News e Hind

News e Hind this page can update to you from various news and informations. you have just a small work to do is follow this page.

11/06/2026
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने वार्ड-17 के कैंप और गुलाब नगर में स्वयं सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया तथा नाल...
11/06/2026

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने वार्ड-17 के कैंप और गुलाब नगर में स्वयं सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया तथा नालों की सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने खुले में कचरा न फेंकने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों पर चालान के साथ सख्त कार्रवाई होगी।

नगर निगम के पार्षदों ने कैल कचरा निस्तारण प्लांट, एमआरएफ सेंटर, कंपोस्ट प्लांट, लेगेसी वेस्ट साइट और आरआरआर सेंटर का भ्र...
11/06/2026

नगर निगम के पार्षदों ने कैल कचरा निस्तारण प्लांट, एमआरएफ सेंटर, कंपोस्ट प्लांट, लेगेसी वेस्ट साइट और आरआरआर सेंटर का भ्रमण कर कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया जानी। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में 4-बिन प्रणाली लागू करने तथा नागरिकों को स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

मानसून से पहले नगर निगम ने जगाधरी बस स्टैंड के पास पांच वर्षों से अवैध कब्जे के कारण बंद पड़े करीब 500 मीटर लंबे मुख्य न...
11/06/2026

मानसून से पहले नगर निगम ने जगाधरी बस स्टैंड के पास पांच वर्षों से अवैध कब्जे के कारण बंद पड़े करीब 500 मीटर लंबे मुख्य नाले को खुलवाकर साफ कराया। इससे डॉ. बीआर अंबेडकर चौक (बस स्टैंड चौक), वाल्मीकि बस्ती और अशोक विहार में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा जलनिकासी सुचारू होगी।

रोहतक अग्निकांड के बाद नगर निगम ने खेड़ा बाजार, कैंप बाजार, बूड़िया चौक रोड, बर्तन बाजार, पत्थरों वाला बाजार और स्कूल रो...
11/06/2026

रोहतक अग्निकांड के बाद नगर निगम ने खेड़ा बाजार, कैंप बाजार, बूड़िया चौक रोड, बर्तन बाजार, पत्थरों वाला बाजार और स्कूल रोड में विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस की निर्बाध आवाजाही के लिए सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया, तिरपाल-टेंट हटवाए गए और दुकानदारों को चेतावनी दी गई।

10/06/2026

यमुनानगर नगर निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्र में मेयर सुमन बहमनी ने औचक निरीक्षण किया। टोकन सिस्टम पर तैनात कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। मेयर ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता के कार्यों में लापरवाही और देरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।

Address

Jagadhri
135001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News e Hind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share