The Public Side

The Public Side जगदीशपुर ,जिला -अमेठी , न्यूज़ चेनेल The Public Side "
8707249418
(3)

कमरौली (अमेठी):लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत उतेलवा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियं...
21/08/2026

कमरौली (अमेठी):
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत उतेलवा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार सभी 6 लोग बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।
बीएचईएल से घर लौटते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़े गांव के निवासी हैं। वे सभी बीएचईएल (BHEL) जगदीशपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कमरौली के उतेलवा मोड़ के पास पहुंची, अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कार को देखकर हर कोई हैरान था कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

20/08/2026

अमेठी में नया बवाल: इंडोरामा-इंडोगल्फ ने लगाए कंटीले तार, किसानों के मवेशियों का चारा रुका तो फूटा गुस्सा !
नायब तहसीलदार ज्योति पाण्डेय को सौंपा ज्ञापन !

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई-लिखाईका बेहतर माहौल बनाने और शिक्षकों के सम्मान की रक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने...
20/08/2026

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई

का बेहतर माहौल बनाने और शिक्षकों के सम्मान की रक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। अयोध्या के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) लाल चंद्र ने एक कड़ा फरमान जारी किया है, जिसके तहत सक्षम अधिकारियों की अनुमति के बिना स्कूलों में फोटो खींचने और वीडियो बनाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने स्पष्ट किया कि कुछ लोग और यूट्यूबर बिना किसी इजाजत के स्कूलों में घुसकर शिक्षकों और स्टाफ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने के साथ-साथ शिक्षक पद की गरिमा को भी ठेस पहुंच रही थी। अयोध्या से पहले आजमगढ़, बलिया, बस्ती, बलरामपुर, शामली और आगरा जैसे कई अन्य जिलों में भी इस तरह के प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जा चुके हैं।

बिहार के मोतिहारी में 45 हजार रुपये के लिए अपनी मां की हत्या करने के आरोप में बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरसिद्ध...
20/08/2026

बिहार के मोतिहारी में 45 हजार रुपये के लिए अपनी मां की हत्या करने के आरोप में बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में आरोपी ने हत्या के बाद लूट और अपहरण की झूठी कहानी सुनाई थी। पुलिस ने उसे 12 घंटे के भीतर पकड़ लिया और हत्या में इस्तेमाल खून लगा डैगर भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, नजमा खातून अपने बेटे आलम हुसैन के साथ बैंक से 45 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। बेटे ने पुलिस को बताया था कि रास्ते में चार बदमाशों ने उन्हें रोका और उसकी मां को रुपये समेत अगवा कर लिया।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। पूछताछ में आलम के बयान में विरोधाभास मिले। उसके कपड़ों पर खून के धब्बे और घटनास्थल के पास दोनों की चप्पलें मिलने के बाद पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आलम ने हत्या की बात कबूल की। उसने अपनी मां को ईख के खेत में ले जाकर डैगर से हमला किया और 45 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। इसके बाद उसने वारदात को लूट और अपहरण का रूप देने के लिए झूठी कहानी गढ़ी।



मुसाफिरखाना (अमेठी): भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने गुरुवार को जगदीशपुर में किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर एक पंचायत...
20/08/2026

मुसाफिरखाना (अमेठी): भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने गुरुवार को जगदीशपुर में किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर एक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत के उपरांत किसानों ने उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार ज्योति पाण्डेय को सौंपा।
इस पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष (अमेठी) राजकुमार पाण्डेय और युवा विंग के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से की। यूनियन ने औद्योगिक इकाइयों इंडोरामा और इंडोगल्फ द्वारा किए जा रहे कथित अतिक्रमण और किसानों के अधिकारों की अनदेखी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
किसानों की 4 प्रमुख मांगें:
मवेशियों के लिए चारागाह: इंडोरामा और इंडोगल्फ की खाली पड़ी जमीनों पर किसानों के मवेशियों को हरे चारे के लिए चरने की अनुमति दी जाए।
ग्राम सभा की भूमि मुक्त हो: दोनों कंपनियों द्वारा ग्राम सभा की आबादी, बंजर, खलिहान और खाद के गड्ढों पर किए गए अवैध कब्जों को तत्काल हटाकर किसानों के हित में सुरक्षित किया जाए।
रास्ते से अवैध गेट हटाना: ग्राम सभा के सार्वजनिक रास्तों पर कंपनियों द्वारा लगाए गए अवैध गेटों को तुरंत हटाया जाए ताकि आवागमन सुचारू हो सके।
जलभराव से निजात: औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त गंभीर जलभराव की समस्या का तत्काल प्रभाव से स्थायी समाधान कराया जाए।
पंचायत में महिला जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता, तहसील अध्यक्ष अहमद हुसैन, शमशाद अहमद, इस्लामुद्दीन, समशीर, रामदीन मौर्य, तेजभान दुबे, रामनरेश पाल समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

पंजाब के फरीदकोट के गांव संधवां में एक शादीसमारोह के दौरान उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब आनंद कारज की रस्...
20/08/2026

पंजाब के फरीदकोट के गांव संधवां में एक शादी

समारोह के दौरान उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब आनंद कारज की रस्मों के बीच पुलिस ने लड़की के धर्म पिता को कथित तौर पर हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई का परिवार के सदस्यों ने विरोध किया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस टीम शादी समारोह के दौरान सिविल कपड़ों में मौके पर पहुंची और लड़की के धर्म पिता गरीब सिंह उर्फ राजू को अपने साथ ले गई।

गिरफ्तारी के दौरान परिवार के लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। विरोध में एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे कथित तौर पर घसीटकर रास्ते से हटाया और गरीब सिंह को अपने साथ ले गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी के हाथ में पिस्तौल भी दिखाई दी।

लड़की के भाई के मुताबिक, उसकी बहन की शादी थी और आनंद कारज की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान कुछ लोग, जिन्होंने खुद को गिद्दड़बाहा पुलिस का कर्मचारी बताया और सिविल कपड़ों में थे। उनके धर्म पिता को ट्रांसफार्मर और मोटर चोरी के मामले में शामिल बताते हुए जबरन उठाकर ले गए।

परिवार का आरोप है कि गरीब सिंह को यूपी नंबर की गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया। लड़की के भाई ने कहा कि पहले उनके धर्म पिता का नाम चोरी के एक मामले में आया था, लेकिन उन्होंने अब ऐसे सभी काम छोड़ दिए हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस उन्हें किसी दूसरे मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है।

20/08/2026

भारतीय किसान क्रांति यूनियन का जगदीशपुर UPSIDA कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू ! मौके पर नायब तहसीलदार मौजूद

भारतीय किसान क्रांति यूनियन का जगदीशपुर UPSIDA कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू !
20/08/2026

भारतीय किसान क्रांति यूनियन का जगदीशपुर UPSIDA कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू !

20/08/2026

भारतीय किसान क्रांति यूनियन का UPSIDA कार्यालय पर प्रदर्शन

Address

Jayas Road
Jagdishpur
227809

Telephone

+917309199355

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Public Side posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Public Side:

Shortcuts

Share