Sachidanand news

Sachidanand news sachidanad Sach mei anand
aim of 20million family want ur support.���

31/07/2026
27/07/2026

क्यों आज सभी गौ रक्षक जिला सचिवालय पहुंचे।

सड़क पर बेहोश होकर गिरी बच्ची को अतिरिक्त निगम आयुक्त महोदय द्वारा हॉस्पिटल पहुंचाया गया वह अपनी देखरेख में उसका इलाज कर...
26/07/2026

सड़क पर बेहोश होकर गिरी बच्ची को अतिरिक्त निगम आयुक्त महोदय द्वारा हॉस्पिटल पहुंचाया गया वह अपनी देखरेख में उसका इलाज करवाया जा रहा है।

23/07/2026

गऊ रक्षकों द्वारा आईटीआई स्थित पूज्य ज्वाला माता जी मंदिर में 'गऊ सम्मान अभियान' के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

#2026

गुलाब नगर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति, 2.72 करोड़ की लागत से बनेगा आईपीएसमेयर ने पूर्व मंत्री की उपस्थिति में किया शिलान...
23/07/2026

गुलाब नगर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति, 2.72 करोड़ की लागत से बनेगा आईपीएस

मेयर ने पूर्व मंत्री की उपस्थिति में किया शिलान्यास

यमुनानगर।
वार्ड नंबर एक स्थित गुलाब नगर और आसपास के क्षेत्रवासियों को जल्द ही मानसून और भारी बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव की गंभीर समस्या से स्थायी निजात मिलने जा रही है। नगर निगम द्वारा क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 2 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से आधुनिक आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) का निर्माण कराया जाएगा। वीरवार को मेयर सुमन बहमनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, पार्षद रीना रस्तोगी की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण और नारियल फोड़कर इस विकास कार्य का शिलान्यास किया व निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर नगर निगम के संबंधित इंजीनियर, ठेकेदार तथा गुलाब नगर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने आईपीएस का काम शुरू होने पर खुशी जताई और निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

------------

वर्षा के पानी की होगी त्वरित निकासी-
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि गुलाब नगर और आसपास के निचले इलाकों में वर्षा के दिनों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार पानी घरों में घुस जाता था, जिससे आवागमन के साथ-साथ जन-जीवन भी अस्त-व्यस्त हो जाता था।
उन्होंने बताया कि इस इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन के बन जाने से क्षेत्र के वर्षा जल को तेजी से लिफ्ट करके मुख्य ड्रेन तक पहुँचाया जाएगा, जिससे जलभराव की स्थिति पैदा ही नहीं होगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से हजारों स्थानीय निवासियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

---------

गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता -
मेयर ने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि आगामी बरसात के मौसम से पहले क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके।

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर-

पार्षद रीना रस्तोगी ने मेयर सुमन बहमनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल और नगर निगम प्रशासन का धन्यवाद किया और कहा कि गुलाब नगर की यह वर्षों पुरानी मांग थी। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत से स्थानीय लोगों में बेहद खुशी का माहौल है।

फोटो - आईपीएस के निर्माण का शुभारंभ करती मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मंत्री कंवर पाल और अन्य।

Address

Yamunanagar
Jagadhri
135001

Telephone

+918572819229

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sachidanand news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sachidanand news:

Shortcuts

Share