्रयोग न हो. साथ ही ऐसी उम्मीद की जाती है कि कोई भी व्यक्ति इस तरह के जघन्य अपराध न करे. हमारे कानून में फांसी की सज़ा सबसे बड़ी सज़ा होती है, क्योंकि इससे व्यक्ति का जीवन समाप्त हो जाता है. इसलिए जज इस सज़ा को मुकर्रर करने के बाद पेन की निब तोड़ देते हैं, ताकि उस पेन का इस्तेमाल दोबारा न हो सके.

सैद्धांतिक तौर पर, Death Sentence किसी भी जघन्य अपराध के मुकदमों के लिए समझौते का अंतिम एक्शन होता है, जिसे किसी भी अन्य प्रक्रिया द्वारा बदला नहीं जा सकता. जब फैसले में पेन से “Death” लिख दिया जाता है, तो इसी क्रम में पेन की निब को तोड़ दिया जाता है, ताकि इंसान के साथ-साथ पेन की भी मौत हो जाए. अकसर यह भी माना जाता है कि शायद फैसले से अपने आप को अलग रखने या फैसले को लेकर होने वाले प्रायश्चित या अपराधबोध को लेकर जज पेन की निब तोड़ देते हैं. एक बार फैसला लिख दिये जाने और निब तोड़ दिये जाने के बाद खुद जज को भी यह यह अधिकार नहीं होता कि उस जजमेंट की समीक्षा कर सके या उस फैसले को बदल सके या पुनर्विचार की कोशिश कर सके.

यहां देखिये पवन कुमार का ये वीडियो. पवन कुमार पेशे से अपने परिवार की चौथी पीढ़ी के जल्लाद हैं और ये अपने परिवार की इस परंपरा को आगे ले जाना चाहते हैं. इस परिवार की कुछ रोचक वंशावली है. ये उस परिवार के जल्लाद हैं, जिनके दादा कल्लू ने सन् 1989 में इंदिरा गांधी के हत्यारे को फांसी के तख्ते पर लटकाया था और इनके पिता मम्मू ने 47 साल तक राज्य के जल्लाद के रूप में काम किया था.

22/06/2016

*अधिवक्ता* ↔ *एडवोकेट* ↔ *वकील* :
अधिवक्ता वैदिक शब्द है। शुक्लयजुर्वेद में भगवान् शिव को प्रथम अधिवक्ता कहा गया गया है- "अद्ध्यवोचदधिवक्ताप्प्रथमोदैव्योभिषक् //"
एडवोकेट शब्द लैटिन में १४वी शताब्दी में प्रचलन में आया, वकील मुग़ल काल में।
भारत में एडवोकेट्स एक्ट १९६१ पारित होने के बाद क़ानून का व्यवसाय करने लिए बार काउन्सिल में पंजीकृत सभी व्यक्तियों को एडवोकेट कहा जाने लगा जिसका हिन्दी अनुवाद अधिवक्ता है।और संसार में केवल अधिवक्ता ही हैं जिन्हें विद्वान की उपाधि दी गई है।
हमें गर्व है कि हम अधिवक्ता हैं ।

Address

Jabalpur
482007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Law point posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category